महज़ 6 घंटे की बारिश और 'गोरखपुर मॉडल' पानी-पानी!
सड़कें तालाब बन चुकी हैं, अस्पतालों और घरों में पानी घुस गया है, और सैकड़ों व्यापारियों की दुकानें डूब गई हैं।
क्या इसी 'स्मार्ट सिटी' और 'विकास' का ढिंढोरा पीटा जा रहा था?
जनता टैक्स दे रही है और बदले में उसे सिर्फ जलभराव की मार मिल रही है।
आज रमेश पटेल को डराने की कोशिश की गई, उनके घर पर छापा मारा गया। 10-10 विभागों के लोग वहाँ पहुँचाए गए।
कान खोलकर सुन लो, अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को छेड़ने का प्रयास किया तो पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी यहीं बनारस में बैठेगी और लड़ाई लड़ने का काम करेगी!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
योगी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में डॉक्टरों की घोर लापरवाही से तड़पते बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया!
रोता-बिलखता बेटा डॉक्टरों के आगे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन इलाज मिलने में एक घंटा लग गया।
यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है। प्रचार वाली सरकार जनता को बुनियादी इलाज देने में भी नाकाम है!
शर्मनाक!
'अपराध मुक्त यूपी' का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार का सच!
लखनऊ के इंदिरा नगर में चोरों ने तांडव मचाया, लाखों उड़ाए।
हद तो यह है कि पीड़ित पुलिस के चक्कर काट-काट कर थक गया, पर FIR दर्ज नहीं हुई।
यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस 'नो योर कस्टमर' की तरह 'नो योर क्रिमिनल' खेलने में व्यस्त है।
डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है!
शर्मनाक!
रसोई का बजट पूरी तरह फेल और अब गर्मी से राहत देने वाले एसी-फ्रीज भी आम जनता की पहुंच से बाहर!
हल्दी ₹30 और मिर्च ₹20 किलो महंगी हो गई, तांबा-पीतल 12% उछल गया, लेकिन भाजपा सरकार हेडलाइंस मैनेजमेंट में व्यस्त है।
महंगाई की इस मार से जनता त्रस्त है।
आम आदमी की जेब खाली करने वाली नीतियों पर जवाब कब देगी सरकार?
मोदी जी 'इंडिया' के नहीं, बल्कि 'अडानी' के प्रधानमंत्री हैं!
काशी में लगभग 4,000 हेक्टेयर ज़मीन पर सरकार कब्ज़ा करने जा रही है। यह ज़मीन किसी स्कूल, अस्पताल या सड़क के लिए नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी जी के मित्र अडानी के लिए छीनी जा रही है।
कोयला, गैस, बिजली, पानी, सड़क, रेल, सेल, सीपोर्ट, एयरपोर्ट, आकाश, पाताल... सब कुछ अडानी के नाम लिख देना चाहते हैं मोदी जी!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
पिछड़ों के हक और अधिकार की आवाज़ होगी और बुलंद!
आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश 'पिछड़ा प्रकोष्ठ' का भव्य प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा @ChhaviDr जी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
हक, अधिकार और सम्मान की इस मुहिम में हम रुकेंगे नहीं, थमेंगे नहीं!
आज रमेश पटेल को डराने की कोशिश की गई, उनके घर पर छापा मारा गया। 10-10 विभागों के लोग वहाँ पहुँचाए गए।
कान खोलकर सुन लो, अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को छेड़ने का प्रयास किया तो पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी यहीं बनारस में बैठेगी और लड़ाई लड़ने का काम करेगी!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
आज देश की सत्ता पर ऐसे संगठन के लोग बैठे हैं जिनका देश की आज़ादी से कोई लेना-देना नहीं है। जिन्होंने हमारे अन्नदाता किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी और देशद्रोही कहा।
संसद में जब किसानों के खिलाफ काला कानून पास किया जा रहा था, तब मैंने माइक तोड़ा था।
बेईमानों! तुमने तो किसानों की हड्डियां तोड़ी हैं, मैंने तो सिर्फ माइक तोड़ा था!
भाजपा वाले याद रखें, जिस दिन इस देश का किसान चाह लेगा, तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को भूखे सोना पड़ेगा। इसलिए किसान से पंगा लेने की कोशिश मत करो!
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
दुनिया के चाहे 80 मुल्कों में चले जाइए, आज भी वहाँ उस गांधी की तस्वीर और सम्मान है। यह गांधी जी के विचारों की महानता है।
हिंदुस्तान में भले ही कुछ ताकतें उनके विचारों को मिटाने की कोशिश कर लें, लेकिन सच तो यही है कि आज भी जब कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भारत आता है, तो उसे सबसे पहले बापू की समाधि पर ही शीश झुकाना पड़ता है।
: @SanjayAzadSln जी, राज्यसभा सांसद, AAP
21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को इस तरह घसीटकर अस्पताल ले जाने की तस्वीरें दिल को झकझोर देती हैं।
सवाल सिर्फ़ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस लोकतंत्र का है जहाँ शांतिपूर्ण विरोध का हक भी अब सुरक्षित नहीं है। क्या मोदी सरकार की आत्मा मर चुकी है?
#KejriwalWithSonamWangchuk
तल्लीझाड़ सफाई या तल्लीझाड़ भ्रष्टाचार?
सीएम के शहर गोरखपुर में 4,316 कर्मचारियों की भारी-भरकम फौज भी शहर के नाले साफ नहीं कर पाई!
पहली बारिश ने ही भाजपा के 'स्मार्ट सिटी' और खोखले विकास के दावों का सारा कचरा सड़क पर ला दिया है।
डबल इंजन की सरकार में काम सिर्फ कागजों पर हो रहा है और जनता जलभराव झेलने को मजबूर है।