कुछ शर्म कर लो बे, SSC वालों 🤬
जब परीक्षा में बैठने की सीट तक उपलब्ध कराने की औकात नहीं है,
तो क्यों SSC GD के छात्रों को सैकड़ो किलोमीटर दूर बुलाते हो ?
खुद AC रूम में बैठकर, अभ्यर्थियों को क्यों कड़ी धूप में दौड़ाते हो?
SSC GD परीक्षा में टूलकिट और IT सेल का कहना है कि SSC GD का पेपर लीक नहीं हुआ है न कोई धांधली हुई है।
तो बवाल किसलिए है?
SSC GD के छात्र बताएं आपके सेंटर पर क्या हुआ था..!
अब हम नहीं झुकेंगे
#SSC_GD_JUSTICE#SSC_GD_SCAM
Lekhpal exam छात्रों के लिए सूचना : शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज में आज शाम 6 बजे मीटिंग है
#यूपी_लेखपाल_भर्ती
मैंने भी कुछ ट्वीट किए थे जिस कारण मेरा अकाउंट ही बंद कर दिया गया था। आज open हुआ है।
मैं कोई इतना बड़ा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तो हूं नहीं जो अकाउंट बंद किया गया।
मैंने भी यूपी लेखपाल का पेपर दिया है लगभग 800-900km दूर exam देने बहुत सारी परेशानियों को झेलते हुए जाना पड़ा था।
हम सरकार का विरोध नहीं कर रहे थे बल्कि हम तो सरकार से जांच की मांग कर रहे थे। फिर भी कोई सुनने को तैयार ही नहीं था।
बताओ क्या अब हम किसी भी माध्यम से अपनी मांगे भी नहीं रख सकते!! बहुत दुखद 😭
Up govt me sara paper peak up ro aro leak, up police constable leak,
Up si 2021 leak bade level pe online
Sab leak ho rha kya bat hai leak kyu ho rha hai koe jawab dega mehnat krke dekho library me 15 hour baith k
Lekhpal leak
#lekhpalधांधली@myogiadityanath@myogioffice
मेरे एक दोस्त का सेंटर ओरई था, उसने मुझे बताया कि उन्होंने लेखपाल का एग्जाम 12 बजे कर लिया, जो 12 बजे 5 मिनट कि घंटी बजती है वो 12:10 पर बजी... उसके बाद 12:20 तक कॉपी जमा जमा की गई, आंसर सीट को गिनने में और बच्चों को छोड़ने में लगभग 10 मिनट और लगा दिए.. बच्चों ने हंगामा किया तो इनविजिलेंटर ने प्रिंसिपल ऑफिस की घड़ी के अनुसार चलने को कह दिया.. इस बार पेपर लीक वास्तव मै नहीं हुआ है!!
लेकिन नकल कराई गई, कुछ बच्चों को अलग बैठाकर जिनमे कैमरे नहीं है उन कमरों में अलग से नकल कराई गई, उस लडके ने बोला है की अगर आयोग बुलाएगा तो वो अपना स्पष्टीकरण भी देने को तैयार है, क्या आयोग और सरकार इन बारीक़ सी चीजों की भी जाँच कर रहा है?? या सिर्फ विरोध स्वरूप बच्चों पर fir कराई जा रही है #UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_INVESTIGATION
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPPER_LEAK
🚨 लाखों युवाओं के सपने दांव पर… आखिर कब तक?
क्या हर भर्ती परीक्षा पर सवाल उठते रहेंगे और मेहनती छात्रों का भविष्य बर्बाद होता रहेगा? 😡
अगर पेपर पूरी तरह निष्पक्ष था, तो फिर इतने आरोप क्यों उठ रहे हैं?
सरकार को छात्रों के सवालों का जवाब देना चाहिए!
🗳️ Poll:
क्या आपको लगता है कि भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए?
🔹 हाँ, जरूर
🔹 नहीं
💬 अपनी राय कमेंट में बताइए।
📢 जितनी ज्यादा आवाज उठेगी, उतना ज्यादा दबाव बनेगा।
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK #UPSSSC #LekhpalExam
@abhijeet_dipke #JusticeForStudents
UP लेखपाल परीक्षा लीक मामले में अंकित सर छात्रों के साथ खड़े है 💪✅
उन्होंने इस वीडियो में सरकार की पोल खोल दी और तमाम पेपर लीक मुद्दों को बताया और जो FIR छात्रों और शिक्षकों पर किया जा रहा है, उसे हटाने और हमारी बात सुनने को सरकार से आग्रह किया 🫡
वीडियो एक बार पूरा देखिए तब समझ आएगा कि कैसे अपनी बात रखनी है ❓
आगे वीडियो को शेयर करना न भूले और अपनी राय जरूर बताए 💯
#लेखपाल_पेपर_लीक
#लेखपाल_भर्ती
#lekhpalधांधली #UPSSSC #Bignews #Lekhpal_Exam_Investigation
🚨 25 MAY | 11:00 AM 🚨
अब आवाज़ दबेगी नहीं! ✊
मेहनत हमारी, न्याय भी हमारा!
युवाओं की आवाज़ बुलंद करें।
#LekhpalExamInvestigation#JusticeForStudents
एक ट्वीट नहीं, लाखों युवाओं की पुकार है! 🔥
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
यूपी सरकार, लखनऊ, उतर प्रदेश।
विषय: राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02/2025) के संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित विसंगतियों, दावों एवं आशंकाओं की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय समीक्षा/जांच कराने के संबंध में सादर प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित अत्यंत अनुशासित एवं आपके "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर भरोसा रखने वाले ईमानदार अभ्यर्थी इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान दिनांक 21 मई 2026 को आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा के उपरांत सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों पर उत्पन्न हुई असमंजस की स्थिति तथा परीक्षा की शुचिता को लेकर व्यक्त की जा रही विभिन्न आशंकाओं की ओर अत्यंत आदरपूर्वक आकर्षित करना चाहते हैं।
परीक्षा के संपन्न होने के बाद से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे X/ट्विटर, टेलीग्राम, व्हाट्सएप) पर स्क्रीनशॉट और वीडियो के कथित रूप से प्रसारित होने के दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, विभिन्न सूत्रों द्वारा कुछ परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियों और अनुचित साधनों के अनधिकृत उपयोग की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।
वर्तमान में व्याप्त इस अनिश्चितता और असमंजस की स्थिति ने लाखों योग्य व परिश्रमी अभ्यर्थियों को गहरे मानसिक तनाव और भारी निराशा में धकेल दिया है। हम भली-भांति समझते हैं कि कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा आपकी सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक अफवाहें भी फैलाई जाती हैं, परंतु यदि इन खबरों व दावों में रत्ती भर भी सत्यता अंश है, तो यह प्रदेश के कर्मठ युवाओं के भविष्य और आपकी सरकार द्वारा स्थापित शुचिता, निष्पक्षता, साख व पारदर्शिता के सिद्धांतों के सर्वथा विपरीत है।
अतः अभ्यर्थियों के व्यापक हित, प्रदेश के युवाओं के अटूट भरोसे और परीक्षा की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हम निम्नलिखित न्यायसंगत एवं वैधानिक मांगें आपके समक्ष सहानुभूतिपूर्वक विचारार्थ प्रस्तुत करते हैं:
उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच: परीक्षा प्रक्रिया के संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित इन कथित विसंगतियों, स्क्रीनशॉट, वीडियो और दावों की सत्यता की परख करने हेतु इसकी जांच प्रदेश की विश्वसनीय एवं स्वतंत्र उच्चस्तरीय तकनीकी एजेंसी अथवा STF को सौंपी जाए, ताकि पूरी निष्पक्षता के साथ वास्तविक स्थिति और सत्य सामने आ सके।
साइबर एवं फॉरेंसिक टाइमस्टैम्प जांच: सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए कथित वीडियो और चैट के Timestamp की गहन साइबर व फॉरेंसिक जांच कराई जाए, जिससे यह पूरी तरह प्रमाणित हो सके कि ये सामग्रियां परीक्षा अवधि के दौरान की हैं अथवा परीक्षा संपन्न होने के पश्चात केवल भ्रम व अराजकता फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित की गई हैं।
संदिग्ध परीक्षा केंद्रों की समीक्षा: जिन परीक्षा केंद्रों के संबंध में अभ्यर्थियों अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई विसंगति या संदिग्ध गतिविधि की शिकायत प्राप्त हुई हो, वहां की CCTV फुटेज की सूक्ष्मता से जांच की जाए। यदि कहीं भी कोई संलिप्तता पाई जाती है, तो दोषी तत्वों, शिक्षा माफियाओं व अनुचित लाभ लेने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोरतम (बुलडोजर व गैंगस्टर एक्ट जैसी) कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समयबद्ध एवं पारदर्शी आख्या (Report): लाखों अभ्यर्थियों के मन से असमंजस और अविश्वास के वातावरण को दूर करने हेतु इस संपूर्ण समीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाए तथा एक निश्चित समय-सीमा (जैसे 15 या 30 दिन) के भीतर इसकी आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट की जाए।
वैधानिक निर्णय एवं पुनः परीक्षा का विकल्प: यदि उच्च स्तरीय जांच में प्राथमिक स्तर पर भी किसी भी प्रकार का व्यापक नियम-उलंघन, गोपनीयता भंग होना अथवा शुचिता प्रभावित होना प्रमाणित होता है, तो समस्त योग्य अभ्यर्थियों के साथ पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस परीक्षा को वैधानिक रूप से निरस्त किया जाए, तथा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी और अभेद्य तरीके से पुनः परीक्षाये आयोजित की जाए।
महोदय, आपकी सरकार हमेशा से प्रदेश के युवाओं के भविष्य, उनकी प्रतिभा और पारदर्शी चयन प्रक्रियाओं के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, कटिबद्ध व न्यायप्रिय रही है। हमें पूरा विश्वास है कि आप लाखों युवाओं के त्याग, तपस्या और ईमानदारी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे तथा इस अत्यंत संवेदनशील मामले में त्वरित संज्ञान लेकर निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय से युवाओं का शासन व व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
भवदीय,
समस्त लेखपाल मुख्य परीक्षा के प्रभावित, अनुशासित एवं न्यायप्रिय अभ्यर्थी। 🙏
#Lekhpal_Exam_Investigation
हम छात्रों को विपक्ष बताकर राजनीति करने वाले खटमलों चुनाव सामने है जरा संभल कर बोलो। 500 रुपये के चक्कर में आका का नुकसान मत करो।
इतनी तेजी से किस समिति ने जाँच की जो दूध का पानी और पानी का दूध कर दिया?
लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के वायरल वीडियो और सबूत किस तरह से झूठ साबित हुए पूरी जानकारी दो तो मानें।
Lekhpal paper out ki janch CBI ya STF kare aur agar sab afwah h to in sabuto ki puri sachchai bataye. Pahli baat to hamlog sun-sunkar nahi likh rahe h balki hamare samne hua h ye sab.
Re exam hi ab iska solution h kyonki paper leak sach me hua h.