🚨 HIGH-VOLTAGE DRAMA IN FIRST AC 🚨
❄️Is even First AC no longer safe from unauthorized entry?
👉🏻 A deeply disturbing incident recently unfolded inside a First AC coupe on the 14650 Amritsar-Jaynagar Express, where a naked man was allegedly found inside.
👉🏻When confronted by the coach attendant, the individual claimed to be a Loco Pilot and reportedly began hurling abuse at the onboard railway staff.
👉🏻 He even demanded that they "call Ashok Chaurasiya," a TTE associated with the train.
🔹This shocking breach raises critical questions that demand immediate answers:
🔺How did an unauthorized person manage to enter a First AC coupe?
Was his identity ever verified?
🔺Where was the security and attendant system when this occurred?
🔺Who ultimately takes responsibility for passenger safety in premium coaches?
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@RPF_INDIA
Passengers pay a heavy premium for privacy, security, and peace of mind.
Strict accountability is urgently needed!
#IndianRailways #TrainSafety #AmritsarJaynagarExpress #RailwaySecurity #FirstAC #PassengerSafety
हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622) में आज का बुकिंग स्टेटस।
केवल 37.5 % ऑक्युपेंसी!
@ECRlyHJP@serailwaykol@drmdnr@drmrnc की अव्यवस्थित, अत्यधिक स्लैक और अत्यधिक ठहराव वाली समय सारणी ने इस ऐतिहासिक ट्रेन को बर्बाद कर दिया है। 👎🏻
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw जी ध्यान दें
🚨 बड़ी खबर | रेल यात्रियों के लिए अलर्ट 🚆🌊
⚠️ नई दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर मंडराया बाढ़ का खतरा!
📍पटना–फतुहा जंक्शन के बीच रेलखंड ��र बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दी गई है।सुरक्षा के मद्देनज़र इस सेक्शन में ट्रेनों को फिलहाल अधिकतम 20 किमी/घंटा की कॉशन स्पीड से चलाया जा रहा है।
🌧️ लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच रेलवे प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा अपडेट जरूर जांच लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
🚆 सुरक्षा सर्वोपरि — सावधा���ी ही बचाव है!
📢 रेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहें।
@ECRlyHJP
@drmdnr
News Credit: @news4nations
#BiharRailways #Patna #Fatuha #RailwayAlert #FloodAlert #IndianRailways #RailNews #BiharNews #TrainUpdate #BiharRailUsersAssociation
रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! 🚨
पूर्वी मध्य रेल (ECR) के अंतर्गत ब्रिज संख्या-21 (पुनपुन - परसा बाजार,DN लाइन, किमी 11/38-32) पर जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण ट्रेन परिचालन स्थगित कर दिया गया है।
📝 यह प्रतिबंध 4 सितंबर 2026 को रात 20:10 बजे से अग्रिम आदेश तक प्रभावी है।
🛡️ सुरक्षा कारणों से दिनांक 06.09.2026 के लिए कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं।
❌रद्द की गई ट्रेनें (दिनांक 06.09.2026):
🔹गाड़ी संख्या 63242 (गया-पटना MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63244 (गया-पटना MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63245 (पटना-गया MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63247 (पटना-गया MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63248 (गया-पटना MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63251 (पटना-गया MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63256 (गया-पटना MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63274 (पटना-राजगीर MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63250 (गया-पटना MEMU) रद्द रहेगी।
🔹गाड़ी संख्या 63253 (पटना-गया MEMU) रद्द रहेगी।
🔄परिवर्तित मार्ग (Diversion) से चलने वाली ट्रेनें (दिनांक 06.09.2026):
🔹गाड़ी संख्या 18625 (PRNC-HTE एक्सप्रेस) अपने निर्धारित मार्ग (PNBE-GAYA-KQR) के स्थान पर BKPL-RGD-TIA-PMI-BNF के रास्ते डायवर्ट की जाएगी।
🔹गाड़ी संख्या 18626 (HTE-PRNC एक्सप्रेस) अपने निर्धारित मार्ग (KQR-GAYA-PNBE) के स्थान पर BNF-PMI-TIA-RGD-BKPL के रास्ते डायवर्ट की जाएगी।
यात्रा ��रने से पहले कृपया अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें और सुरक्षित यात्रा करें! 🚆⚠️
@drmdnr @ECRlyHJP
@BiharRailUsers@GayaIndex_@Index_Magadh पटना गया जैसे अति व्यस्त और महत्वपूर्ण रूट का इस प्रकार से बाधित होना एक गंभीर चुनौती है। कृपया इसके स्थाई समाधान हेतु इन बिंदुओं पर गौर करें। @drmdnr
🚨 पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर से पटना–गया रेलखंड प्रभावित — अब स्थायी समाधान जरूरी! 🚆
पुनपुन नदी में बाढ़ के कारण पटना–गया रेलखंड के महत्वपूर्ण पुल पर पानी का दबाव बढ़ने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द/डायवर्ट करना पड़ा। यह स्थिति बताती है कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण रेलमार्ग को भविष्य की बाढ़ के लिए और मजबूत बनाने की जरूरत है।
बिंदुवार मांगें����
1️⃣ पुनपुन नदी पर स्थित संवेदनशील रेलवे पुल का तत्काल तकनीकी एवं हाइड्रोलॉजिकल सर्वे कराया जाए।
2️⃣ यदि मौजूदा पुल की ऊंचाई बाढ़ के उच्चतम संभावित जलस्तर के लिए पर्याप्त नहीं है, तो पुल एवं उसके गर्डर/रेल ट्रैक को आवश्यकतानुसार ऊंचा किया जाए।
3️⃣ केवल पुल को ऊंचा करना पर्याप्त नहीं होगा। दोनों तरफ के approach track, embankment और drainage system को भी flood-resilient बनाया जाए।
4️⃣ पटना–गया रेलखंड बिहार के सबसे महत्वपूर���ण यात्री मार्गों में से एक है। पटना और गया के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण बीच के क्षेत्रों के लोग मुख्य रूप से रेल सेवाओं पर निर्भर हैं।
5️⃣ जहानाबाद, मसौढ़ी, पुनपुन और आसपास के क्षेत्रों के हजारों दैनिक यात्री शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पटना और गया से जुड़े हुए हैं।
6️⃣ ऐसे में एक पुल के कारण रेल परिचालन बाधित होने पर पूरे क्ष��त्र की दैनिक connectivity प्रभावित होती है।
7️⃣ हर साल बाढ़ आने पर अस्थायी सावधानियों और ट्रेन cancellations/diversions के बजाय permanent engineering solution तैयार किया जाना चाहिए।
8️⃣ रेलवे को इस पूरे रेलखंड का long-term flood vulnerability assessment कराकर अगले 20–30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए infrastructure upgrade करना चाहिए।
9️⃣ आवश्यकता होने पर ऊंचे flood-level के अनुरूप नए/उच्च क्षमता वाले पुल, मजबूत embankment और बेहतर drainage infrastructure विकसित किया जाए।
🔟 पटना–गया रेलखंड को climate-resilient और flood-resilient railway corridor बनाया जाए, ताकि भविष्य में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने पर रेल परिचालन बार-बार बाधित न हो।
🚆 पटना और गया सिर्फ दो शहर नहीं हैं—इनके बीच का पूरा क्षेत्र इस रेलमार्ग पर निर्भर है।
इसलिए मांग स्पष्ट है:
“पुनपुन नदी पर संवेदनशील रेलवे पुल का स्थायी समाधान किया जाए और पटना–गया रेलखंड को बाढ़ से सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यकतानुसार पुल एवं रेलमार्ग को ऊंचा किया जाए।”
@RailMinIndia @ECRlyHJP @drmdnr
"गया पटना रेलखंड" के "पुनपुन - परसा बाजार" स्टेशनों के मध्य पुनपुन नदी पर स्थित रेल पुल की वर्तमान स्थिति।
"पुनपुन नदी उफान पर है और डाउन लाइन के गर्डर तक पानी पहुंच चुका है।"
🎥:(यह वीडियो एक स्थानीय निवासी के द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।)
@ECRlyHJP@drmdnr
🚨 ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🚨
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के अंतर्गत PPN-PRBZ(पुनपुन - परसा बाजार) के बीच ब्रिज संख्या-21 पर जलस्तर अधिक होने के कारण द��नांक 05.09.2026 की कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन (डाइवर्जन) किया गया है।
🔹ट्रेन संख्या 13329 (DHN-PNBE गंगादमोदर एक्सप्रेस): दिनांक 05.09.2026 की यह ट्रेन धनबाद-गया-पटना (DHN-GAYA-PNBE) के स्थान पर अब BNF/PMI-TIA-IPR-FUT-PNBE के रास्ते डाइवर्ट की गई है।
🔹ट्रेन संख्या 13330 (PNBE-DHN गंगादमोदर एक्सप्रेस): दिनांक 05.09.2026 की यह ट्रेन पटना-गया-धनबाद (PNBE-GAYA-DHN) के स्थान पर अब PNBE-FUT-IPR-TIA-BNF/PMI के रास्ते डाइवर्ट की गई है।
🔹ट्रेन संख्या 15138 (BNRS-RGD बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस): दिनांक 05.09.2026 की यह ट्रेन DDU-गया-पटना (DDU-GAYA-PNBE) के ��्थान पर अब DDU-BXR-ARA-PNBE के रास्ते डाइवर्ट की गई है।
🔹ट्रेन संख्या 15137 (RGD-BNRS बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस): दिनांक 05.09.2026 की यह ट्रेन पटना-गया-DDU (PNBE-GAYA-DDU) के स्थान पर अब PNBE-ARA-BXR-DDU के रास्ते डाइवर्ट की गई है।
सभी संबंधित यात्री इस बात का ध्यान रखें और तदनुसार अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।
@ECRlyHJP @drmdnr
त्योहारी सीजन में सफर होगा और भी ज्यादा आसान! 🚆✨
🚆रेलवे ने यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दो प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने ��ा बड़ा फैसला किया है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की राह आसान होगी।
1. गया-कामाख्या एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 15619/15620)
🔹सुविधा: वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) का 1 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।
🔹कामाख्या से गया के लिए: 07.09.2026 से 30.11.2026 तक
🔹गया से कामाख्या के लिए: 08.09.2026 से 01.12.2026 तक
2. अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 19421/19422)
🔹सुविधा: द्वितीय वातानुकूलित (2AC) एवं तृतीय वातानुकूलित (3AC) श्रेणी का ���क-एक अतिरिक्त कोच।
🔹अहमदाबाद से: 06.09.2026 से प्रभावी
🔹पटना से: 08.09.2026 से प्रभावी
🔹संशोधित संरचना: इन बदलावों के बाद 2AC कोच 2 से बढ़कर 3, 3AC कोच 6 से बढ़कर 7 और कुल कोचों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी।
🧳अपनी यात्रा को सुगम बनाएं और समय रहते रिजर्वेशन की स्थिति जांच लें।
बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन आपकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करती है। ✨
आखिर क्या वजह है कि "दानापुर मंडल" आते ही अच्छी अच्छी ट्रेनों का बेड़ागर्क हो जाता है?🤡
आरक्षित डब्बों में अत्यधिक भीड़, एसीपी, ट्रेनों की लेट लतीफी और इसके बाद ट्रेनों में RPF की अनुपस्थिति इस मंडल की मुख्य समस्याओं में से एक है।
वर्तमान में गाड़ी संख्या 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को "अथमलगोला" स्टेशन के समीप चैन पुल करके रोक लिया गया।
यह समस्या इस ट्रेन के साथ रोज की है। इस ट्रेन के स्��ीपर और एसी डब्बों में भी अनाधिकृत यात्री जबरन घुस कर सफर करते हैं।
@drmdnr @rpfecr @RailwaySeva के अधिकारियों को संभवतः इस��े कोई मतलब होना तो दिख नहीं रहा है?
आखिर जब रोज यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा?
@ECRlyHJP के अतिव्यस्त अधिकारियों से अनुरोध है कि इस ट्रेन में "स्कॉर्ट" की तैनाती अनिवार्य की जाए साथ ही इस ट्रेन में सघन टिकट जांच अभियान दैनिक रूप से चलाया जाय।
🚨 सावधान! दिल्ली मंडल में रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, 'जन विश्वास बिल' के तहत वसूले जा रहे हैं भारी जुर्माने! 🚨
दिल्ली मंडल में रेलवे नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए 'जन विश्वास बिल' लागू होने के बाद भारी जुर्माने की वसूली शुरू हो चुकी है। आरपीएफ (RPF) के नए आंकड़ों के अनुसार चालान संग्रह में जबरदस्त उ��ाल दर्ज किया गया है।
🚞महिला आरक्षित बोगी में अवैध यात्रा: जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है, जिसके तहत जुलाई महीने में 302 आरोपियों से करीब 7.5 लाख रुपये वसूले गए।
🚆ट्रेन या स्टेशन पर स्मोकिंग: अब स्मोकिंग करने पर जुर्माना 100 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये हो गया है, और जुलाई में 10 लोगों को पकड़कर करीब 20,000 रुपये वसूले गए।
🚫बिना इजाजत रेलवे स्टेशन में प्रवेश: जुलाई महीने में बिना अनुमति प्रवेश करने पर करीब 5.9 लाख रुपये वसूले गए, जबकि मई में यह राशि 1.5 लाख रुपये थी।
रेलवे स्टाफ के निर्देशों की अवहेलना: ड्राइवर या कंडक्टर के निर्देशों को न मानने पर जुलाई में कलेक्शन बढ़कर लगभग 7.2 लाख रुपये हो गय���, जो मई में सिर्फ 1.2 लाख रुपये था।
🫴🏻फेरी लगाना और भीख मांगना: रेलवे परिसर में फेरी लगाने और भीख मांगने पर कलेक्शन बढ़कर करीब 5.3 लाख रुपये हो गया।
सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर (RPF) आशुतोष पांडे के अनुसार, जन विश्वास बिल के तहत कई अपराधों को सिविल पेनाल्टी में बदला गया है ताकि क्रिमिनल कार्रवाई के बजाय इन्हें प्रशासनिक तरीके से निपटाया जा सके। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार अभिय��न चलाए जा रहे हैं और यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें!
@drm_dli
🚆 यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा बक्सर (BXR) और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
ट्रेन विवरण: https://t.co/g7G9o6HW2b. 03287/03288 BXR-DDU-BXR फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
📍बक्सर से संचालन (Ex-BXR): यह ट्रेन 02.09.2026 से 30.09.2026 तक कुल 29 फेरे लगाएगी।
📍डीडीयू से संचालन (Ex-DDU): यह ट्रेन 03.09.2026 से 01.10.2026 तक कुल 29 फेरे लगाएगी।
🚆ट्रेन संरचना: इस स्पेशल ट्रेन में कुल 12 MEMU कार की व्यवस्था की गई है।
@ECRlyHJP@GM_ECRly@drmdnr@DRM_DDU
वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22348, पटना-हावड़ा) में भोजन की लचर व्यवस्था और खराब गुणवत्ता की पोल खुल गई है!
जब ट्रेन प्रीमियम,तो खाने की क्वालिटी के साथ समझौता क्यों?🤔
🤡 बेहद खराब क्वालिटी के कारण यात्रियों ने 'आरती मील' खाने से पूरी तरह इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि कैटरिंग कर्मचार�� ने भी यह स्वीकार किया कि यह आए दिन की समस्या है।
यात्रियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों के साथ यह खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
BRUA इस गंभीर मामले की उच्चस्तरीय जांच, संबंधित वेंडर पर सख्त कार्रवाई और पब्लिक एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) की मांग करती है।
@AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @IRCTCofficial कृपया इस मामले का तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें! @RailwaySeva @ECRlyHJP @GM_ECRly @drmdnr @drmhowrah @EasternRailway
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉🚆
भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी श्री @dimpygg जी (IRSME-1990 बैच) ने पूर्व मध्य रेल (ECR) के नए महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर पदस्थापित थे।
32 वर्षों से अधिक के अपने दीर्घकालिक और सम���द्ध अनुभव के साथ, श्री गर्ग ने भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोलिंग स्टॉक, परिचालन, संरक्षा, प्लानिंग एवं पॉलिसी निर्धारण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपके इस शानदार प्रशासनिक अनुभव से पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में यात्री सुविधाओं और परिचालन दक्षता को नई गति मिलने की पूरी उम्मीद है।
आपके इस नेतृत्वभार संभालने के अवसर पर क्षेत्र के लाखों यात्रियों की ओर से हमें पूर्�� विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में @ECRlyHJP प्रशासन यात्रियों की प्राथमिक माँगों पर शीघ्र ही उचित कदम उठाएगा। @GM_ECRly
#NewGM_ECR #EastCentralRailway #IndianRailways #BiharRailways #RailUsers #BiharRailUsersAssociation
🚀 भारतीय रेल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि! 🇮🇳
हमारे बिहार के मुंगेर स्थित ऐतिहासिक जमालपुर रेल कारखाने ने आधुनिक भारत की रफ्तार को नई पहचान दी है! देश में पहली बार बनाए जा रहे हैं अत्याधुनिक 'M-1 हाईस्पीड BTPN' टैंक वैगन।
✨ खासियतें:
⚡ 100 किमी/घंटा की तेज रफ्तार
🛢️ 70,000 लीटर तरल पदार्थ (तेल) ढोने की क्षमता
🏭 जमालपुर देश का पहला और एकमात्र कारखाना है जहाँ इन वैगनों का निर्माण हो रहा है।
📦 250 में से 150 वैगन (3 रैक) रेलवे को सौंपे जा चुके हैं!
'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' का सशक्त उदाहरण! 🙌
जमालपुर वर्कशॉप की पूरी टीम को बधाई ✨🎉 @JamalpurWorks
#MakeInIndia #AtmanirbharBharat #IndianRailways #JamalpurWorkshop #EasternRailway #Munger #Bihar
@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@EasternRailway@drmmalda@PMOIndia
🚨 ममरखाबाद हॉल्ट पर यात्री सुरक्षा से गंभीर लापरवाही!
ममरखाबाद हॉल्ट पर स्लीपर एवं रेल चेंजिंग का कार्य चलने के दौरान प्लेटफॉर्म का लगभग 1–1.5 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कार्य ��ें इस्तेमाल की गई गिट्टी व अन्य सामग्री प्लेटफॉर्म पर ही बिखरी हुई है।
आज लगभग 4:30 बजे इसी अव्यवस्था के कारण एक यात्री के साथ दुर्घटना हुई। यात्री द्वारा दी गई लिखित शिकायत में घटना का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और भी खतरनाक हो जात�� है।
रेल प्रशासन से मांग है कि:
🔴 घटना की जांच कर केस दर्ज किया जाए।
🔴 प्रभावित यात्री को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।
🔴 प्लेटफॉर्म से तत्काल गिट्टी व निर्माण सामग्री हटाई जाए।
🔴 क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए।
🔴 पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
🔴 भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्लेटफॉर्म को हाई-लेवल किया जाए।
यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
#Marmarkhabad #RailwaySafety #IndianRailways #RailwaySeva #Bihar
@drmdnr @ECRlyHJP @GM_ECRly @RailMinIndia @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw