महाराष्ट्र के भाइयों-बहनों, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आज राज्य के स्वाभिमान और संविधान की रक्षा के लिए वोट अवश्य डालें।
महाविकास आघाड़ी को दिया आपका हर वोट आपकी नौकरियों और प्रोजेक्ट्स की चोरी को रोकेगा, किसानों को फसलों का सही दाम दिलाएगा और 5 गारंटियों से आपके जीवन में समृद्धि लाएगा।
#VoteForINDIA
उद्घाटन और प्रचार तभी अच्छे हैं जब उनके पीछे ऐसी बुनियाद हो जो जनता की सेवा के लिए असल में काम करे। जब सार्वजनिक संपत्ति के रख-रखाव के अभाव और उपेक्षा के कारण लोगों की जान जाने लगे और पुल, प्लेटफार्म या मूर्तियां रिबन काटने के साथ ही गिरने लगें, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
हाल ही में मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर हुई भगदड़, भारत के ढहते बुनियादी ढांचे की कड़ी में सबसे ताज़ा उदाहरण है। पिछले साल जून में बालासोर ट्रेन हादसे में 300 लोगों की जान चली गई, लेकिन पीड़ितों को मुआवजा देने के बजाय भाजपा सरकार ने उन्हें लंबे कानूनी दांव-पेंच में उलझा दिया है।
सोचिए ज़रा जब छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तक मात्र 9 महीने में गिर जाती है, इसका साफ मतलब है इरादा सिर्फ प्रचार था - इसमें न ही शिवाजी महाराज का सम्मान था और न जनता की सुरक्षा का ध्यान।
आज देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है जो गरीबों की स्थानीय जरूरतों का भी ध्यान रखें - जो व्यापार को सरल, यात्रा को सुगम और लोगों को सुरक्षित रखे।
भारत सक्षम है, समर्थ है - हमें बस ज़रूरत है प्रभावी और पारदर्शी सिस्टम की जिसका लक्ष्य जनसेवा हो और फोकस देश के मजबूत भविष्य की बुनियाद।
लोकेशन : सैयदपूरा, सूरत ,गुजरात
मुस्लिम घरों के दरवाजे तोड़ते हुए सिविल ड्रेस में ये गुजरात पुलिस बताई जा रही है।
ना इन लोगो के पास वर्दी है न ही नाम वाली प्लेट।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि कोई मुसलमान अपने घर में घुसने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कैसे करेगा?
मैं कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, क्योंकि बुरे समय में ही पता चलता है- अपना कौन है।
जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो BJP को छोड़कर आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे।
मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है और सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
: @Phogat_Vinesh जी
हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का statehood छीन कर उसे Union Territory बनाया गया है।
आज जम्मू-कश्मीर को बाहर से 'राजतंत्र' द्वारा चलाया जा रहा है, यहां का धन, अवसर, रोज़गार कश्मीरियों को नहीं, बाहर वालों को दिया जा रहा है - हम ये बिलकुल नहीं होने देंगे!
जम्मू-कश्मीर में INDIA जनबन्धन की सरकार आ रही है - हम सड़क से assembly और assembly से संसद तक राज्यत्व की मांग पूरे ज़ोर से उठाएंगे।
गारंटी से कह रहा हूं, BJP कुछ भी कर ले - INDIA आपको statehood, आपका सम्मान और आपके अधिकार दिलाकर रहेगा।
पहले तो लगा था कि BJP भले ही हार जाए मगर सीटें ठीक-ठाक मिलेगी। मगर अब RSS के इंटरनल सर्वे के बाद ये बात तय हो गई कि अबकी बार BJP लड़ाई में भी नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है।
हरियाणा की जनता को मेरी ओर राहुलजी की और से खूब खूब धन्यवाद❤️#Rahul_Gandhi
कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक सुखद बस यात्रा के अनुभव के साथ DTC कर्मचारियों से संवाद कर उनके दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी ली।
न सामाजिक सुरक्षा, न स्थिर आय और न की स्थाई नौकरी - Contractual मजदूरी ने एक बड़ी ज़िम्मेदारी के काम को मजबूरी के मुकाम पर पहुंचा दिया है।
जहां drivers और conductors अनिश्चितताओं के अंधेरों में जीने पर विवश हैं, वहीं यात्रियों की सुरक्षा में निरंतर तैनात होमगार्ड्स 6 महीनों से वेतनहीन हैं।
इस उपेक्षा से त्रस्त, देश भर के सरकारी कर्मचारियों की तरह DTC वर्कर्स भी लगातार निजीकरण के डर के साए में जी रहे हैं।
ये वो लोग हैं जो भारत को चलाते हैं, प्रतिदिन लाखों यात्रियों के सफर को सुगम बनाते हैं - मगर समर्पण के बदले उन्हें कुछ मिला है तो सिर्फ अन्याय।
मांगें स्पष्ट हैं - समान काम, समान वेतन, पूरा न्याय!
वो भारी मन और दुखी दिल से सरकार से पूछ रहे हैं, "हम नागरिक पक्के तो नौकरी कच्ची क्यों!"
FACT 1: SEBI CHIEF Madhabi Puri took money from ICICI ever year even after becoming SEBI chief.
FACT 2: She took money as salary from SEBI as well as from ICICI at the same time.
सवाल ये है की उनको बचा कौन रहा है?