थोड़ी चूड़ियां पहन लो, एक लंहगा सिलवा लो!
UP- बरेली के नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश के मुंह पर एक सफाईकर्मी ने चूड़ियां फैंककर दे मारी. कहा- "ले इन्हें पहन ले."
सफाईकर्मियों को आउससोर्स कंपनी ने 13 हजार रूपये/माह में हायर किया था. खून-पसीना बहाने के बाद सिर्फ 7500 रूपये/माह मिल रहे है. यह नगर स्वास्थ्य अधिकारी के आफिस में भ्रष्टाचार का आलम है.
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर BJP पार्षद और BJP नेताओं ने नाव पर गंगा नदी में मीट मुर्गे और शराब की पार्टी की
लेकिन, इससे किसी की भावना आहत नहीं हुईं
इसी गंगा नदी पर नाव में इफ्तार करने के लिए 12 मुसलमानों को ईद के ठीक पहले गिरफ़्तार करके 2 महीने जेल में रखा था
पाखंडी कहीं के
CBI द्वारा IAS पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी से बीजेपी का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो गया है। इस अधिकारी ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वोट रद्द करके बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को जिताने की पुरजोर कोशिश की थी। जैसा मैंने उसी रोज आधी रात को प्रदेशवासियों को बताया था कि इस घटना ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह द्वारा सरेआम पार्षदों की वोट चोरी की याद ताज़ा कर दी।
बीजेपी सरकार ने तो भ्रष्टाचार में लिप्त इस भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई का डर दिखाकर अपने राजनीतिक हितों को साधने का काम किया। बीजेपी सरकार ने तो इस भ्रष्ट अधिकारी का लाभ उठाकर इसे सिंचाई, जल संसाधन, खनन एवं भूविज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विभाग देकर पुरस्कृत कर दिया था।
लेकिन IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला इतना बड़ा था, जिसको नजरंदाज करना सीबीआई के लिए संभव नहीं था। सीबीआई कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारी और बीजेपी की मिलीभगत के इस घिनौने खेल का पर्दाफ़ाश हो गया। हरियाणा का जनमानस चाहता है कि सीबीआई इस बात की भी जांच करे कि राज्य सभा चुनाव में इस भ्रष्ट अधिकारी ने कांग्रेस के वैलिड वोट रद्द करने के एवज में बीजेपी समर्थित धनकुबेर उम्मीदवार से कितनी रिश्वत ली।
आज गुरुग्राम में SIR को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
इस दौरान सभी को SIR की ट्रेनिंग दी गई कि किस तरह वोट्स बनवाने हैं और किस तरह फर्जी वोटों को कटवाना है। कांग्रेस का मकसद स्पष्ट है कि फर्जी वोट बने न और सही वोट कटे न।
प्रियंका गांधी की निगरानी में कांग्रेस ने एक नए कार्यक्रम “छात्रों की गुज” की शुरुआत की है।जो आने वाले दिनों में देश के 28 शहरों में होगा।यह कार्यक्रम Nsui,Youth Congress,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सबके साथ समन्वय करके किया जाएगा।इसमें प्रियंका गांधी की भविष्य की भूमिका भी दिख रही है।
भारतवर्ष के अजय महाराजा सूरजमल के वंशज, पूर्व मंत्री, हमारे पारिवारिक मित्र भरतपुर महाराजा विश्वेन्द्र सिंह जी को जन्मदिवस के सुअवसर पर ढेरों शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ। @Bharatpur_One
उज्जैन में महाकाल की नगरी, अयोध्या में प्रभु राम की नगरी।
जहाँ आस्था होनी चाहिए थी, वहाँ ज़मीन के सौदों और घोटालों के आरोप लग रहे हैं। एक तरफ़ अयोध्या में मंदिर से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं की जाँच की चर्चा है, तो दूसरी तरफ़ उज्जैन में भाजपा मुख्यमंत्री के परिवार पर बड़े पैमाने पर ज़मीन ख़रीद घोटाले के आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण है।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे।
ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।
जो प्रदेश कभी प्रति व्यक्ति आय, निवेश और विकास दर में नंबर-1 था, आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण -
◆ सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स (SPI) की रिपोर्ट के अनुसार 33 अंको के साथ हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है।
◆ नीति आयोग के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स और फिस्कल हेल्थ इंडेक्स दोनों में हरियाणा फिसलकर 14वें स्थान पर आ गया है। हैप्पीनेस इंडेक्स में देश में 16वें नंबर पर है।
◆ इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार पुलिस रैंकिंग 8वें से 14वें स्थान पर गिर गई है। NCRB रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 वर्षों में भ्रष्टाचार के मामलों में 187% की भारी बढ़ोतरी हुई है और भ्रष्टाचार में 6 नंबर पर है।
◆ किसान कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार किसान पर कर्ज के मामले में हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुई दुर्घटना मन को झकझोर देने वाली है। ईश्वर से प्रार्थना है कि बच्चे सुरक्षित व सकुशल हों और रेस्क्यू टीम को जल्द से जल्द सफलता मिले।
दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। इस हादसे में घायल हुए सभी बच्चों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना है।
रोहतक के सेक्टर-3 मार्केट स्थित दुकानों में हुए अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें हुए नुकसान की जानकारी ली। बीते दिनों D-पार्क में हुए भीषण अग्निकांड से पीड़ित लोगों से भी पुनः मुलाकात की।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीड़ित दुकानदारों को सरकार ने अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया है। ऊपर से सितम यह है कि आग में सबकुछ गँवा चुके दुकानदारों को नया निर्माण करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है।
ये बात खुल के आ गई कि सरकार कितनी खोखली है। मैं शुरू से कहता था कि हरियाणा में नौकरियाँ बेची जा रही हैं और बाहर के लोगों को लगाया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र में बीजेपी अध्यक्ष का ऑडियो वायरल होने के बाद हरियाणा में सरकारी नौकरियों के नाम पर चल रहे वसूली के खेल की पोल खुल गई है। नौकरियों की सरेआम बोली लगाई जा रही है।
अब तो छोटे पदों के लिए भी पैसे माँगे जा रहे हैं। HKRN में भी ठेकेदार कह रहे हैं कि पहले इतने महीने की तनख्वाह दे दो, फिर नौकरी मिलेगी।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की खबर अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर मन व्याकुल है। ईश्वर से बच्चों की कुशलता और उनके सुरक्षित रेस्क्यू होने की प्रार्थना करता हूँ।
इस भीषण हादसे में जिन मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हादसे में घायल हुए सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।