मेरे गृह जिले नरसिंहपुर की तहसील गाडरवारा के निवासी, निर्विकार पथ के पथिक एवं मेरे पारिवारिक सहयोगी श्री राव उदय प्रताप सिंह कौरव जी को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई।
बजरंग दल के पूर्व क्षेत्र संयोजक के रूप में आपने संगठन और समाज के प्रति समर्पण व सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। आपका यह अनुभव निश्चित रूप से संगठन को और सशक्त करेगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने नवदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।
आज आदिवासी अंचल से लौटने के बाद परम पूज्य श्री श्रीबाबाश्री जी के”सत्य सरोवर आसन “पर पहुँच कर नमन किया ।तत्पश्चात् निर्विकार पथ के पथिकों के साथ बैठक में शामिल होकर ,इस वर्ष गुरूपूर्णिमा उत्सव को नीलकुण्ड आसन (शक्कर एवं नर्मदा संगम)पर आयोजित करने का निर्णय लिया @shribabashri
माताजी के अस्वस्थ होने पर आज जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
उसी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे स्वामी सुबुद्धानंद जी का कुशलक्षेम जाना व आशीर्वाद लिया।
चलो अयोध्या...
भगवान श्रीरामलला की पावन नगरी श्री अयोध्या जी के लिए प्रस्थान से पूर्व भोपाल विमानतल पर मंत्रिमंडल के साथियों के साथ समूह छायाचित्र।
#RamMandir
भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ व मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
आज पहली बार मेरे अनुज @jalamsing_patel मुन्ना भैया एवं सौ कां श्रीमति सुमन सिंह जी ने मेरे साथ जबलपुर जाते हुए पहली बार माँ नर्मदा जी को प्रणाम कर पार किया ।माँ की सामर्थ्य ही हम सबका दुख कम करेगी ।@phalitspatel@Shyambir_IAS @pratigyasinghp @prabalpatel1
माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि सरपंचो को शीघ्र अतिशीघ्र अलग कर दे मध्यप्रदेश की हर पंचायत में इतना भृष्टाचार कर रहे है कह नही सकते। इस समय हर पंचायत में खाने के अलावा कोई काम नही हो रहा। जनहित में
@ChouhanShivraj
देश के प्रधामंत्री जी व मुख्यमंत्री जी से मैं निवेदन करना चाहता हु कि आप इस देश मे फिरी में कुछ न दे।
काम के बदले में ही पैसा दे।
मनरेगा को कृषि से जोड़े जिससे सरकार का पैसा बर्बाद न हो।
@narendramodi@ChouhanShivraj