मिसाइलें सिर्फ़ सैन्य ठिकानों पर नहीं गिरतीं, उनका असर आम लोगों की ज़िंदगी, बच्चों के भविष्य और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है।
ईरान–अमेरिका जैसे किसी भी संघर्ष का समाधान अंततः बातचीत की मेज़ पर ही खोजा जाता है।
#Iran#USA#MiddleEast#Geopolitics#WorldNews
कबीर दास जी ने कहा था निंदक के लिए आवास की व्यवस्था करनी चाहिए, अपने पास रखना चाहिए लेकिन ये उनके लिए है,जो ये मानते हैं कि उनमें कोई कमी हो सकती है। बाकी तो सब...
श्रोता होना बड़ी बात है। धैर्य से किसी की बात सुनना ,उसको समझना ,उसका धैर्य से जवाब देना या कभी-कभी चुप रह जाना भी। कभी-कभी अपने मन की बातें लोग आपको बताना चाहते हैं लेकिन उस पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं चाहते वह चाहते हैं उनकी बात सिर्फ सुन ली जाए। इसके लिए धैर्य की जरूरत होती है। बोलना बहुत आसान है। सुनना बहुत कठिन है।
पहले बताया गया कि सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, रिफाइंड इस्तेमाल करना चाहिए, अब बताया जा रहा है कि रिफाइंड ठीक नहीं है ,जैतून का तेल अच्छा है। बोले तो बोलें क्या, करें तो करें क्या??