लद्दाख में क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और प्रशासन के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। वांगचुक ने आरोप लगाया है कि उनके घर के बाहर 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं और उन्हें 60 दिनों तक घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।#SonamWangchuk#Ladakh#SonamWangchukNews@Wangchuk66
दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तीन महिलाओं के साथ कथित रिश्तों की खबरों, CEO पद से इस्तीफे और विदेशी खुफिया एजेंसियों से जुड़े संदेह ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।#Nvidia#JensenHuang#NvidiaCEO
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का ऐलान किया है। गठबंधन ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। #ChandrashekharAzad#AsaduddinOwaisi#AIMIM
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। न्यूजीलैंड में खूबसूरत झील किनारे घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज। जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी। #ArshdeepSingh#SamreenKaur#ArshdeepSinghEngagement#IndianCricket
अयोध्या में दीपोत्सव के बाद दीयों में बचे तेल को इकट्ठा कर रहे गरीब लोगों को कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो ने गरीबों की स्थिति और सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Ayodhya#Diwali#Deepotsav#ViralVideo#PoorPeople
दिल्ली में दिवाली के जश्न के बीच पटाखों ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। AIIMS और सफदरजंग अस्पताल में 100 से ज्यादा लोग झुलसने और घायल होने के बाद पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। #DelhiDiwali#DiwaliAccident#DelhiFire#FirecrackerAccident
यूपी के रायबरेली में 13 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि रिश्तेदार गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। #Raebareli#Amethi#UPNews#POCSOAct
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा! करीब 65 यात्रियों से भरी बस 25 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत और 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि बस की निर्धारित क्षमता 41 यात्रियों की थी। #Lucknow#AgraExpressway#BusAccident
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर आग का गोला बन गई। हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी मृतक हरियाणा के जींद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। #muzaffarnagar#RoadAccident#CarFire#BreakingNews#UPNews