प्रखर राष्ट्रचिंतक, दूरदर्शी संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक, श्रद्धेय मधुकर दत्तात्रेय ‘बालासाहेब’ देवरस जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजली।
राजस्थान सरकार में श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
@PrahaladRaiTak
नागौर आवास पर आज जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे देवतुल्य नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
नए राजस्थान में विकास की ओर अग्रसर सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार जन-जन के कल्याण व उत्थान हेतु संकल्पित है।
स्वर्णिम 12 वर्ष: नए भारत के निर्माण की गौरवगाथा!
हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति, नई दिशा और नया विश्वास प्रदान किया है।यह कालखंड केवल योजनाओं और उपलब्धियों का नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों, वंचितों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का साक्षी रहा है।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह 12 वर्षों की यात्रा राष्ट्र निर्माण, जनसशक्तिकरण और अंत्योदय की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले इस ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन एवं कोटि-कोटि आभार।
#12YearsOfSeva
राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर डॉ. सतीश पूनियां जी एवं डॉ. अलका गुर्जर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों का सार्वजनिक जीवन का अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा का भाव निश्चित रूप से उच्च सदन में राजस्थान की आवाज़ को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
@DrSatishPoonia@alka_gurjar
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
@PiyushGoyal
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
खींवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांटिया निवासी वीर सपूत श्री खुमाराम जी जाणी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मातृभूमि की रक्षा हेतु दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
जय हिंद 🇮🇳
राजस्थान सरकार में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
@ombhadanabjp
माँ भारती की सेवा के गौरवशाली 4399 दिन!
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने भारत में सुशासन और जन कल्याण का एक नया इतिहास रचते हुए देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि 145 करोड़ देशवासियों के विश्वास, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण के अथक प्रयासों का प्रतीक है।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधुनिक आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ आपका अथक परिश्रम और समर्पण करोड़ों भारतीयों को निरंतर प्रेरित करता है।
आपके नेतृत्व में विकसित भारत-2047 का संकल्प निश्चित ही साकार होगा और भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। राष्ट्र सेवा का यह ध्येय निरंतर जारी रहे प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करती हूं।
जय भारत, जय भाजपा!
#LongestServingElectedPMModi
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के भूतपूर्व सभापति, समाजसेवा, मानवता और राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री बंशीलाल राठी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका सेवाभावी जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। समाजोत्थान के लिए उनके अमूल्य योगदान को सदैव श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏🏻
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।
@myogiadityanath
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राजस्थान से राज्यसभा के चुनाव हेतु श्री सतीश पूनिया जी एवं श्रीमती डॉ. अलका गुर्जर जी को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता राज्यसभा में राजस्थान की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
जय भारत, जय भाजपा!
@alka_gurjar@DrSatishPoonia
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पद पर श्री @ajaeybjp जी की नियुक्ति संगठन के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।
उनके दीर्घ सांगठनिक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता एवं संगठन के प्रति समर्पण से @BJP4Rajasthan को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
श्री अजय कुमार जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का अभिनंदन, जिनके इस दूरदर्शी निर्णय से राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम मिलेगा।
आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
"मेरा भारत — मेरा योगदान” 🌱🇮🇳
दिल्ली स्थित फार्म पर कई वर्षों से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देते हुए खाद के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आधुनिक कम्पोस्ट मशीन के माध्यम से प्रतिदिन गोबर, घास, पत्तों एवं अन्य जैविक अवशेषों के मिश्रण से करीब 150 किलो ऑर्गेनिक खाद तैयार होती है।
यह पहल प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के आह्वान के अनुरूप आइए, आप भी प्रकृति संरक्षण और ऑर्गेनिक खेती को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
#MeraBharatMeraYogdan #OrganicFarming #Compost #NaturalFarming #GreenIndia #AtmanirbharBharat
@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BhajanlalBjp@madanrrathore@AgrawalRMD@AgriGoI@ChouhanShivraj