शिक्षा का उजाला ही अंधविश्वासों के अंधेरे को मिटाता है और समाज को जागरूक बनाता है।
संस्कारों के साथ तर्क, विज्ञान और मानवता की धारणा ही हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवार सकते हैं।
"जाको राखे सांईया मार सके ना कोऐ।"
हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत हो जाती है जब ठान लिया जाता है।
पुश्तों के हक व अधिकार एवं नौजवानों के भविष्य की इस लड़ाई में झुकेंगे नहीं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी कल आप बागानों की भूमि, अन्न-धान के कटोरे श्रीगंगानगर पधार रहे है, यहां आपका हार्दिक अभिनंदन है।
श्रीगंगानगर–हनुमानगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु देश का प्रमुख कृषि क्षेत्र है, यहाँ के किसान पूरे प्रदेश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ है। परन्तु विगत दो वर्षों से यह क्षेत्र अत्यधिक अतिवृष्टि, फसल खराबे के मुआवजे की अनदेखी, यूरिया, DAP खाद-बीज की किल्लत और अब सिंचित उपजाऊ भूमि के बीच जहरीले उद्योगों की मार झेल रहा है।
मुख्यमंत्री जी से आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस क्षेत्र की वैज्ञानिक समीक्षा की जाए और किसान हित में खाद-बीज, कपड़ा एवं कृषि आधारित उद्योग लगाए जाएं जिससे यहां का किसान लाभान्वित हो और देश-प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकें। @BhajanlalBjp@RajCMO
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महत्त्वपूर्ण कार्यशाला में आप सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष आवश्यक रूप से पहुंचकर एक मजबूत संगठन निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
@RahulGandhi@SachinPilot@ManishSharmaIYC@UdayBhanuIYC@IYC@Rajasthan_PYC
संगरिया पंचायत समिति एवं टिब्बी पंचायत समिति में समस्त नव-सृजित ग्राम पंचायतो के सम्मानित ग्रामवासियों को हृदयपूर्वक बधाई व शुभकामनाएं।
इस कदम से ग्रामीण विकास, सुशासन और स्थानीय स्वशासन अधिक सशक्त, सुदृढ़ बनेगा। यह पहल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ जनभागीदारी को भी नई गति प्रदान करेगी।
सभी ग्रामवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सतत उन्नति एवं समृद्धि के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ। #संगरिया_मेरा_परिवार
भारतीय युवा कांग्रेस के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @UdayBhanuIYC जी के नेतृत्व में आयोजित "मुख्यमंत्री आवास घेराव" में पधारे समस्त प्रदेश, जिले व विधानसभा के पदाधिकारियों, युवा साथियों का आभार, साधुवाद। @Rajasthan_PYC
आज प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में प्रेस-काॅन्फ्रेस कर बिहार चुनाव में हुए वोट चोरी के फर्जीवाड़े को मीडिया के समक्ष रखा। चुनाव से पहले SIR प्रक्रिया के तहत 75-80 लाख वोट काटना, आचार संहिता में खातों में पैसे डालना चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हैं।
राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश में हर मंडल, ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर विरोध करेगी और वोट चोरी की इस सच्चाई को जनता के समक्ष रखेगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा जी, ज्ञानेश शुक्ला जी, कार्यकारी अध्यक्ष, पीसीसी प्रभारी, मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे। @RahulGandhi@kcvenugopalmp@SachinPilot@ManishSharmaIYC@UdayBhanuIYC@Rajasthan_PYC
आज दिल्ली में युवा हृदय सम्राट, लोकप्रिय जनप्रिय जननेता, आदरणीय श्री @SachinPilot जी से मुलाकात कर राज्य में युवा व किसान वर्ग के मुद्दों रोजगार, कर्ज माफी, लचर कानून व्यवस्था, बढ़ता ड्रग्स का नशा के बारे में मुलाकात कर चर्चा की।
संगरिया शहर में कचरा निस्तारण की गंभीर समस्या, जगह-जगह फैली गन्दगी, पानी निकासी व अन्य अव्यवस्थाओं के निराकरण के लिए जारी धरने में शामिल हुआ। ये जनसमस्या शहर में रहने वाले आम नागरिक, व्यापारी की पीड़ा है। प्रशासन, सरकार इस दिशा में उचित कदम उठाकर शहरवासियों को राहत प्रदान करें।
@officialkharra@DmHanumangarh
आज का दिन सिर्फ़ क्रिकेट का नहीं था, यह गौरव और अपमान की लड़ाई थी।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अशोभनीय हरकतों ने खेल की मर्यादा को ठेस पहुँचाई और हमारे स्वाभिमान पर वार किया।
लेकिन भारतीय टीम ने जो जवाब मैदान में दिया, वह गर्व और आत्मसम्मान का जवाब था।
पाकिस्तान ने जहाँ उकसाने की कोशिश की और उनका हर अहंकारी इशारा, हमारी जीत के सामने रेत की दीवार साबित हुआ।
यह तस्वीर भले ही शर्मनाक लगे, लेकिन उसके जवाब में खड़ा भारतीय जज़्बा इतिहास की सबसे शानदार तस्वीर है।
आज का मैच बता गया—
खेल के मैदान पर भारत सिर्फ़ जीतता नहीं, बल्कि सम्मान दिलाता है।
जो हमारे स्वाभिमान को ललकारेगा, उसे मैदान पर करारा जवाब मिलेगा।
यह जीत सिर्फ़ कप की नहीं, बल्कि पूरे भारत की आन-बान-शान की जीत है।
#AsiaCupT20 #INDvsPAK
#NirmalChoudhary
मोदी जी क्या इसी दिन के मैच करवाया गया है?
पाकिस्तान का खिलाड़ी बन्दूक चलाने के अंदाज़ में बैट दिखा रहा है। क्या पहलगाम के शहीदों और उनके परिवारजनों समेत देश को यही दिखाना चाहते थे आप?
यह बेहद शर्मनाक है।
#INDvPAK
आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी व विधायकगणों के साथ राजस्थान विधानसभा में लगाए गए हिडन कैमरों जैसे अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस तरह के कृत्य कर जन-प्रतिनिधियों की स्वतंत्रता छीनना, उनकी गोपनीयता भंग करना हमारी लोकतांत्रिक परम्परा के खिलाफ है जो किसी भी हालात में स्वीकार्य नहीं है।
@RahulGandhi@SachinPilot@TikaRamJullyINC@Allavaru@UdayBhanuIYC@INCRajasthan@Rajasthan_PYC
राज्य में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आज राजस्थान NSUI द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवा साथियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की और छात्र हितों के लिए जरुरी छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग उठाई।
राजस्थान NSUI द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर "मुख्यमंत्री आवास घेराव" में AICC राष्ट्रीय महासचिव, जनप्रिय नेता श्री @SachinPilot जी के साथ शामिल हुआ।
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रसंघ चुनाव केवल पद पाने का माध्यम नहीं होते, बल्कि यह छात्रशक्ति की आवाज और नेतृत्व की पहली सीढ़ी होते हैं। इन चुनावों के माध्यम से छात्र लोकतंत्र को समझते हैं, नेतृत्व करना सीखते हैं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।कारण - भारत, रूस से हथियार और ऑयल खरीद रहा है।सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब अमेरिका तय करेगा कि भारत किससे व्यापार करे किससे नहीं। क्या खाए क्या नहीं? जानकारों का मानना है कि भारत को करारा जवाब देना चाहिए।