जय प्रकाश विश्वविद्यालय के चर्चित कुलपति मोबिल कांड में गिरफ्तार संगठन के मजबूत साथी छोटे भाई विशाल सिंह एवं सुनील सिंह को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत सारण प्लेयर्स लीग का आज राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी एवं सारण फाउंडेशन के अध्यक्ष बड़े भईया आदरणीय शैलेन्द्र सेंगर जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
आज परम सौभाग्य का अवसर प्राप्त हुआ, जब हमने जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सेंट्रल लाइब्रेरी में स्थित परम पूज्य परमहंस दयाल स्वामी श्री अद्वैतानन्द जी महाराज के पावन अध्ययन केंद्र का भ्रमण किया।
प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. विजय अवधेश सिंह सर से हुई आत्मीय भेंट अत्यंत प्रेरणादायी रही। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनका गहन अनुभव हम सभी के लिए ऊर्जा और नई दिशा का स्रोत बना।
आज छात्र हित को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। छात्रों की समस्याओं, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत एवं सार्थक वार्ता हुई।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन करते हुए न्याय एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जो सूर्य थे मगर वो सरल दीप से जले सदा, ताप में तपे स्वयं ही स्वर्ण से गले सदा, राम ऐसा पथ है जिसपे राम ही चले सदा।
आप सभी को विश्वविख्यात, अतुलनीय पराक्रम के धनी, अखंड भारत के शिल्पकार, मौर्य वंश के सर्वश्रेष्ठ चक्रवर्ती सम्राट, धर्म, नीति और मानवता के अमर प्रतीक सम्राट अशोक महान जी की 2329वीं जयंती के पावन अवसर पर हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं एवं कोटि-कोटि नमन।🙏🙏🙏
आज महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह महाविद्यालय, दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस सम्मेलन का विषय था “International Conference on Atomic Process, Laser, Nano Material and Terahertz Technology for Optical Fiber Communication
होली के पावन अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलमय बधाइयाँ। यह रंगों का त्योहार हमारे जीवन में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश लेकर आता है। आइए, हम सभी आपसी भेदभाव भूलकर भाईचारे और सकारात्मकता के रंग में रंग जाएँ। Happy Holi 2026🙏🙏🙏