आज हिसार में दुष्यंत चौटाला जी पर बंदूक़ तानना सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम डरने वाले नहीं हैं सच और संघर्ष की आवाज़ बुलंद रहेगी।
जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जुलाना में होने वाली रैली का निमंत्रण देने रोहतक ज़िले के खरक,चमारिया तथा भैणी चंद्रपाल गांव में सम्मानित ग्राम वासियों को निमंत्रण दिया। 7 दिसंबर को होने वाली इस रैली में सभी जिलों, हलकों, गांवों की भरपूर भागीदारी होने जा रही है।
भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता, सदाबहार कलाकार एवं करोड़ों दिलों के चहेते धर्मेन्द्र जी के देहांत का समाचार अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है।
उनका योगदान केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अपने सहज व्यक्तित्व, जिन्दादिली और मानवीय संवेदनाओं से हर वर्ग के लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। हरियाणा-पंजाब में तो उनके साथ विशेष लगाव रहा और उन्हें घर के सदस्य जैसा ही प्यार और सम्मान मिला।
अनेक यादगार किरदारों के जरिये उन्होंने हम सब में दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनका जाना एक युग का अंत है।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार, मित्रों व प्रशंसकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः
पुराने संसद भवन प्रांगण (अब संविधान सदन) में प्रेरणा स्थल पर पहुँचकर हमारे आदर्श, युगपुरुष, जननायक, जगत ताऊ स्व. चौधरी देवी लाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र नमन किया।
उनके संघर्षमय जीवन, त्याग और लोकहितैषी विचारधारा से हमें हमेशा प्रेरणा मिलती है। जनसेवा और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने जो मार्ग दिखाया, वही हमारे लिए आदर्श राजनीती का मार्ग है। निस्वार्थ सेवा और किसान–मजदूरों की आवाज़ बनकर उन्होंने जैसी पहचान बनाई, वह कोई और नहीं बना पायेगा। उनके जैसा न कोई हुआ, न कोई होगा। जननायक को हम सबका शत-शत नमन।
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और किसानों-मजदूरों की आवाज़, जगत ताऊ, हमारे आदर्श जननायक चौधरी देवीलाल जी के जन्मदिवस पर उनके असंख्य अनुयायियों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन। त्याग, संघर्ष और किसानों के अधिकारों की लड़ाई में बीता उन जीवन, आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
#जय_जननायक
🚨 अबकी बार युवाओं की हुंकार!
📍 सिरसा | 23 सितम्बर
🔥 JJP का "युवा योद्धा सम्मेलन"
@DVJChautala जी का आह्वान –
युवाओं की ताकत से बदलेगा हरियाणा का भविष्य!
#YuvaYoddha#JJP#Haryana
युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला @DVJChautala जी ने, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श कर संगठन में 18 वरिष्ठ युवा पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है -
♦️युवा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
जसविंदर खेहरा
विनेश गुर्जर
सुरेंद्र राठी
♦️युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
राहुल सैनी
अमन शर्मा
विपिन यादव
सुनील बूरा
रामविलास बनियानी
राकेश सिहाग
नरेंद्र डागर
आशिष निम्बड़ी
नवीन राव
दीपक शर्मा
तेजू राव
अमित अंतिल
♦️युवा प्रदेश प्रधान महासचिव
राजेश कुमार उर्फ राजू पाई
♦️युवा प्रदेश संगठन सचिव
रणदीप सिंह मटदादू
♦️युवा प्रदेश कार्यालय सचिव
विनीत सहरावत
JJP द्वारा आयोजित “युवा योद्धा सम्मेलन” का आगाज़ सिरसा से होने जा रहा है।
📍 स्थान: नई अनाज मंडी, सिरसा
तारीख़: 23 सितम्बर
🔥 युवा प्रदेशाध्यक्ष @DVJChautala जी का युवा आह्वान, "युवा योद्धा सम्मेलन" से हरियाणा में नई सोच और नई दिशा की शुरुआत!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी @narendramodi जी,
आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रखे, तथा राष्ट्र की सेवा में आपकी सफलता निरंतर बढ़ती रहे। बहुत बहुत शुभकामनाएँ !
जम्मू कश्मीर के कुलगामा में आतंकियों से मुठभेड़ में कैथल के गांव रोहेड़ा से 28 वर्षीय लॉन्स नायक नरेंद्र संधू के शहीद होने का दुखद समाचार मिला। भारत माँ की रक्षा में उन्होंने जो बलिदान दिया, उसे हमेशा हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। ईश्वर शहीद के परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे। जय हिंद जय भारत।
आज लगभग 20 गांवों में जलभराव, बाढ़ और फसलों के हुए नुकसान का जायजा लेने के दौरान देखने को मिला कि नहरें खाली होने के बावजूद सरकार खेतों से पंपिंग कर पानी नहीं निकाल रही। न ही किसी प्रकार की मदद कर रही। यह दर्शाता है कि सरकार का उद्देश्य राहत देने की बजाय किसानों को पीड़ित करने का है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
महम हलके के बलम्भा, भैणी चंद्रपाल, बेडवा तथा सैमन गांव में जलभराव और उससे हुए नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय किसानों से बात की और देख कर दुख हुआ कि इतने बड़े नुकसान के बाद भी सरकार कोई खास कदम नहीं उठा रही। किसानों के खेत खलिहान, घर, मोटर सब खराब हुए हैं। इन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए।
कलानौर हलके के काहनोर गांव में जलभराव के क्षेत्र में जाकर स्थिति की जानकारी ली और पीड़ित किसानों से बात की। बड़े दुःख की बात है कि सरकार मौके की गंभीरता को नहीं समझ रही, किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। जबकि प्रशासन को इन इलाकों की जल्द और ज्यादा से ज्यादा सुध लेनी चाहिए।
Heartiest congratulations to Shri C.P. Radhakrishnan ji on being elected as the Vice President of India. Wishing him a successful and fulfilling tenure in this esteemed office, dedicated to the service and progress of our nation.
पंजाब-हरियाणा जल-बंटवारे से जुड़े विवाद पर JJP प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम गवर्नर महोदय से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन!
मिस मैनेजमेंट और सरकार की विफलता है कि आज प्रदेश के लगभग 200 वाटर वर्क्स में पानी का टुपका नहीं है : @Dchautala
“आपके सपने, हमारा संकल्प”
नई दिल्ली से विजय प्राप्त करने के उपरांत आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय परम पूजनीय पिताजी स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह जी को उनकी समाधि स्थल घेवरा जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिली जीत को उनके चरणों में समर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।
अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों, वंचितों और मजदूरों के उत्थान और कल्याण में समर्पित करने वाले दिल्ली देहात के किसान परिवार के बेटे ने आजीवन दिल्ली वासियों की निस्वार्थ भाव से सेवा की और स्वाभिमान व आदर्शों के साथ जीवन जिया।
पूजनीय पिताजी के संकल्प और सपने मुझे हमेशा समाज एवं दिल्ली की बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। पिता जी के दिखाए गए पदचिन्होँ पर चलकर और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की विकास प्रिय, गरीब प्रिय और सेवा भाव की सोच को पूरी करने के लिए सदैव लोगों की सेवा में समर्पण भाव से दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करूँगा।