हमारा राष्ट्रध्वज करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं, बलिदानों और गौरवमयी इतिहास का प्रतीक है।
आज जब ह�� घर पर तिरंगा लहराता है, तो उसमें भारत के नागरिकों की सामूहिक चेतना, देशभक्ति और विकास का संकल्प झलकता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आरंभ हुआ #HarGharTiranga अभियान आज एक भावनात्मक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है।
आज मंत्रालय में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी #किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने वाली मध्यप्रदेश के #देवास जिले की पर्वतारोही बिटिया #सोनिका से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूर्वांचल को दशकों तक विकास से वंचित रखने वाली सपा-कांग्रेस को आज वहां की जनता एक-एक वोट के लिए तरसा रही है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में लोगों का जोश भाजपा-एनडीए की प्रचंड विजय का उद्घोष है। https://t.co/oK5NoN1gCF
आज ग्वालियर पहुँचकर केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी की पूज्यनीय माताजी आदरणीया राजमाता माधवीराजे सिंधिया जी के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही राजमाता जी को सादर श���रद्धा सुमन अर्पित किए।
अगर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दौर में सकारात्मक पहल हुई होती तो हमारा अयोध्या धाम दशकों पहले ही आस्था और भक्ति का वैश्विक केंद्र बन चुका होता। लेकिन उन्हें अपने वोट बैंक से आगे कुछ दिखाई ही नहीं देता! प्रभु श्री राम को लेकर उनकी धारणा आप अच्छी तरह देखते आए हैं। उनकी आस्था का इसी से पता चलता है कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण तक को ठुकरा दिया। हमारे लिए तो ये मंदिर भारत की दृष्टि, दर्शन और दिग्दर्शन ��ा विराट तीर्थस्थल है। इसलिए रामजी की कृपा से हम अयोध्या नगरी के वैभव को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए निरंतर प्राण-प्रण से जुटे रहेंगे।
जय सियाराम!
राम नगरी की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपयों के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लता मंगेशकर चौक जैसे हमारे प्रयास, अयोध्या की सुंदरता में चार चा��द लगा रहे हैं। यहां के मेरे परिवारजनों का जीवन आसान बनाने के लिए तेज गति से प्रयास किए जा रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने से अयोध्या के स्थानीय व्यापारियों का कारोबार और बढ़ेगा। इसके साथ ही होटल से लेकर हॉस्पिटैलिटी तक कई इंडस्ट्री के यहां आने से युवाओं को भी रोजगार के नए-नए अवसर मिलेंगे।