वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री बहादुर सिंह कोली जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah ने आज मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp की गरिमामयी उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा स्थित जे.के. सर्कल पर पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सांसद श्री @cpjoshiBJP, विधायक श्री @shrichand_bjp सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रही है। सरकार की प्रगतिशील नीतियों और नवाचारों को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता ने राज्य को तकनीकी प्रगति के मानचित्र पर ऊंचा स्थान दिलाया है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
माँ भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व पाथेय कण के संरक्षक श्री माणकचंद जी के देहावसान उपरांत आज जयपुर स्थित अंबाबाड़ी में श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान और मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore द्वारा चलाए जा रहे "हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत आज राजसमंद प्रवास पर पधारे राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री @Sanjay4India1 एवं जिलाध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल ने भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी ने माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी जाट, श्री महेश पालीवाल, उपाध्यक्ष श्री माधव चौधरी, महामंत्री श्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री श्रीमती वर्धिनी पुरोहित, श्रीमती तरुणा कुमावत, कोषाध्यक्ष श्री मनोज पारीक, कार्यालय मंत्री श्री प्रमोद गौड़, जिला प्रवक्ता श्री नर्बदा शंकर पालीवाल, श्री मुरारी आशियाँ, नगर अध्यक्ष श्री दिनेश कुमावत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
🙏 ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌺
प्रभु श्रीराम के परम भक्त, संकटों के विनाशक, भक्तों के रक्षक
पवनपुत्र हनुमान जी आप सभी को बल, बुद्धि, भक्ति और विजय का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय श्री हनुमान! 🚩
भारत माता के वीर पुत्र, स्वतंत्रता संग्राम के अद्वितीय योद्धा और महान क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
काला पानी की कठोर सजा और ब्रिटिश हुकूमत की बर्बर यातनाएं भी वीर सावरकर जी की राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के दृढ़ संकल्प को हिला नहीं सकीं।
देश के लिए उनका संघर्ष, तप, बलिदान और समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
दुनिया की सबसे अनमोल निधि है बच्चों की निश्चल मुस्कान, जो सारी थकान मिटा देती है।
📍 सीकर सर्किट हाउस
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी और प्यारे बच्चों के बीच असीम अपनत्व से परिपूर्ण हृदयस्पर्शी क्षण।
@BhajanlalBjp
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने शेखावाटी प्रवास के दौरान आज सीकर स्थित गोकुलपुरा के सम्मानित जनों से संवाद किया व उन्हें क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा सरकार द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी दी।
अमेरिकी उप राष्ट्रपति श्री जे.डी. वेंस के जयपुर आगमन को लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में आज अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर बैठक ली।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा, प्रोटोकॉल मानकों का पालन एवं समन्वित कार्ययोजना के संबंध में निर्देशित किया गया।