हमारी कांग्रेस सरकार के समय विभिन्न विभागों में समाजों, संस्थाओं एवं जनकल्याणकारी प्रयोजनों हेतु किए गए 300 से अधिक भूमि आवंटन भाजपा सरकार ने रद्द कर दिए हैं। इनमें से अधिकांश संस्थाओं द्वारा अमानत राशि जमा कराने के बावजूद आवंटन निरस्त कर दिए गए।
ये आवंटन किसी पार्टी के नहीं बल्कि गांव-ढाणी से पढ़ने आने वाले बच्चों के हॉस्टल, सामाजिक संस्थाओं एवं जनसुविधाओं के लिए थे। इन्हें रद्द करना समाजों का अपमान एवं युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है। इससे समाजों में भयंकर आक्रोश है।
परन्तु विडंबना देखिए, इसी सरकार के पास भाजपा के नए प्रदेश मुख्यालय एवं जिला कार्यालयों के लिए जमीनों की कोई कमी नहीं है। वहां आवंटन की फाइलें दिन-रात दौड़ रही हैं।
क्या राजस्थान की जमीन सिर्फ भाजपा के दफ्तरों के लिए है, पिछड़े समाजों, हमारे बच्चों के लिए नहीं है? क्या इन Gen-Z बच्चों को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है?
सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि किन-किन आवंटनों को, किस आधार पर रद्द किया गया। बदले की भावना से किए गए ये सभी निर्णय तुरंत वापस लिए जाएं और सभी आवंटन पुन: बहाल किए जाएं।
युवाओं के भविष्य के लिए गोली खानी पड़ी, तब भी पीछे नहीं हटेंगे।
@RahulGandhi जी की लड़ाई सिर्फ बच्चों को न्याय दिलाने के लिए है।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हर हाल में होना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस
"नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ।"
आइए, अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।
#InternationalDayAgainstDrugAbuse#नशामुक्तभारत#SayNoToDrugs
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
आप सभी को पावन निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान जगदीश जी की असीम कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
अगर मुख्यमंत्री की सुरक्षा जरूरी है.. तो आम जनता की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सत्ता का मतलब जनता को रास्ते से हटाना नहीं, बल्कि उसकी रक्षा करना है।
मुख्यमंत्री जी के काफिले के दौरान खौलते पानी से झुलसी इस बेटी का दर्द सिर्फ उसका नहीं, बल्कि उस हर आम आदमी का दर्द है जिसे VIP संस्कृति ने हमेशा कुचला है। वहीं, अखाड़े में पहलवान पर थानेदार का हमला कर देता है। जिन पर कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी है, अगर वही लोग ऐसे करेंगे तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा?
आख़िर आम लोगों की जान की कीमत कब समझी जाएगी? सरकार पीड़ितों को इलाज, उचित मुआवजे और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें।
@RajCMO
आखिर यमुना जल पर कितनी बार MoU होगा? ढाई साल से भाजपा सरकार सिर्फ MoU का खेल खेल रही है।
आज मुख्यमंत्री भजनलाल जी के बयान से एक बात स्पष्ट हो गई है कि जिस 17 जून 2024 के MoU का वे बार-बार जिक्र करते रहे, वो सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित था। मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए क्या विधानसभा के पटल पर जिस MoU का हवाला दिया गया, बयानबाजी की गई.. क्या वो सब कुछ झूठ था?
क्योंकि.. अगर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अब फिर नया MoU होगा, तो पहले वाला क्या था?
सबसे चिंता की बात ये है कि बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री राजस्थान को "ऊपरी पानी" देने की बात कर रहे हैं। मैं फिर कह रहा हूं.. राजस्थान के हितों के साथ एक और समझौते की तैयारी हो रही है।
हरियाणा के जिन गांवों में से राजस्थान की पाइपलाइन आएगी, वहां भी हरियाणा बीच में पानी लेगा। अगर ऐसा नहीं है, तो मुख्यमंत्री भजनलाल जी साफ करें कि क्या राजस्थान की पाइपलाइन से हरियाणा एक बूंद भी पानी नहीं लेगा?
शेखावाटी की जनता को झूठे MoU नहीं, अपने हिस्से का पूरा पानी चाहिए। राजस्थान के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#यमुना_जल_समझौता_नहीं_छल
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर खेलगांव स्थित प्रत्यूष भवन में अशोक का पौधा रोपकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
#SanjayGandhi#TreePlantation
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और मर्मांतक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। 🙏
देश में न्याय, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त करने वाले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@RahulGandhi@INCIndia@INCRajasthan
आकांक्षा आज हमारे बीच नहीं है, उसने खुदकुशी कर ली।
वो डॉक्टर बनना चाहती थी। उसके पिता ने कर्ज लेकर उसे पढ़ाया, लेकिन NEET का पेपर लीक हो गया।
आकांक्षा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है- 'सॉरी मम्मी-पापा, मैंने आप लोगों का सब बर्बाद कर दिया'
लेकिन सच्चाई ये है कि इसमें आकांक्षा की नहीं, देश के एजुकेशन सिस्टम की गलती है।
इसलिए हमें साथ मिलकर काम करना होगा। हमें ये तय करना होगा कि देश का कोई भी स्टूडेंट कभी ऐसी सिचुएशन में न आए कि वो अपनी जान देने की बात सोचे।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
“छात्रों की आवाज़, युवाओं का संकल्प — शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर राहुल गांधी जी के साथ कोटा में ऐतिहासिक संवाद।”
आपकी भागीदारी ही बदलाव की ताकत है। आइए, शिक्षा और रोजगार के बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ को मजबूत बनाएं।
@RahulGandhi#NEET2026#Kota#RahulGandhi#YouthPower
गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित प्रदेशभर में गेहूं खरीद को लेकर किसानों का आक्रोश सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा है। हमेशा 30 जून तक होने वाली खरीद को इस बार पहले 31 मई और अब केवल 19 जून तक सीमित करने से हजारों पंजीकृत किसान अपनी बारी के इंतजार में सड़कों पर बैठे हैं।
बारदाने की किल्लत और सुस्त उठाव के बीच ऊपर से बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे खुले में पड़ा लाखों क्विंटल अनाज भीगकर बर्बाद होने और नमी के कारण रिजेक्ट होने की कगार पर है। खरीद की समय सीमा नजदीक आ रही है, ऐसे में अगर तुरंत तारीख नहीं बढ़ाई गई तो अन्नदाता को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचनी पड़ेगी।
मेरी राज्य सरकार से मांग है कि खरीद की अंतिम तिथि को हर बार की तरह तुरंत बढ़ाकर 30 जून किया जाए, खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और मंडियों से गेहूं का उठाव तेज कर किसानों को राहत दी जाए।
मोदी सरकार में हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, और हर अधूरी भर्ती लाखों युवाओं के सपनों की हत्या है।
देश का युवा गुस्से में हैं.. वक्त आ गया है कि कोटा की धरती से ऐसी हुंकार उठे, जिसे दिल्ली की सत्ता अनसुना न कर सके।
आइए, नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के साथ न्याय की इस लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद करें। क्योंकि ये किसी दल की नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है।
🗓️ 17 जून, 2026📍 कोटा महारैली – छात्रों की गूंज
#ChhatronKiGoonj
असम के जोरहाट स्थित वायुसेना एयरबेस पर विमान दुर्घटना में हमारे वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल दें।
ॐ शांति। 🙏🇮🇳
विश्व बाल श्रम निषेद दिवस स्कूल जाने की उम्र में बच्चे मजदूरी ना करें,इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बालश्रम रोकने के लिए आइए हम सब संकल्प लें। #WorldDayAgainstChildLabour