गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर लोक-कल्याण हेतु प्रार्थना की।
महाराज जी ने अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
बेटियां घर की आभा होती हैं --- जीवन में उनका होना उत्सव होता है --- हमारी बिटिया अनुष्का का आज जन्मदिन है ---- प्रभु उसे सदैव अपनी कृपा से सनाथ रखें , इस मंगल अवसर पर यही प्रार्थना है ---आप सबका आशीष उसे और शुभता देगा -----
जनपद चित्रकूट स्थित पावन कामदगिरि (कामतानाथ) पर्वत की परिक्रमा में सम्मिलित होते गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज... https://t.co/IgVElesjHr
कामद भे गिरि राम प्रसादा। अवलोकत अपहरत बिषादा॥
सर सरिता बन भूमि बिभागा। जनु उमगत आनँद अनुरागा॥
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज जनपद चित्रकूट स्थित पावन कामदगिरि (कामतानाथ) पर्वत की परिक्रमा की।
महाराज जी ने भगवान श्री कामतानाथ जी एवं प्रभु श्री राम से सभी भक्तों व प्रदेश वासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि तथा कल्याण हेतु प्रार्थना भी की।
दस महाविद्याओं में प्रमुख माँ बगलामुखी अपने भक्तों के समस्त कष्टों का नाश करती हैं।
उनकी कृपा से शत्रु पर विजय, कार्यों में सफलता और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है।
जिन हाथों में शक्ति भरी है राजतिलक देने की,
उन हाथों में ही ताकत है सर उतार लेने की......
सैद्धांतिक और वैचारिक राजनीति के पुरोधा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, "युवा तुर्क" के नाम से विख्यात, युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय श्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
शूलटङ्कपाशदण्डपाणिमादिकारणं
श्यामकायमादिदेवमक्षरं निरामयम्।
भीमविक्रमं प्रभुं विचित्रताण्डवप्रियं
काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे।।
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज वाराणसी में 'काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
भूताधिपं भुजगभूषणभूषिताङ्गं
व्याघ्राजिनाम्बरधरं जटिलं त्रिनेत्रम्।
पाशाङ्कुशाभयवरप्रदशूलपाणिं
वाराणसीपुरपतिं भज विश्वनाथम्।।
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश वासियों के सुख एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
निशुम्भशुम्भमर्दिनीं प्रचण्डमुण्डखण्डिनीम्।
वने रणे प्रकाशिनीं भजामि विन्ध्यवासिनीम्॥
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज जनपद मीरजापुर में माँ विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण हेतु प्रार्थना की।
🙏 जय माँ बगलामुखी 🙏
माँ बगलामुखी की असीम कृपा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और हर कार्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। माँ अपने भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और विजय का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। माँ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज जनपद अयोध्या में रुदौली स्थित आदिशक्ति जगज्जननी माँ कामाख्या देवी के दर्शन-पूजन कर लोक-मंगल की कामना की।
जय माँ कामाख्या
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री अयोध्या धाम में रघुकुलनंदन प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन कर सभी भक्तों व प्रदेश वासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज श्री अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमानगढ़ी में 'पवनपुत्र' श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर सकल संसार के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
जय हनुमान।
सच्ची श्रद्धा से किया गया माँ बगलामुखी का स्मरण जीवन में नई ऊर्जा और नई आशा का संचार करता है। माँ अपने भक्तों की हर प्रार्थना सुनती हैं और उन्हें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
माँ बगलामुखी के चरणों में श्रद्धा और विश्वास ही सबसे बड़ा समर्पण है। माँ की कृपा से भय दूर होता है, मन को शांति मिलती है और जीवन की हर बाधा पर विजय प्राप्त होती है। माँ सबका कल्याण करें।
उत्तरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 'महाराज' को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना।
ईश्वर आपको स्वस्थ रखें व दीर्घायु बनाएं।
@myogiadityanath