जब जीवन में सब कुछ मन के अनुसार हो,तब प्रभु का स्मरण करना आसान होता है,
लेकिन सच्ची भक्ति तो तब होती है जब परिस्थितियाँ विपरीत हों,इच्छाएँ पूरी न हों,फिर भी हृदय से यही निकले—
✨"हे प्रभु,
जो आपने दिया उसके लिए धन्यवाद,🙏🏻विश्वास रखिए,प्रभु श्रीराम कभी अपने भक्त का अहित नहीं करते!
🌹|| जय सियाराम ||🌹
अगर विश्वास है ईश्वर पर, तो कुछ कहने से पहले ही परमात्मा आपके मन की हर बात जान लेते हैं। ✨
💖 इसलिए प्रभु से बार-बार कुछ माँगने के बजाय, अपने विश्वास को और मज़बूत बनाइए।
🌿 क्योंकि जहाँ अटूट विश्वास होता है, वहाँ प्रभु की कृपा स्वयं मार्ग बना देती है।
✨हरि ब्यापक सर्वत्र समाना,
प्रेम तें प्रगट होहिं मैं जाना।✨
भगवान कण-कण में विद्यमान हैं,परंतु सच्चे प्रेम और निष्काम भक्ति से ही प्रकट होते हैं।देश,काल,दिशा और संसार का ऐसा कोई स्थान नहीं
जहाँ प्रभु श्रीहरि न हों। प्रेम ही भगवान तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग है।
🌹॥ सीताराम ॥🌹
🌺 श्री हनुमानगढ़ी अयोध्याधाम जी के प्रातःकालीन शुभ मंगला श्रृंगार आरती दर्शन!🌺
श्री हनुमान जी महाराज सबके सकल मनोरथ सिद्ध करें।🙏🏻
🌹!! जय सियाराम !!🌹!! जय बजरंगबली !!🌹
जिनके हृदय में प्रभु श्रीराम बसते हैं,
वे कभी अधर्म और दूषित चरित्र का साथ नहीं देते। ✨
मर्यादा, सत्य, करुणा और धर्म —
यही हैं प्रभु श्रीराम के जीवन का संदेश। 🌸
जो मन, वचन और कर्म से पवित्र होता है,
उसी के हृदय में श्रीराम का वास्तविक वास होता है। 🙏🏻❤️
🌿 || सीताराम || 🌿
🌊🙏🏻पावन गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻🌸
माँ गंगा आपके जीवन के सभी दुःख, पाप और कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें! ✨🕉️
|| हर हर गंगे • जय माँ गंगे ||
🔱|| ॐ नमः शिवाय ||🔱
🌺✨
“निर्मानमोहा जितसङ्गदोषा…” 📖
— जिनका मान और मोह नष्ट हो गया है,
वे ही परम पद को प्राप्त होते हैं। 🌿🙏🏻
अहंकार से भरा हृदय 💭
प्रभु-भक्ति का पूर्ण रस नहीं पा सकता। 🕊️
क्योंकि श्रीराम को वही प्रिय है 🏹❤️
जिसके भीतर दीनता, प्रेम और समर्पण हो। 🌸🙇🏻♂️
🌹|| जय श्रीराम ||🌹
@vinodKu4188@Kushagr15995242@legendarygoldb2@ManishPbair निस्संदेह परम शान्ति और स्थिर बुद्धि भगवान की कृपा से ही प्राप्त होती हैं।
परन्तु शास्त्र यह भी बताते हैं कि यदि मनुष्य मार्ग पर चलने का प्रयास ही न करे,तो केवल इच्छा मात्र से लक्ष्य की प्राप्ति कैसे होगी?इसीलिए गीता में पुरुषार्थ और भगवान की कृपा-दोनों को आवश्यक बताया गया है।
🌿🕉️ जिस मनुष्य की इन्द्रियाँ वश में नहीं होती हैं, उस मनुष्य की न तो बुद्धि स्थिर होती है, न मन स्थिर होता है और न ही शान्ति प्राप्त होती है। उस शान्ति-रहित मनुष्य को सुख किस प्रकार संभव है? 🕊️✨
🌹|| जय सियाराम ||🌹
कलियुग में सबसे सरल साधना — राम नाम 🌺
जिस हृदय में “राम” बसते हैं, वहाँ स्वयं शांति निवास करती है।🙏🏻
राम नाम का जाप ही इस युग का सबसे बड़ा तीर्थ है।❣️
🌹|| जय सियाराम ||🌹
रणभूमि जल रही थी,चारों ओर भय व अंधकार था…
तभी,एक नाम ने सब बदल दिया—“राम”
जहाँ प्रभु श्रीराम खड़े हों,वहाँ हार भी जीत में बदल जाती है,जहाँ हनुमान साथ हों,वहाँ असंभव भी मार्ग छोड़ देता है,जीवन कितना भी कठिन क्यों न लगे,विश्वास बनाए रखो,क्योंकि धर्म की रक्षा स्वयं प्रभु करते हैं।
मनुष्य केवल कर्म कर सकता,परंतु परिणाम लिखने का अधिकार केवल ईश्वर को है,संकट जीवन की परीक्षा हैं,और उनका समाधान प्रभु की कृपा।
कल की चिंता क्यों करना,जब जीवन की डोर स्वयं प्रभु के हाथ में हो।
धैर्य रखिए,सच्चे मन से प्रयास करते रहिए,समय और परिस्थितियाँ प्रभु स्वयं सुंदर बना देंगे।
जिंदगी में हम कितने सही और कितने गलत है ये सिर्फ परमात्मा और हमारी अंतर आत्मा ही जानती है।❣️
टिप्पणी:-
सलाह लेना उचित है, लेकिन निर्णय हमें स्वयं ही लेना चाहिए। दूसरों के विचारों से अधिक अपनी अंतरात्मा और परमात्मा को साक्षी मानकर जीवन जीना ही सही मार्ग है।
🌹|| जय श्रीराम ||🌹
🌸 प्रार्थनाएँ कभी व्यर्थ नहीं जातीं,
बस प्रभु उन्हें उचित समय पर स्वीकार करते हैं।🙏✨
जब मन सच्चा हो,भाव निर्मल हो और विश्वास अटल हो,
तो हर पुकार प्रभु तक अवश्य पहुँचती है।🕊️💖
इसलिए धैर्य रखिए,क्योंकि प्रभु देर कर सकते हैं,
पर भक्त का साथ कभी नहीं छोड़ते।🌿
🌹||जय सियाराम||🌹
इंसान के दो ही सच्चे साथी हैं
एक—अपना किया हुआ कर्म
और दूसरा—परमात्मा
शेष तो सब यहीं मिले हैं,
और यहीं बिछड़ जाएंगे
इसलिए ऐसा कर्म करो,
जो केवल स्वार्थ के लिए नहीं,
बल्कि निष्काम भाव से किया गया हो।
क्योंकि निष्काम कर्म ही
मनुष्य को अंततः मोक्ष की ओर ले जाता है।
||जय सियाराम||
✨यदि आपको स्वयं के साथ आनन्द नहीं मिल रहा है,तो किसी और के साथ आनन्द मिलेगा—यह आपका भ्रम है।
स्वयं में मस्त रहो और भगवान का निरंतर स्मरण करते रहो।
📌टिप्पणी:संसार या बाहरी कोई भी व्यक्ति अथवा वस्तु आपको अस्थायी आनन्द तो दे सकती है,लेकिन स्थायी आनन्द बिल्कुल नहीं!
||जय सियाराम||
🌿!! जय सियाराम !!🌿
✨ "जो समय आज तुम्हें "पीड़ा" दे रहा है,
वही कल तुम्हारी *सामर्थ्य* बनेगा।
"धैर्य" रखो और प्रभु पर "विश्वास" रखो।" 🌸
*--------------------------------*
🌹!! जय श्रीराम !!🌹
भगवान का स्मरण हर विपत्ति की ढाल है।
जब मन “श्रीराम” में लग जाता है, तो भय स्वयं दूर हो जाता है।
नाम में ही शक्ति है, नाम में ही शांति है।
🙏🏻॥ जय श्रीराम ॥🙏🏻❣️