नारी शक्ति, न्यायप्रियता, नीति-निपुणता और लोक-कल्याण की जीवंत प्रतिमूर्ति, परम शिव भक्त, पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपने राज्य में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र में समृद्धि, सामाजिक समरसता और धार्मिक पुनर्जागरण के नए आयाम स्थापित कर 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' का अद्वितीय परचम लहराया।
उन्होंने न्याय को नीति, सेवा को साधना और सुशासन को संस्कार बनाया। उनका प्रत्येक निर्णय धर्म और सेवा भाव से प्रेरित था। वे हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणापुंज रहेंगी।
श्रेयान् स्वधर्मो विगुणः परधर्मात् स्वनुष्ठितात्।
स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः॥
ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवा साथी 'विकसित भारत' के सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं।
'अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस' की सभी युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप अपनी प्रतिभा से सफलता के नव नभ स्पर्श करें। जहां भी रहिए, कौशल, संस्कार और सेवा-भाव के मूल मंत्र को हृदय में संजोए रखिए।
डबल इंजन की सरकार आपके स्वप्नों को साकार करने के लिए हर कदम पर साथ खड़ी रहेगी।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आइए, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हर भारतीय का राष्ट्रीय उत्सव बनाएं।
अपने घर पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और गौरव के भाव को अभिव्यक्त करें। #HarGharTiranga