आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा के नेताओं के कार्यक्रमों में राष्ट्रगान और तिरंगे के सम्मान को लेकर एक के बाद एक गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।
पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की धुन ही गलत बजा दी गई। इसके बाद नवलगढ़ में भाजपा विधायक एवं कार्यवाहक उपखंड अधिकारी द्वारा तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया और उसके बाद भरतपुर में ध्वजारोहण करने पहुंचे मंत्री सुरेश रावत ने ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी तक नहीं दी।
सवाल यह है कि जो लोग दिन-रात राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र बांटते हैं, उन्हें क्या राष्ट्रगीत की मर्यादा, तिरंगे के नियम और उसके सम्मान की मूल भावना की जानकारी भी नहीं है?
राष्ट्रवाद सिर्फ भाषणों, नारों और सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं होना चाहिए। राष्ट्रध्वज का सम्मान आचरण में दिखाई देना चाहिए।
देशभक्ति का दिखावा करने से पहले भाजपा के नेताओं को कम से कम तिरंगे और राष्ट्रगीत के सम्मान के कायदे-कानून सीख लेने चाहिए।
तिरंगा किसी दल का नहीं, करोड़ो भारतीयों के गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसका अपमान अथवा अनादर किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
@hanumanbeniwal आम यात्री 5–10 मिनट लेट हो जाए तो बोर्डिंग बंद, लेकिन एयरलाइन घंटों लेट हो जाए तो कोई जवाबदेही नहीं! आखिर नियम सिर्फ जनता के लिए ही क्यों? @RamMNK
मेरी आप सबसे अपील है-
आगामी एक माह तक सामाजिक समारौह, शादी आदि कार्यक्रम स्थगीत करे ,देश को बचाने के लिए,खुद को बचाने के लिए, अपनो को बचाने के लिए ऐसा करना आवश्यक है !
Rajasthan MP lashes out at Centre for @airindia flight delay to Delhi which made him miss start of Parl session: MP and founder of Rashtriya Loktantra Party, Hanuman Beniwal, on Monday lashed out at the Centre alleging it had no control over airline operations and punctuality. His outburst followed a 94-minute delay by an Air India flight from Jaipur to Delhi which forced him to miss the start of the Parliament morning session.
The Nagaur MP took to X and charged that PM Narendra Modi and the Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu remained silent on the issue of flight delays.
AI 1834 was scheduled to depart at 8.50 am from Terminal 2 of Jaipur airport but it took off only at 10.24 am. It arrived at Delhi's IGIA only at 11 29 am instead of its scheduled time of 9.45 am. Beniwal planned to reach Delhi before the 11 am session and have a round of talks with opposition MPs.The delay by an incoming aircraft had caused the delay, said Air India.
Lashing out at the Centre for frequent flight delays and poor management of the aviation industry, Beniwal wrote, “It appears that the central government had lost effective control over airline operations and flight punctuality. Ensuring accountability in the aviation sector and respecting passengers' time was the Centre's responsibility and could not be ignored.”
Tagging Air India, the MP alleged that the airline's flights were frequently delayed, but the government neither held it accountable nor took steps to improve the situation.
Air India in its response said, “Flight AI 1834 has been delayed due to the late arrival of the incoming aircraft. Our colleagues at the airport are doing their best to minimise the inconvenience and preparations for departure are underway.”
An airport source at Jaipur brushed off the incident as a minor issue.
Pic from MP's Twitter handle @hanumanbeniwal@NewIndianXpress@xpresstn @xpresskerala @XpressBengaluru@xpressodisha
झुंझुनूं जिले के बुड़ाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक व्याख्याता सत्यनारायण शर्मा पर स्कूली छात्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप अत्यंत चिंताजनक और शर्मनाक हैं। यह प्रकरण शिक्षा तंत्र पर गंभीर सवालिया निशान है |
इस मामले में किसी भी स्तर पर लीपापोती या प्रभाव के आधार पर जांच स्वीकार्य नहीं है। छात्राओं की सुरक्षा और न्याय सर्वोपरि होना चाहिए।
चूंकि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यह व्याख्याता भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हुआ है इसलिए हमारी मांग है कि राजस्थान सरकार इस मामले के संदर्भ में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर शीघ्रता से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करवाए तथा दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करें |
@RajGovOfficial@RajCMO
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने किसानों के लिए नया कानून बना दिया है क्या ? —"मुआवजा मांगोगे तो घसीटे जाओगे!"
बिना पुलिस कप्तान वाले जिले नागौर के जारोड़ा में 732 केवी बिजली लाइन के लिए पोल लगाने वाली एक कंपनी दौरान से उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसान को पुलिस द्वारा घसीटकर थाने ले जाना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और किसान विरोधी कृत्य है।
जिस अन्नदाता के दम पर सरकारें सत्ता तक पहुंचती हैं, उसी अन्नदाता को आज निजी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए अपराधियों की तरह घसीटा जा रहा है। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार में प्रशासन किसानों का नहीं, बल्कि कंपनियों का चौकीदार बन गया है।
अपनी जमीन बचाने और न्यायसंगत मुआवजा मांग रहे किसान को अपराधी की तरह घसीटकर थाने ले जाना लोकतंत्र नहीं, बल्कि औपनिवेशिक मानसिकता का परिचायक है।
मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या राजस्थान में अब किसानों को अपनी जमीन बचाने और उचित मुआवजा मांगने का भी अधिकार नहीं रहा ? क्या पुलिस का काम किसानों को न्याय दिलाना है या कंपनियों के लिए रास्ता साफ करना ?
अंग्रेज भी किसानों की आवाज़ दबाने के लिए लाठी चलाते थे, आज राजस्थान की भाजपा सरकार पुलिस के दम पर वही तस्वीर दोहरा रही है । फर्क सिर्फ इतना है कि तब विदेशी हुकूमत थी, आज जनता के द्वारा चुनी गई सरकार ही किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है।
@RajCMO इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर कम्पनियों के मुनीम बनकर बैठे मेड़ता के उपखंड अधिकारी व किसान के साथ दुर्व्यवहार करने वाले
@NagaurPolice के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए तथा किसानों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का कार्य वहां नहीं किया जाए |
@PMOIndia@HMOIndia@RajGovOfficial