@RailMinIndia .@PMOIndia
.@AshwiniVaishnaw
.@drm_kir
साहेब🚆 अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्य जारी हैं, लेकिन ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है.
गरीब नवाज एक्सप्रेस 7 घंटे से अधिक देरी से पहुंची और सैकड़ों यात्रियों को महज 3 अस्थायी नलों पर निर्भर रहना पड़ा. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लंबी कतारों में खड़े दिखे.
स्टेशन का विकास जरूरी है, लेकिन यात्रियों की प्यास से बड़ा कोई प्रोजेक्ट नहीं हो सकता.
#Thakurganj #Kishanganj #IndianRailways #AmritBharatStation #WaterCrisisठाकुरगंज स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के बीच केवल तीन अस्थायी नलों के सहारे यात्रियों को पानी के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ा, जबकि डायवर्ट ट्रेनों से यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी.
Thakurganj Railway Station Water Crisis: प्यासे हलक, लंबी कतारें और सात घंटे का इंतजार, ठाकुरगंज स्टेशन पर बेबस दिखे मुसाफिर https://t.co/dwTo7oDgDZ
.@AshwiniVaishnaw .@drm_kir
.@RailMinIndia
महोदय करोड़ो की राशि खर्च करना तब बेमानी हो जाता हे जब उन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए कोई
Thakurganj Railway Station: ट्रेन के शौचालय में गंदगी, स्टेशन के शौचालय पर ताला, आखिर यात्रियों की पीड़ा सुनेगा कौन? https://t.co/3tFOMIo7Nc
रेलवे के पास हर समस्या का एक ही समाधान है... 😄
🚆 यात्री: सर, खाने में कीड़ा मिला है।
रेलवे: कृपया अपना PNR नम्बर और मोबाइल नंबर साझा करें।
🚆 यात्री: सर, कोच में बहुत ज्यादा भीड़ है।
रेलवे: कृपया अपना PNR नम्बर और मोबाइल नंबर साझा करें।
🚆 यात्री: सर, ट्रेन 10 घंटे लेट है।
रेलवे: कृपया अपना PNR नम्बर और मोबाइल नंबर साझा करें।
🚆 यात्री: सर, टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा है।
रेलवे: कृपया अपना PNR नम्बर और मोबाइल नंबर साझा करें।
🚆 यात्री: सर, मुझे बहुत जोर का प्रेशर बना है।
रेलवे: कृपया अपना PNR नम्बर और मोबाइल नंबर साझा करें।
🚆 यात्री: सर, अब तो स्टेशन भी निकल गया!
रेलवे: कृपया अपना PNR नम्बर और मोबाइल नंबर साझा करें।
निष्कर्ष:
रेलवे के अनुसार दुनिया की हर समस्या का मूल समाधान सिर्फ दो चीज़ों में छिपा है —
📌 PNR नम्बर
📌 मोबाइल नंबर
😂😂😂
.@drm_kir आपके कंट्रोल की शरारत कहे या नासमझी 10 मिनट से 15701 नक्सलबाड़ी स्टेशन पर खड़ी हे कहा जा रहा है 13248 के क्रॉसिंग के लिए रोका गया जो अभी तैयबपुर में है क्या 13248।को 15701 के लिए नहीं रोका जा सकता , हमेशा लोकल ट्रेन के यात्री हो क्यों परेशान हो।
.@RailMinIndia .@AshwiniVaishnaw
.@RailMinIndia .@drm_kir
.@AshwiniVaishnaw .@PMOIndia
हम ऐसे ही नहीं कहते कि #GaribNawazExpress (15716) को सिलीगुड़ी तक विस्तारित किया जाए।
पिछले तीन दिनों से डायवर्ट होकर ठाकुरगंज पहुंच रही गरीबनवाज एक्सप्रेस से ठाकुरगंज, पौआखाली, गलगलिया, बहादुरगंज व आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों यात्री उतरकर अपने घर पहुंचे।
यह तस्वीर बताती है कि इस क्षेत्र को इस ट्रेन की कितनी जरूरत है।
रेल मंत्रालय से मांग है कि गरीबनवाज एक्सप्रेस को किशनगंज से आगे बढ़ाकर ठाकुरगंज होते हुए सिलीगुड़ी तक चलाया जाए।
#Thakurganj #Kishanganj #Seemanchal #IndianRailways
.@drm_kir साहेब ये जिम्मेवारी आपकी बनती थी कि डायवर्ट ट्रेनों के वक्त ठाकुरगंज स्टेशन पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का प्रबंध करते , लेकिन बस तो छोड़िये ठाकुरगंज में यात्री तो पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं
.@RailMinIndia .@AshwiniVaishnaw
.@drm_kir .@AshwiniVaishnaw .@RailMinIndia .@PMOIndia ट्रेन डायवर्ट करना मजबूरी हो सकती है, लेकिन यात्रियों को बीच रास्ते में छोड़ देना नहीं। किशनगंज और अलुआबाड़ी रोड जाने वाले यात्रियों को ठाकुरगंज में उतार दिया गया। यदि रेलवे परिचालन चला सकता है तो ठाकुरगंज से आगे बस सेवा की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकता? यात्रियों से पूरा किराया वसूला गया, लेकिन गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी से रेलवे पीछे हट गया। यही है यात्री सुविधा?
डायवर्ट रूट पर दौड़ी देवघर–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत https://t.co/3UIheROpTp
🚨 बड़ी दुर्घटना टली! 🚨
गरीब नवाज एक्सप्रेस की कपलिंग खुली
📍 ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन
स्टेशन से ट्रेन खुलते ही इंजन ओर कोच की कपलिंग खुल जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलकर्मियों की तत्परता और सतर्कता से समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
🔹 घटना अहले सुबह की
🔹 रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच
🔹 कपलिंग जोड़कर ट्रेन को किया रवाना
🔹 किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं
.@RailMinIndia
.@RailwaySeva
.@drm_kir
लोकतंत्र में सवाल पूछना "टार्गेट करना" नहीं होता. जब मामला सार्वजनिक पद, सार्वजनिक जिम्मेदारी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हो, तो जवाबदेही भी सार्वजनिक होनी चाहिए. मुद्दा व्यक्ति नहीं, पद और उससे जुड़ी जिम्मेदारियां हैं.
यदि ठाकुरगंज में पदस्थापना के दौरान मुख्यालय निवास और दायित्वों को लेकर सवाल उठ रहे हैं तथा इस संबंध में .@PMOIndia से लेकर .@RailMinIndia .@gm_nfr .@drm_kir स्तर तक शिकायतें और जांच की मांग की चर्चा है, तो स्वाभाविक प्रश्न यह है कि जांच पूरी होने से पहले स्थानांतरण क्यों?
क्या जांच होगी? यदि होगी तो किस स्तर पर? और यदि कोई अनियमितता नहीं है तो रेलवे प्रशासन सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करता?
सवाल व्यक्ति से नहीं, व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही से है.
.@drm_kir .@RailMinIndia .@gm_nfr
.@PMOIndia .@AshwiniVaishnaw#ठाकुरगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाले सेक्शन इंजीनियर का मुख्यालय में नियमित निवास नहीं होने की चर्चा स्थानीय स्तर पर लगातार उठ रही है।
यदि किसी तकनीकी खराबी, सुरक्षा संकट या आपात स्थिति में अधिकारी 70 किमी दूर NJP में हों, तो जवाबदेही किसकी होगी? क्या रेलवे के मुख्यालय निवास संबंधी नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, या कुछ अधिकारियों को विशेष छूट प्राप्त है?
रेलवे प्रशासन को इस मामले पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
#Thakurganj #IndianRailways #AmritBharatStation
.@PMOIndia .@AshwiniVaishnaw .@RailMinIndia .@gm_nfr .@RailwayNorthern गरीब नवाज एक्सप्रेस सीमांचल की लाइफलाइन है, कोई प्रयोगशाला नहीं. ट्रेन को 6 दिन चलाइए, अतिरिक्त कोच जोड़िए, नई सुविधाएं दीजिए, लेकिन अमृत भारत के नाम पर एसी कोच हटाकर सीमांचल के लाखों यात्रियों को सजा मत दीजिए. क्या विकास का मतलब सुविधाएं छीनना है? यदि एसी कोच हटे तो यह सेवा विस्तार नहीं, बल्कि यात्री सुविधाओं में कटौती होगी.
https://t.co/j8U5ZXnZf5
.@drm_kir .@RailMinIndia .@gm_nfr
.@PMOIndia .@AshwiniVaishnaw#ठाकुरगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाले सेक्शन इंजीनियर का मुख्यालय में नियमित निवास नहीं होने की चर्चा स्थानीय स्तर पर लगातार उठ रही है।
यदि किसी तकनीकी खराबी, सुरक्षा संकट या आपात स्थिति में अधिकारी 70 किमी दूर NJP में हों, तो जवाबदेही किसकी होगी? क्या रेलवे के मुख्यालय निवास संबंधी नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, या कुछ अधिकारियों को विशेष छूट प्राप्त है?
रेलवे प्रशासन को इस मामले पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
#Thakurganj #IndianRailways #AmritBharatStation
.@drm_kir .@RailMinIndia .@gm_nfr
.@PMOIndia .@AshwiniVaishnaw
ठाकुरगंज स्टेशन पर 9.16 करोड़ रुपये की लागत से बना ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन का 12 मीटर चौड़ा आधुनिक FOB चर्चा में है. यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए 12 पंखे गायब हैं, जबकि उन्हें थामने वाली लोहे की रॉडें अब भी छत से लटक रही हैं.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बने इस FOB को आधुनिक "रूफ प्लाज़ा" के रूप में विकसित किया जाना था.
जब करोड़ों रुपये की परियोजनाओं में सुविधाएं कुछ ही समय में गायब होने लगें, तो लोगों के मन में भ्रष्टाचार, गुणवत्ता में समझौते और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है.
रेलवे प्रशासन बताए कि पंखे कहां गए? क्या यह महज लापरवाही है या फिर अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों में किसी बड़ी अनियमितता की ओर इशारा?
#Thakurganj #AmritBharatStation #IndianRailways #CorruptionQuestions
ठाकुरगंज स्टेशन के नए शेड से झरने की तरह गिरता पानी, यात्री लेते रहे मजा और जिम्मेदार अधिकारी बने रहे मूकदर्शक।
सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी यदि ऐसी स्थिति है, तो आखिर इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा? और इस पर .@drm_kir व .@gm_nfr की चुप्पी क्या संकेत देती है?
यात्रियों के बीच चर्चा है कि क्या गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा या फिर सब कुछ यूं ही चलता रहेगा?
.@AshwiniVaishnaw
.@PMOIndia
#AmritBharatYojana #ThakurganjRailwayStation #Railway #PublicAccountability
डिजिटल इंडिया में नकद वसूली क्यों?
जब सरकार देश को डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है, तब भी कई सरकारी संस्थानों में शुल्क की वसूली नकद क्यों की जा रही है?
नकद वसूली के कारण कई बार निर्धारित राशि से अधिक पैसे लिए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। छात्र और अभिभावक विरोध करने से हिचकते हैं क्योंकि उनका काम उसी संस्थान से जुड़ा होता है।
यदि सभी शुल्क ऑनलाइन लिए जाएं तो:
✅ हर भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा
✅ निर्धारित राशि से अधिक वसूली पर रोक लगेगी
✅ पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी
✅ भ्रष्टाचार और मनमानी की गुंजाइश कम होगी
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि विद्यालयों सहित सभी सरकारी संस्थानों में शुल्क वसूली अनिवार्य रूप से ऑनलाइन की जाए।
.@narendramodi .@samrat4bjp
#DigitalIndia #Transparency #OnlinePayment #GoodGovernance #Bihar #EducationReform #DigitalGovernanceपोस्टर के साथ लिखने के लिए एक छोटी लाइन:
"नकद वसूली में सवाल उठते हैं, डिजिटल भुगतान में जवाब खुद दर्ज हो जाता है।"