अद्भुत लीला
एक हादसे ने लीला कंवर के दोनों हाथ छीन लिए तो लीला ने पैरों को ही हाथ बना लिया। बाड़मेर में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को लीला ने पैरों से राखी बांधी। लीला ने अपने पैरों से बनाया हुआ भाटी का कैरिकेचर भी भेंट किया।
जिनकी इच्छा शक्ति इतनी मजबूत हो, उनके लिए दिव्यांग शब्द का प्रयोग अपमान ही है।
भारत के हर गाँव में तालाब मौजूद है…
और तालाब के चारों ओर सैकड़ों बीघा के आगोर मौजूद है…
क्योंकि इसी आगोर क्षेत्र से होकर पानी तालाब तक पहुँचता है…
इसलिए हर गाँव का एक अघोषित नियम होता है…
तालाब और इसके आगोर क्षेत्र में किसी तरह की गंदगी नहीं की जाएगी…
इस एक नियम के कारण सैकड़ों हज़ारों सालों से हमारे तालाब साफ़ सुथरे और शुद्ध पानी से भरे रहे…
दूसरी तरफ़ बात करें शहरों की…
तो हर शहर ने अपनी गंदगी तालाब, झील, नदियों में डाली…
और चंद सालों में हर प्राकृतिक जल स्रोत को बर्बाद करके रख दिया…!!!
भारत की प्रजनन दर (Total Fertility Rate TFR) देश के इतिहास में पहली बार रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे गिर गई है।
एएफ पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार महज एक दशक में 2.3 टीएफआर से घटकर 1.9 पर आ गई है।
इस रिपोर्ट को ईलॉन मस्क ने एक्स पर साझा किया है।
इसके अनुसार दिल्ली की प्रजनन दर अब 1.2 पर है, जो फिनलैंड से भी कम है।
यह एक बड़ा घटनाक्रम है।
भारत में प्रजनन दर का गिरकर 1.9 होना और दिल्ली का 1.2 पर आ जाना एक ऐतिहासिक जनसांख्यिकीय बदलाव है।
आसान शब्दों में कहें तो इसका मतलब है कि देश में अब आबादी को स्थिर रखने के लिए जितने बच्चों के जन्म की जरूरत होती है (जिसे रिप्लेसमेंट लेवल कहा जाता है और यह 2.1 होता है), भारत उससे नीचे आ चुका है।
यानी आने वाले दशकों में भारत की आबादी बढ़ने के बजाय घटने लगेगी।
इस बदलाव के भारत पर दूरगामी और गहरे प्रभाव होंगे।
'डेमोग्राफिक डिविडेंड' का अंत होगा।
भारत के पास इस समय युवाओं की सबसे बड़ी आबादी है, जिसे 'जनसांख्यिकीय लाभांश' कहते हैं।
लेकिन कम जन्मदर का मतलब है कि आने वाले 20-30 सालों में कामकाजी युवाओं की संख्या घटने लगेगी और बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ेगी।
अर्थव्यवस्था और कार्यबल पर दबाव पड़ेगा।
कार्यबल में कमी आने से आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी हो सकती है।
चीन, जापान और यूरोपीय देशों की तरह भारत को भी "अमीर होने से पहले बूढ़े होने" के संकट का सामना करना पड़ सकता है।
क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ेगा।
दिल्ली (1.2) और दक्षिण भारतीय राज्यों में प्रजनन दर बहुत कम है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में यह अब भी अपेक्षाकृत अधिक है।
इससे भविष्य में राज्यों के बीच जनसांख्यिकीय और राजनीतिक असंतुलन पैदा होगा।
सामाजिक और स्वास्थ्य संरचना पर असर होगा।
सरकार को अब स्कूलों और बच्चों से जुड़ी योजनाओं के बजाय बुजुर्गों की देखभाल, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करना होगा।
‘अकेले रहने वाले बुजुर्गों' की संख्या में भारी इजाफा होगा।
यह बदलाव दिखाता है कि शिक्षा, शहरीकरण और आर्थिक विकास के कारण भारतीय परिवार अब छोटे हो रहे हैं।
यह एक विकसित समाज की निशानी तो है, लेकिन बिना सही नीतिगत तैयारी के यह भविष्य में एक बड़ा आर्थिक और सामाजिक संकट भी बन सकता है।
जयपुर में गणगौर की सवारी
सैकड़ो साल पहले भी इसी ठाठ-बाट से निकलती थी और आज भी उतनी ही भव्यता समेटे हुए हैं। बैंड बाजे और हाथी घोड़े का लवाजमा, जो राजा महाराजाओं के दौर में गणगौर की सवारी के साथ चलता था वह आज भी चलता है।
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत
इस वीर महिला के सम्मान में मेरा सर झुका है. आप पढ़िए इन्होंने क्या किया, आपका दिल भी इज़्ज़त से भर आयेगा.
नीमच (मध्य प्रदेश) की आंगनवाड़ी रसोइया कंचन बाई मेघवाल (40) ने मधुमक्खियों के अचानक हमले के दौरान करीब 20 बच्चों की जान बचाई। चटाइयों और तिरपाल से बच्चों को ढककर सुरक्षित बाहर निकाला, खुद दीवार बनकर झुंड के सामने खड़ी रहीं।
सैकड़ों डंक सहने के बाद वे गिर पड़ीं — अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।
आज पूरा देश एक गुमनाम सच्ची नायिका को प्रणाम करता है।🕉️ शांति!
इस कहानी को शेयर करें — ताकि दुनिया जाने, असली हीरो हमारे बीच होते हैं।
करीब तीन वर्षों से X पर मेरे फॉलोअर्स स्थिर है। लिखा हुआ बहुत पढ़ा जाता है। इंगेजमेंट अच्छी है। क़ायदे से लिखी कई-कई पोस्ट तो लाखों लोगों तक पहुँचती है किंतु फॉलोअर्स वही 15-16 हज़ार।
फॉलो कीजिए, यह स्थिरता ठीक नहीं बंधु!
हाथ जोड़ विनती करूं, अर्ज करूं अपार।
सब पर कृपा राखज्यो म्हारा देवधनी दरबार।
भगवान श्री विष्णु के अवतार, लोक आस्था के प्रतीक, जन-जन के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के 1114 वें जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
क्या आपको पता है कि Gmail जब storage full दिखाता है तब बिना एक भी photo या data delete किए भी account खाली किया जा सकता है?
ज़्यादातर लोग storage full देखते ही photos हटाने लगते हैं या paid plan लेने का सोचते हैं
जबकि सही तरीका इसका बिल्कुल उल्टा है
data delete नहीं करना होता data को safely बाहर निकालना होता है
Google खुद इसका official तरीका देता है
Google में search करें takeoutgoogle com
Website खुलते ही Deselect all पर tap करें
अब सिर्फ Google Drive select रखें
Photos और बाकी services unselect ही रहने दें
Next step में
File type ZIP रखें
File size option में 50GB select करें
इससे पूरा data आसानी से download हो जाता है
अब Send download link via email चुनें
Export once select करें Create export पर tap करें
कुछ समय बाद आपके email पर download link आ जाएगा आप पूरा data phone या laptop में save कर सकते हैं उसके बाद Drive और Photos से वही files हटा दीजिए
Result साफ है data भी सुरक्षित account भी खाली और Gmail फिर से normal चलने लगता है
कमेंट में बताइए आप अब तक storage full होने पर क्या करते थे?
Disclaimer
यह जानकारी सामान्य Google account awareness के लिए है
Export options समय के साथ बदल सकते हैं
Final process के लिए हमेशा Google की official website ही use करें