श्रीरामजन्मभूमि की पावन धरा पर आस्था, साहस और समर्पण की अमिट गाथा लिखने वाले अमर बलिदानी राम कोठारी जी एवं शरद कोठारी जी (कोठारी बंधुओं) के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
प्रभु श्रीराम के चरणों में अटूट श्रद्धा और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका बलिदान श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा...!!
जय श्रीराम
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
अपनी ‘लौह इच्छाशक्ति’ और कूटनीतिक दूरदर्शिता से उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर एक सशक्त देश की नींव रखी। किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष हो या स्वतंत्र भारत की आंतरिक सुरक्षा का ढांचा, उनका राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण हर देशवासी के लिए एक आदर्श है।
'राष्ट्र प्रथम' की भावना से ओत-प्रोत उनका पूरा जीवन हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि जीवन में एक बार गुजरात स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ अवश्य जाएं और ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अदम्य साहस, फौलादी संकल्प तथा राष्ट्र की एकता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान से प्रेरणा लें।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!
विश्वास और दृढ़ निश्चय से
बढ़कर कोई ताकत नहीं। -- सरदार पटेल
आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के सूत्रधार, अदम्य साहस और अटूट संकल्प के प्रतीक, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा...!!
एक भारत – श्रेष्ठ भारत
आध्यात्मिक चेतना, आरोग्यता और पवित्रता के महापर्व 'शरद पूर्णिमा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव से प्रार्थना है कि आज की अलौकिक रात्रि आपके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और निरोगी काया का वरदान लेकर आए।
#SharadPurnima
पावन शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई।
शरद पूर्णिमा की यह दिव्य रात्रि चंद्रमा की सोलह कलाओं की पूर्णता, अमृतमयी चाँदनी और भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक महारास की पावन स्मृति का प्रतीक है। इस पावन रात्रि में चंद्रदेव की अमृतमयी किरणें संपूर्ण सृष्टि को शीतलता, सकारात्मकता और नवचेतना से अभिसिंचित करती हैं।
यह पावन ‘अमृतपर्व’ आपके जीवन में सुख-शांति, आरोग्य, समृद्धि एवं खुशहाली का नवप्रभात लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और चंद्रदेव का दिव्य आशीर्वाद आपके परिवार पर सदैव बना रहे तथा आपका जीवन प्रेम, सद्भाव, आध्यात्मिक ऊर्जा और मंगलमय उपलब्धियों से आलोकित रहे...!!
जय श्रीकृष्ण
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, विजय सदैव सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने वालों की होती है।
जय जय श्रीराम॥
संघे शक्तिः कलौ युगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,डेहरी
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,डेहरी द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव सह पथ संचलन मे सम्मिलित होने का मौका मिला।
राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन की शक्ति और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प,यही है @RSSorg का मूलमंत्र।।
@ShuklaRajiv पहले अपने बीमारू दिमाग का इलाज करवाओ आप सभी कांग्रेसी चमचो।
आज तक तो @INCIndia के नेता लोकतंत्र की हत्या ही करते आ रहे है।
चाहे वो प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहर लाल जी को बनाना हो।
चाहे वो आपातकाल हो।
थोड़ा तो शर्म करो ।
जय हिंद
@elonmusk अपने ही app पर गजबे बेइज्ज़ती करवा रहे हो भाई मस्क जी।
अंबानी जी धरोहर है हमारे देश के लिए।
और हमारा भारत संविधान से चलता है, न कि कोई टुच्चा विदेशी घमंडी बिलियनियर के हिसाब से।अपने दायरे में रहो तो फायदे में रहोगे।
अगर सारे भारतीय x को डिलीट करने लगे न तो आप तो गए समझो।
भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और मजबूत कूटनीति का प्रमाण है कि देश सुरक्षित हाथों में है!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दीर्घायु जीवन के लिए मेरे गाँव जमुहार स्थित राम मंदिर के प्रांगण मे हवन कर आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित किया गया।
#AshirwadKaDiya
🇮🇳 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा।
25 वर्षों का तप, त्याग और समर्पण।
25 वर्षों का अटूट संकल्प—भारत को सशक्त और विश्वगुरु बनाने का।
संघर्षों से सफलता तक, चुनौतियों से परिवर्तन तक—यह यात्रा करोड़ों भारतीयों के विश्वास, विकास और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा है
#25YearsOfService