सभी पीस पार्टी के साथियों से गुज़ारिश है कि अपना और अपने दोस्त अहबाब के ज़कात की रक़म ज़कात ट्रस्ट ओफ़ इंडिया में दें ताकि ज़कात के मुस्तहक लोगों में ये रक़म खर्च हो और आप सभी को इसका अज्र मिले । नीचे अकाउंट नम्बर लिखा है
कुशीनगर में बाबर की मौत की घटना को लेकर पीस पार्टी के यूपी प्रभारी इंजीनियर मोहम्मद इरफ़ान ने बयान दिया है कि इस तरह की घटना किसी भी तरह से बर्दाश्त न काबिले बर्दाश्त है और निंदनीय है वहीं *कश्मीर फाइल* फ़िल्म को लेकर कहा कि समाज का दर्द है उसे लोगो को जाने
पीस पार्टी के सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि पार्टी कार्यालय लखनऊ में 29 मार्च को प्रस्तावित पार्टी के पदाधिकारियों और साथियों की बैठक अब 30 मार्च को होगी।समय 10बजे स्थान इंदरगांधी ऑडिटॉरीयम लखनऊ।
सुप्रीम कोर्ट देश के सभी नागरिकों के बुनियादी अधिकार व स्वतंत्रा की रक्षक है, हमें पूरा भरोसा है हिजाब पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फ़ैसले का सज्ञान लेकर मुस्लिम महिलाओं को हिजाब के साथ जीवनयापन करने की स्वतंत्रता प्रदान करेगी
जब तक सभी पिछड़े,दलित व मुस्लिम राजनीतिक/सामाजिक/धार्मिक नेतृत्व अपना व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ एक दूसरे से लड़ने व ठगने के बजाए एक जुट होकर राजनीतिक विकल्प नहीं बनाते समाज,संविधान व देश सुरक्षित नहीं।धर्म,राष्ट्र और नफ़रत के भ्रामक हथियार से मनुवादी लोग अपनी व्यवस्था लागू करेंगे।
UP में सभी विपक्ष मिलकर ही भाजपा को हरा पायेंगे।सपा के 35% में 18% मुस्लिम वोट भाजपा को हराने सपा को गया,सपा मज़बूत दिखी पर मुसलमान ने अपना राजनीतिक पहचान ही खो दिया।बसपा/कांग्रेस,पार्टी नहीं प्रत्याशी जीते हैं। मुसलमान सपा को वोट न देता तो सपा भी बसपा/कांग्रेस के क़तार में होती।
पीस पार्टी के सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं समर्थकों को हमारी तरफ़ से बहुत बहुत बधाई,आप सभी ने बड़ी मेहनत से पार्टी को जिताने के लिये कोशिश की, जनता ने जो भी फ़ैसला दिया हम सभी को सादर पूर्वक सम्मान करना है और अपने मिशन को जनता तक पहुँचाने की लगातार कोशिश करनी है।
पीस पार्टी बिना धार्मिक व जातीय भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के शोषित,पीड़ित.उपेक्षित व मज़लूमो को विशेषकर दलित,पिछड़े व मुसलमानो को हक़ व इंसाफ़ दिलाने के लिये 2008 से संघर्ष कर रही है और इंशा-अल्लाह करती रहेगी यह जनता के समर्थन और सहयोग से मुमकिन हुआ है।यह हक़ /धर्म युद्ध है।
आज 7 मार्च को मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेशानुसार UP की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है एवं प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाता है.
जब तक नई कार्यकारिणी का गठन नही होता UP के सभी जिला अध्यक्ष अपना दायित्व निभाते रहेंगे
पीस पार्टी, अपने सहयोगी दलों का चुनाव में सहयोग के लिये आभारी है।मैंशुक्रगुज़ार हूँ जनाब ओवैसी साहब, चंद्रशेखर जी,कुशवाहा जी,प्रमोद लोदी जी,मौलाना रशादी साहब,श्याम सुंदर चौरसिया जी,डॉक्टर BL वर्मा व मजीद और शौक़त भाई की।
सावधान ! कुछ सपा-बसपा के एजेंट अपनी निजी लाभ के लिए हर गाँव-मुहल्ले में आपके ईमान व नस्लों के भविष्य का सौदा पैसा बाँट कर कर रहे हैं जो ग़ैर क़ानूनी और हराम है। आपका वोट आपके नस्लों की अमानत है इसका हक़दार आपकी अपनी क्यादत है जो आपको हक़ इंसाफ़ दिलायेगी न कि आपके दुश्मन।