अयोध्या की पावन धरा पर आयोजित श्री राम कथा में पवित्र शंखनाद कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।
शंख की दिव्य ध्वनि केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों के जागरण का पावन संदेश है।
जय श्री राम! 🚩
जयपुर में आयोजित IFFCO TOKIO Annual Business Conclave 2026 में "आवो नी पधारे म्हारे देश" की मधुर भावनाओं के साथ प्रस्तुत राजस्थानी स्वागत नृत्य ने अतिथियों का हृदय से अभिनंदन किया।
राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा और अतिथि देवो भवः की भावना का सुंदर संगम।
@IFFCO__TOKIO@RajCMO
जयपुर में आयोजित IFFCO TOKIO Annual Business Conclave 2026 को संबोधित किया।
IFFCO TOKIO के प्रेरणादायी स्लोगन “मुस्कुराते रहो” के महत्व पर अपने विचार साझा किए। सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मुस्कान ही किसी भी संस्था की सफलता की वास्तविक शक्ति होती है।
कार्यक्रम की थीम “धागा” अत्यंत सार्थक है। एक साधारण धागा भगवान की माला से लेकर विशाल समुद्री जहाजों और हवाई जहाजों के निर्माण तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उसी प्रकार जब संगठन के सभी सदस्य एक धागे की तरह परस्पर जुड़े रहते हैं, तो वे मिलकर सफलता का ऐसा ताना-बाना बुनते हैं जो संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाता है।
@IFFCO__TOKIO
इफको टोक्यो की सफलता किसी व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, एजेंटों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है।
इस प्रतिष्ठित संस्था का हिस्सा होना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। हमें इस अवसर को केवल एक नौकरी के रूप में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और मिशन के रूप में देखना चाहिए।
आज हमें सरकार का भी सकारात्मक सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है, जो कंपनी की प्रगति, विस्तार और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उज्ज्वल भविष्य का निर्माण तभी संभव है जब हम अपने भूतकाल की गलतियों और चुनौतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। अनुभव हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें अतीत से प्रेरणा, वर्तमान से ऊर्जा और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टि लेकर कार्य करना होगा।
@IFFCO_Coop
यदि हम सभी एक सूत्र में बंधकर, एक टीम के रूप में कार्य करें, तो इफको टोक्यो निश्चित रूप से नई सफलताओं का इतिहास रचेगी।
इफको टोक्यो में हमने यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया कि सबसे छोटे कर्मचारी को भी सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवनयापन हेतु न्यूनतम वेतन प्राप्त हो।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि किसी भी संस्था की वास्तविक शक्ति उसके कर्मचारी होते हैं। उनके और उनके परिवारों के जीवन को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
जब कर्मचारी सुरक्षित, सम्मानित और संतुष्ट होंगे, तभी संस्था सतत प्रगति और नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकेगी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे पी नड्डा जी से उनके नई दिल्ली स्थित निवास स्थान पर सौजन्य भेंट कर देश में उर्वरकों की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्धता से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा प्रवर्त्तन उर्वरक की स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
@JPNadda@BharatUrvarak
कभी-कभी एक छोटा-सा विचार लाखों किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला देता है।
विदेश में क्रेडिट कार्ड व्यवस्था को देखकर किसानों के लिए ऐसी ही सुविधा की कल्पना की थी। अमरेली जिला सहकारी बैंक से शुरू हुई वह पहल आज किसान क्रेडिट कार्ड के रूप में किसानों को सुविधा, सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान कर रही है।
यह सहकारिता की शक्ति है—जो केवल संस्थाओं को नहीं, बल्कि किसानों के जीवन को भी सशक्त बनाती है।
✍️ दिलीप
पद और प्रतिष्ठा व्यक्ति को समाज देता है, लेकिन उसे बनाए रखने का आधार विनम्रता और जनविश्वास होता है। मेरा हमेशा यही मानना रहा है कि जितना अधिक लोगों से जुड़कर काम करेंगे, उतना ही उनका विश्वास और स्नेह प्राप्त होगा।
जीवन में मिले हर दायित्व ने मुझे यही सिखाया है कि ऊँचाई चाहे जितनी भी मिले, अपने मूल्यों और धरातल से जुड़ाव कभी नहीं छूटना चाहिए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे पी नड्डा जी से उनके नई दिल्ली स्थित निवास स्थान पर सहपरिवास शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर पुरानी यादों को साझा करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@JPNadda@BharatUrvarak
जॉर्डन स्थित JIFCO के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद के. थनेइबत की अध्यक्षता में आयोजित JIFCO की बैठक में सहभागिता की।
JIFCO के भावी विकास, विस्तार और दीर्घकालिक रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
#JIFCO#Jordan#Fertilizer#IndiaJordan
जॉर्डन स्थित जिफको प्लांट में इफको के प्रबंध निदेशक श्री के. जे. पटेल के साथ टेबल टेनिस खेला।
कार्य की व्यस्तताओं के बीच खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मन को तरोताज़ा कर नई ऊर्जा प्रदान करता है।
#SportsSpirit#HealthyLife#TableTennis@KiritkrJPatel
जॉर्डन के एशिदिया स्थित जिफको प्लांट का अवलोकन कर उत्पादन प्रक्रियाओं, परिचालन व्यवस्थाओं तथा भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, जिफको के प्रबंध निदेशक ए. पी. त्रिपाठी, इफको के निदेशक एम. आर. शर्मा, मनीष गुप्ता, जिफको के दीपक यादव, ओ. पी. यादव सहित प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जिफको की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और समर्पित टीम भावना भारत-जॉर्डन सहयोग की सफलता का सशक्त उदाहरण है।
जॉर्डन के एशिदिया स्थित जिफको प्लांट आगमन पर जिफको के प्रबंध निदेशक ए पी त्रिपाठी, प्लांट हेड प्रमोद कुमार ने अभिवादन किया।
इफको प्रबंध निदेशक के जे पटेल भी उपस्थित रहे.
इफको के अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी ने नई दिल्ली में माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में सम्पन्न अमेरिका प्रवास के अनुभवों तथा कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण बैठकों की जानकारी साझा की।
बैठक में भारत और अमेरिका के बीच कृषि, सहकारिता, कृषि-व्यवसाय एवं किसान सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही, कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए माननीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के दूरदर्शी नेतृत्व, किसानों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सुधारात्मक प्रयासों की सराहना की गई।
#IFFCO #IFFCONanoFertilisers
@MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani@ChouhanShivraj@AgriGoI@pareshg17
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर हाल ही में सम्पन्न अमेरिका प्रवास के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं कृषि-सहकारिता क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभवों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर भारत और अमेरिका के बीच कृषि, सहकारिता, कृषि-व्यवसाय तथा किसान सशक्तिकरण से जुड़े संभावित सहयोग के विषयों पर भी चर्चा हुई।
कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं सुधारात्मक प्रयासों की सराहना की।
@ChouhanShivraj
Jordan Phosphate Mines Company की बोर्ड बैठक में आज सहभागिता कर उर्वरक क्षेत्र, वैश्विक सहयोग, कृषि विकास एवं किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
सहकारिता और वैश्विक साझेदारी के माध्यम से किसानों के उज्ज्वल भविष्य हेतु समर्पित भाव से कार्यरत हूँ । 🇮🇳🤝🇯🇴
जॉर्डन के अम्मान स्थित रॉयल ऑटोमोबाइल म्यूजियम का दौरा किया।
इफको के प्रबंध निदेशक के जे पटेल, जिफ़को के प्रबंध निदेशक ए पी त्रिपाठी, IPL के प्रबंध निदेशक पी एस गेहलोत उपस्थित रहे।।
जॉर्डन की समृद्ध ऑटोमोबाइल विरासत, ऐतिहासिक संग्रह एवं तकनीकी विकास को करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ। 🇯🇴🚘