आज राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार श्रीमती डॉ. @alka_gurjar जी एवं श्री डॉ. @DrSatishPoonia जी के नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों अपने अनुभव और जनसेवा के संकल्प के साथ राज्यसभा में राजस्थान के हितों का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री @ajaeybjp जी भी उपस्थित रहे।
उज्ज्वल एवं सफल संसदीय पारी के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ!
निशब्द हूँ…
श्री गोविन्द सिंह सिसोदिया झालावाड़ ज़िले के युवा मोर्चा महामंत्री ही नहीं, बल्कि मेरे अनुज के समान थे। उनका आकस्मिक निधन मन को गहराई से झकझोर गया है। गोविन्द का यूँ चले जाना मेरे लिए अत्यंत व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद घटना से समस्त भाजपा परिवार को गहरा आघात पहुँचा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुःख की घड़ी में शक्ति और सम्बल दें।
ॐ शांति!
@BJP4Rajasthan@BJYMinRaj
बजट 2026-27 में डग विधान सभा क्षेत्र को सौगाते प्रदान की गई माननीय मुख्यमंत्रीश्री भजन लाल जी शर्मा उपमुख्यमंत्री श्रीमति दिया कुमारी जी, पूर्व मुख्यमंत्री महोदया महारानी साहिबा श्रीमति वसुंधरा राजे जी सिंधिया, माननीय राजा साहब सांसद श्री दुष्यंत सिंह जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मा. मुख्यमंत्री जी के साथ आज मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने हेतु बजट में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं तथा क्षेत्रीय विकास की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
#JaiJaiRajasthan
‘महाशिवरात्रि’ के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो, ऐसी मेरी कामना है।
हर हर महादेव!
#MahaShivratri#HarHarMahadev
A wonderful discussion with students on approaching exams with confidence and positivity. Do watch this very special episode of Pariksha Pe Charcha!
#ParikshaPeCharcha26 https://t.co/k7IN79qvek
आज कॉन्सिट्यूशन क्लब में आयोजित जाट महिला शक्ति संगम कार्यक्रम में शामिल हुई।
मैंने महसूस किया है कि महिलाओं को पुरुषों के मुक़ाबले 3 गुना मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर उन्हें राजनीति में स्थान मिलता है। आजादी के समय भारत में महिलाओं की साक्षरता दर 9 प्रतिशत थी, आज 65 प्रतिशत है। देश के आम चुनावों में चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की संख्या 10 प्रतिशत है, जबकि 1957 में सिर्फ 3 प्रतिशत ही थी। महिला सांसदों की संख्या पहली लोकसभा में 22 थी, आज 74 है। राज्यसभा में 1952 में महिला सदस्यों की संख्या 15 थी, आज 42 हो गई।
लेकिन यह संख्या अब भी पर्याप्त नहीं है। बेटियों और महिलाओं को और आगे बढ़ाना होगा। हमें इस संख्या को पुरुषों के बराबर करना होगा – और इस पहल के लिए शिक्षा ज़रूरी है। जैसा कि श्रीमती प्रतिभा पाटिल और श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सहित अनेकों महिलाओं ने सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है।
#WomenFirst #NationalGirlChildDay #GirlsFirst