भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और रक्षा के संकल्प के पावन पर्व 'रक्षाबंधन' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन धागा केवल स्नेह का प्रतीक नहीं है, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के हमारे संकल्प को भी मजबूत करता है। ईश्वर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखें। 🌸✨
#RakshaBandhan #
निस्वार्थ मानव सेवा, शांति और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति, नोबेल शांति पुरस्कार एवं 'भारत रत्न' से सम्मानित मदर टेरेसा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका संपूर्ण जीवन समाज के सबसे कमजोर, असहाय और बेसहारों की सेवा के लिए समर्पित रहा। 🙏🌸
#MotherTeresaJayanti #HaryanaCongress #Adampur
🚩 राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महापराक्रमी छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर शत्-शत् नमन।
उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और धर्मरक्षा का संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
“धर्म और स्वाभिमान की रक्षा हेतु दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता।”
#SambhajiMaharajJayanti #ChhatrapatiSambhajiMaharaj #जयभवानी
आज तहसील कार्यालय, आदमपुर में गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए गौ प्रेमियों के साथ मिलकर माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
गौ माता हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उनके संरक्षण और सम्मान के लिए समाज का एकजुट होना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आज सभी गौ सेवकों ने मिलकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस दौरान उपस्थित सभी साथियों में गौ माता के प्रति गहरी श्रद्धा और सेवा भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। आशा है कि हमारी यह पहल निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम लाएगी।
गौ माता की जय 🚩
आप सभी को विश्व पुस्तक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस अवसर पर हम निरंतर सीखने और ज्ञान विस्तार की संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लें।
#WorldBookDay
आप सभी को "विश्व पृथ्वी दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइये, इस अवसर पर हम सभी पृथ्वी को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।
#WorldEarthDay
भक्तिकाल के महान कवि, भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य उपासक संत सूरदास जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
साथ ही, हिंदू धर्म के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, सनातन संस्कृति के महान सूत्रधार, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
इन महापुरुषों के आदर्श, भक्ति और ज्ञान का प्रकाश हम सभी के जीवन को सदैव प्रेरित करता रहे। 🌼
भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले, भारत रत्न से सम्मानित 'बाबा साहब' डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
सभी को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लोक आस्था, परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बैसाखी पर्व हम सभी के जीवन में नव उत्साह, नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए ।
#बैसाखी#Baisakhi#Baisakhi2026
मंडी में स्थानीय विधायक के साथ गेहूं खरीद-फरोख्त का जायजा लिया और किसानों से सीधी बातचीत की।
जमीन पर सच्चाई कुछ और ही है — किसानों को अपनी फसल का सही दाम पाने में अभी भी परेशानी हो रही है। व्यवस्थाओं की कमी, भुगतान में देरी और अव्यवस्था साफ दिखाई दे रही है।
ऊपर से किसानों को ट्रैक्टर के नंबर प्लेट और बायोमेट्रिक जैसी प्रक्रियाओं में उलझाया जा रहा है, जो इस खराब मौसम में और भी ज्यादा परेशानी बढ़ा रही हैं। बारिश और मौसम की मार झेल रहे किसान के लिए ये नियम बोझ बनते जा रहे हैं।
हरियाणा में भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे जरूर करती है, लेकिन हकीकत मंडियों में नजर आ जाती है। किसान आज भी अपनी मेहनत का पूरा हक पाने के लिए जूझ रहा है।
कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी थी, है और रहेगी। किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
#किसान_हित #मंडी_सच्चाई #हरियाणा #Congress
अदम्य साहस और अप्रतिम शौर्य की प्रतिमूर्ति, हिंदवी स्वराज के प्रणेता, महापराक्रमी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
वीरता, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
“दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आज़ाद हैं, आज़ाद ही रहेंगे।”
आपका जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की अमर प्रेरणा है। 🇮🇳
#चंद्रशेखरआज़ाद#अमरशहीद#स्वतंत्रतासंग्राम #भारत_माता_की_जय