District President – NSUI Shajapur | Voice of Youth & Students ✊ | Fighting for Farmers’ Rights 🌾 | Ex-State Sec. NSUI | Ex-Chairman, Govt college kalapipal
लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, संघर्ष आज भी जारी है। ✊🌾
आज कालापीपल विधानसभा के खोखरा कला में आयोजित किसान धरना प्रदर्शन को संबोधित करने का अवसर मिला। किसानों के साथ हो रहे अत्याचार, झूठे वादों और गेहूं खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया
मध्यप्रदेश NSUI द्वारा भोपाल में "पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचाओ" पैदल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी शामिल हुए। NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम पर्यावरण को बचाएंगे, पर्यावरण को खत्म करने वाली मोदी-अडानी की हर कोशिश हम नाकाम करके रहेंगे।
@jitupatwari@nsui@INCMP@digvijaya_28@RahulGandhi@UmangSinghar
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर देश भर के समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि वह विचारधारा है जिसने गुलामी के अंधेरे में आजादी का दीप जलाया और स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक रास्ता दिया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर देश भर के समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि वह विचारधारा है जिसने गुलामी के अंधेरे में आजादी का दीप जलाया और स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक रास्ता दिया।
आज जब सत्ता के सहारे नफरत, अन्याय और दमन को सामान्य बनाया जा रहा है, तब कांग्रेस संविधान, सामाजिक सौहार्द और इंसाफ की रक्षा के लिए उसी दृढ़ संकल्प के साथ संघर्षरत है।
आज किसान दिवस पर कालापीपल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालापीपल, खोकरा, अरनिया एवं पोलाय के तत्वावधान में खाद–बिजली संकट, बिजली विभाग की अवैध वसूली, भावांतर में हुए छल और MSP जैसे मुद्दों पर किसान भाइयों व कांग्रेसजनों के साथ धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
सिंगरौली में NTPC विंध्यनगर में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोज़गार युवक से ₹2 लाख की ठगी और जान से मारने की धमकी बेहद गंभीर मामला है।
जब पीड़ित पैसा वापस मांगे तो गाली-गलौज और धमकी, यह सिस्टम की नाकामी है।
प्रशासन तुरंत FIR दर्ज करे, आरोपी की गिरफ्तारी हो और पीड़ित को न्याय मिले।
बेरोज़गारी की मजबूरी को लूट का हथियार नहीं बनने दिया जाएगा।
आज पूर्व कांग्रेस विधायक भैया कुणाल चौधरी जी के मार्गदर्शन में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कालापीपल में आयोजित धरना प्रदर्शन में खाद–बिजली संकट, अवैध वसूली, भावांतर में हुए छल और MSP जैसे मुद्दों पर आवाज़ बुलंद की गई। इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के अपने शहर में मरीजों एवं प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब है!
चार माह पहले भी इस तरह की शिकायतें आ चुकी है!
लेकिन सुधार शब्द को मोहन सरकार ने अपनी डिक्शनरी से डिलीट कर दिया है!
यमुना एक्सप्रेसवे की इस भयावह दुर्घटना ने सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था को फिर उजागर कर दिया है। दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि तथा शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों का समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को न्यायोचित मुआवज़ा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई
जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता…”
स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, आदरणीय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि उन्हें सादर नमन।
मध्यप्रदेश के विकासपुरुष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीघार्यु जीवन की कामना करता हूँ।
पालघर में साधुओं की हत्या को लेकर BJP ने काशीनाथ चौधरी को मुख्य आरोपी बताया था।
तब BJP के नेताओं ने काशीनाथ चौधरी को लेकर खूब हमला बोला था।
अब खबर है कि काशीनाथ चौधरी को BJP ने गाजे-बाजे के साथ पार्टी की सदस्यता दिलवा दी है।
ये है- BJP का 'दोहरा चरित्र'
NSUI मध्य प्रदेश जल्द ही “छात्र जोड़ो यात्रा” शुरू करने जा रही है। यह यात्रा 31 अक्टूबर 2025, यानी इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के दिन इंदौर से प्रारंभ होकर 19 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान यह इंदौर जिले के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को जागरूक और संगठित करने का कार्य करेगा।
यात्रा की शुरुआत इंदौर से की जा रही है, जिसके अनुभवों के आधार पर इसे आगे और व्यापक रूप से पूरे मध्य प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।
आज इस अभियान को लेकर इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, और पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसमें एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहे।
#NSUI
#nsuimp
#HarishChoudhary
#jitupatwari
#umangsinghar