चतुर्थ श्रेणी भर्ती का परिणाम जारी होते ही सचिवालय ओर RPSC ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए लेकिन ARD अभी तक विभाग आवंटन भी नहीं कर पाया हैं.
#DOIT_विभाग_आवंटन_करो@RajCMO
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 माननीय DOIT विभाग के अधिकारीगण एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत विभाग आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने के लिए विनम्र अनुरोध है। DOIT विभाग लगातार प्रयासरत है कि अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द विभाग आवंटन मिल सके, परंतु यह एक तकनीकी कार्य होने के कारण अभी सटीक समयसीमा तय नहीं हो पा रही है और आज-कल जैसी स्थिति बनी हुई है।
हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस लंबित महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देकर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि हजारों अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा समाप्त हो।#DOIT_विभाग_आवंटन_करो
ARD department allotment में लेट लतीफी कर रहा है , इसलिए सिर्फ किट लेकर 4 से 6 महीने नियुक्ति का इतंजार करना होगा जो अन्याय है।
#नहीं_चाहिए_वेलकम_किट#DOIT_विभाग_आवंटन_करो
राजस्थान के विकास को गति देने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 4 जुलाई 2026 को वीर धरा राजस्थान में आगमन हो रहा है।
कल का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी राजस्थान को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भव्य सौगात देंगें। इसके साथ ही, 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।
विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार!
कल 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे की आड़ में जिला मुख्यालयों पर युवाओं को जुटाकर जॉइनिंग लेटर बांटने का जो भद्दा तमाशा रचा जा रहा है, वह युवाओं के स्वाभिमान पर चोट है।
जिला प्रशासन को लक्ष्य देकर भीड़ इकट्ठी करना, उनके आने, जाने और खाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर राजनीति करना अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजस्थान की भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले- आप युवाओं को नौकरी देकर कोई 'एहसान' नहीं कर रहे हैं। इन युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके कंप्टीशन पास कर अपना हक प्राप्त किया है। हमारी सरकार ने भी रिकॉर्ड लाखों नौकरियां दीं, लेकिन अपनी पीठ थपथपाने के लिए कभी युवाओं का ऐसा राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया।
शर्मनाक बात यह है कि प्रदेश में भर्तियां समय पर पूरी नहीं हो रहीं, जो कैलेंडर जारी किए गए उनके अनुरूप परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, लेकिन वीआईपी दौरों के नाम पर इनके नौटंकीनुमा इवेंट एकदम समय पर हो जाते हैं। वाहवाही लूटने के लिए मंच से फोटो खिंचवाकर लेटर तो बांट दिए जाते हैं, पर वास्तविक जॉइनिंग के लिए युवा महीनों दर-दर भटकते रहते हैं।
पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार से लेकर वर्तमान भाजपा सरकार तक, भाजपा ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सर्कस और सरकारी सिस्टम को मजाक बनाकर रख दिया है। राजस्थान का युवा इस झांसा तंत्र को देख रहा है और वक्त आने पर इस एहसान जताने के अपमान का करारा जवाब देगा।
रोजगार मेले को लेकर प्रशासन में कोई उत्साह नहीं हैं, अधिकांश जिलों के अभ्यर्थियों को यह पता ही नहीं हैं कि उन्हें कहां आना है, कितने बजे आना है??
@saten_08 जी आप सभी जिलों के रोजगार मेला स्थलों की सूची भेजिए, जिससे किसी के मन में कोई शंका नहीं रहें 🙏 https://t.co/glJ2MvjwQN