भाजपा के लिए Heart Breaking News : भाजपा और उनके संगी-साथियों के पुश्तैनी समर्थकों ने अब सरेआम अपनी गलती मानकर पश्चाताप करना शुरू कर दिया है।
अब केवल संयुक्त INDIA ही नहीं, भाजपाई भी भाजपा को हराएंगे। यही हालात रहे तो भाजपा दो अंकों क्या दहाई तक में न सिमट जाए।
भाजपा केवल ये चुनाव ही नहीं हारेगी, एक दल के रूप में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
साहसी Main Street Media को इस बेबाक़ सत्यकारिता के लिए शुक्रिया और शुभकामनाएँ!
दवाई कंपनियों से कमीशन की शक्कर लेकर शिकंजी बनाकर गटक जानेवाली भाजपा सरकार दवाई कंपनियों पर क्या शिकंजा कसेगी।
जो भाजपाई ‘चंदा-चढ़ावा-दान’ चोरी तक करने में नहीं शर्माते हैं, जो निवेश के लिए भी एडवांस कमीशन खाकर अपने काले कारनामों को ख़ुद ही क्लीन चिट दे देते हैं, दूसरों की ‘केयर’ के नाम पर जमा फ़ंड अपने नाम करके उसे ‘ऑडिटफ़्री’ घोषित कर लेते हैं, वो क्या किसी दवाई कंपनी को छोड़ेंगे? जनता ख़ुद सोचे ���र बताए।
जिनके कमीशन ने ही दवाई की क़ीमत है बढ़ाई
वो हैं मरीज़ों से दगा करनेवाले ‘निर्दयी भाजपाई’
जैसे सत्ताधारी, वैसे अधिकारी!
नैतिकता की सीमा लांघकर, निजता का अतिक्रमण करनेवाली उप्र सरकार की पुलिस का ये ‘अपशब्द वचनीय मौखिक शारीरिक व्यवहार’ किससे प्रेरित है, ये सब जानते हैं।
अब पुलिस का ये ही कहना बाक़ी है कि ‘हम कि��ी नियम-क़ानून को मानने के मूड में नहीं है।
जो देश की ख़ातिर हैं लड़ते
वो गिरफ़्तारी से नहीं हैं डरते
BJP ही CEC है।
देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र!
‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करनेवालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े। घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी।
दरअसल ONE NATION, ONE ELECTION की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए ‘ONCE CORRUPTION, ONCE ELECTION’.
मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।
बड़ी देर करदी मेहरबां आते-आते… हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था?
असंवेदनशीलता की भी हद होती है। जिनको अपने बगल का हाल लेने की फ़ुरसत नहीं है वो पूरा प्रदेश क्या सँभालेंगे।
जनता पूछ रही है कि ऊपर से देखने से क्या ये पता चला कि जलभराव का कारण क्या है या फिर हवाई दौरा सिर्फ़ दिखावटी था।
गये भी तो किसी के दबाव बनाने पर, मन से नहीं। अब जनता भी इनको हवा-ह���ाई कर देगी।
हम सबके लिए प्रेरणास्रोत, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक महान वीरांगना रानी द���र्गावती जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन!
पीडीए सरकार आने पर हम वीरांगना रानी दुर्गावती जी की सोने की तलवार वाली स्वर्णिम प्रतिमा रिवर फ़्रंट पर लगाने का संकल्प लेते हैं।