ईश्वर मेरे हैं और मैं ईश्वर का हूं। प्रभु तू मेरा है ना? तू हां तो कह दे। उससे थोड़ी बातें करो। प्रारंभ में तुम्हें लगेगा ये पागलपन है। कुटुंबी चाहे तुम्हारी हंसी उड़ा लें। लेकिन महाराज, तुम्हारा कल्याण हो जाएगा। सुबह एक घंटा ईश्वर के साथ अपना निजी जो स्वतंत्र संबंध है, एक घंटे के लिए आप ध्यान भजन करो और ध्यान ना लगे तो चिंता नहीं, जप नहीं होता तो चिंता नहीं, समाधि नहीं लगती तो चिंता नहीं, लेकिन चिंतन करना तो तुम्हारे हाथ की बात है ना ! मैं तेरा हूं और तू मेरा है ! चाहे मैं कैसा भी हूं लेकिन तेरा हूं यार, प्रभु तेरा हूं, नाथ तेरा हूं।
#AsharamjiBapu