उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं । लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही दिनांक- 17-08-2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है तथा अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) माह सितम्बर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम प्रकाशित होने के पश्चात अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंक बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी तिथि एवं प्रक्रिया से यथा समय अवगत कराया जाएगा।
लिखित परीक्षा परिणाम हेतु लिंक- https://t.co/6pNDqpYEM9
विस्तृत जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
e-Challan हुआ है?
✔️ अधिकृत पोर्टल का उपयोग करें
✔️ समय पर निस्तारण करें
✔️ फर्जी लिंक और एजेंटों से सावधान रहें
नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
चालान से बचने का सबसे आसान तरीका है—यातायात नियमों का पालन करना।
#UPTrafficPolice#eChallan#RoadSafety
"ख्वाब वर्दी का था… आज हकीकत बन गया 🇮🇳"
नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज में नव प्रशिक्षित आरक्षियों का भव्य दीक्षान्त परेड समारोह गर्व और सम्मान का प्रतीक बना।
पसीने की हर बूंद आज सलामी में बदल गई… 👮♂️✨
देश सेवा का संकल्प, कर्तव्य की राह पर पहला कदम।
जय हिंद 🇮🇳
#UPPolice@Uppolice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25/26/27 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें-
दिनांक 18 अप्रैल 2026 को आपके केंद्रों के लिए जनपद/नगर सूचना पर्ची ऑनलाइन लिंक के माध्यम से निर्गत की गई थी।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा दिवस एवं निर्धारित पाली में उसी जनपद में पहुंचना है।
अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए केंद्र के पते को ध्यान से पढ़ें और पूर्व से निर्गत किए गए जनपद/ नगर में ही उस पते पर पहुंचे।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्र के पते के साथ पिनकोड भी दिया गया है।
भ्रम की दशा में उस पिनकोड वाले जनपद में ही केंद्र पर रिपोर्ट करें।
अपने केंद्र का जनपद या नगर जानने के लिए निम्न लिंक पर पुनः जाकर सूचना प्राप्त की जा सकती है।
लिंक:: https://t.co/zLBcfm3m6f
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित उप निरीक्षक ना०पु० एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाने से संबंधित भ्रामक सूचना फैला कर धन उगाही एवं ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हुसैनगंज कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा अपराध संख्या- 22/ 2026 धारा- 318(4), 221,270 भारतीय न्याय संहिता-2023, धारा 66D आई0 टी0 एक्ट, एवं धारा 4/13 (2), 8/13(4) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनों का निवारण ) अधिनियम - 2024 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहे। ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
नये वर्ष की शुभकामनाओं में .APK फाइल्स को स्वीकार अथवा डाउनलोड न करें ।
साइबर ठगी का शिकार होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर अथवा https://t.co/7rD8WwC6Ii पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
#cyberawareness