मानव को अपनी नींव स्वयं तैयार करनी होगी। दूसरों से सलाह, सहयोग ले सकते हो। चहलकदमी आपको ही करनी होगी। तब जाकर नतीजे साकार होंगे।
अत्त दीपो भवः
मानव और मानवता
...जब कंडक्टर बने मुख्यमंत्री
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जिन्हें लोग प्यार से 'थलपति विजय' के नाम से पुकारते हैं वे एक दिन कंडक्टर बन गये। महिलाओं को फ्री टिकिट काटते नजर आये।
यह घटना गांधी जयंती के दिन की है। जब cm ने "वेत्री पयनम थिट्टम" योजना के विस्तार करते हुये पूरे तमिलनाडु में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। हालांकि रियल और रील जिंदगी में अंतर होता है।
#ThalapathyVijay #VijayCM #TamilNaduCM
#VettriPayanamThittam
#VijayBusConductor
...174 यात्रियों की जान बचाने वाला बहादुर
खून से लथपथ था, मगर जान अपनी ही नहीं 174 यात्रियों की भी बचानी थी। वो अंतिम सांस तक लड़ा और कामयाब हो गया। आज उनका UAE के मिलिट्री अस्पताल इलाज चल रहा है, हम सलामती की दुआ कर रहे हैं। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की आज दुनियाभर में तारीफ हो रही है। फ़्लाईदुबई एयरलाइंस के विमान FZ1073 की बात है। कॉकपिट में को-पायलट हमाम अल-हमामी ने उन पर हमला कर दिया। सैकड़ों जिंदगियां खतरे में थीं। विमान 34000 फ़ीट की ऊंचाई पर था। पायलट कैप्टन स्मित,
इजराइली नागरिक यानीव हायून, यात्रियों, क्रू मेम्बर की सूझबूझ से बड़ी घटना काबू में कर ली। कई जीवन बचाने वालों को सलाम।
#SmitMachchhar #SmitMachhar
#CaptainSmitMachchhar #IndianPilot #IndianPilotHero #Flydubai #FZ1073
#PilotHero #RealHero
3 मेडल लेकर स्वदेश लौटी नीरू
भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा एशियन गेम्स 2026 में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर स्वदेश लौट आयी हैं। पहला गोल्ड मेडल महिला व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में जीता, दूसरा गोल्ड मेडल काइनन चेनाई के साथ मिक्स्ड, मनीषा कीर व आशिमा अहलावत के साथ टीम ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। वे जींद हरियाणा के साधारण परिवार से आती हैं। पिता सुरेश कुमार किसान हैं और माता गृहणी। बधाईयां दीजिये। 💐💐 #NeeruDhanda #AsianGames2026 #TrapShooting #IndianShooting #IndianArmy #ProudIndia
पाकिस्तान को मात, गोल्ड की जगी आश
मैच कांटे का था, कोई कमतर नहीं था। 3-3 की बराबरी पर खड़े खेल का आखिरी मिनट भारत का हो गया। अभिषेक ने निर्णायक गोल भारत को 4-3 से फाइनल में प्रवेश का द्वार खोल दिया। टीम को अनन्त बधाईयां। इधर मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 2-1 हरा दिया है। अब भारत का मुकाबला 3 अक्टूबर को 3:30 बजे मलेशिया से होगा। गोल्ड की उम्मीद भरपूर है। ,,,चक दे इंडिया।
#IndiaVsPakistan #IndianHockey #ChakDeIndia
#MenInBlue #AsianGames2026 #HockeyIndia #RoadToGold #HarmanpreetSingh #Abhishek
तुम्हें लाखों सलाम
वो 3 मिनट 29.69 सेकेंड का समय और भारतीय बेटियों ने कमाल कर दिया। इतिहास रच दिया। भारतीय महिला चौकड़ी ने 4x400 मीटर रिले रेस जीत ली और गोल्ड अपने नाम किया। किरण पहल, माचेटिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी,
विथ्या रामराज का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। बधाईयां। 💐💐
#AsianGames2026 #TeamIndia #GoldMedal
#IndianAthletics #RelayGol #WomenInSports
#KiranPahal #PoovammaRaju
#PrachiChoudhary #VithyaRamraj
#Cheer4India #BleedBlue
#IndiaAtAsianGames #ProudIndian
#IndianSports
जब मदद को खड़े हुये लोग
दिल्ली की जामा मस्जिद से नमाज़ पढ़कर लौट रहे थे।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सनी माहोर ने भिवानी हरियाणा की 2 वर्षीय बेटी सिया को बचाने की भावुक अपील की। सिया को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप 1 नाम की गंभीर और दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी है। लोगों ने मदद का सिलसिला शुरू किया। दावा है कि क्राउड फंडिंग से 6.33 करोड़ जुटा लिये गये। 9.70 करोड़ की जरूरत है। उम्मीद कायम है।
#SaveSiya #HelpSiya #SMAType1
#JamaMasjidDelhi #SunnyMahor
#KhalifaSunnyMahor #Humanity #HinduMuslimUnity
विराट रिकॉर्ड:- किंग कोहली
विराट कोहली ने 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार नाबाद 139 रन की पारी खेलकर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वनडे इंटरनेशनल में 15,000 रन पूरे कर लिए हैं। सचिन तेंदुलकर के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन ने 377 तो वहीं विराट ने 303 पारी में यह उपलब्धि हासिल की। लिस्ट-ए क्रिकेट में 60 शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।📈 🏏
#KingKohli #ViratKohli #ViratKohli15K
#KohliTheGOAT #RunMachine
#15000ODIRuns #FastestTo15K
#ViratKohliCenturies #55thODICentury
#86thInternationalCentury #INDvWI #TeamIndia #BleedBlue #IndianCricket
हंसाने, गुदगुदाने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया है। वे कैंसर से जूझ रहे थे। हिंदी सिनेमा में सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल निभाए और 500 से अधिक फिल्मों में काम किये।
श्रद्धांजलि। 💐💐
#MushtaqKhan#RIPMushtaqKhan#RIP#MeriEkTaangNakliHai
#WelcomeMovie
#BollywoodNews
निःशब्द सा हूँ...
दो वक्त की रोटी कह देना,,,ही आसान है।
रोटी का निवाला बनने तक का रास्ता कठिन है। संघर्ष कहें या मजबूरी, यह देखकर निःशब्द सा हो जाता हूँ।
सबकी जिंदगी एक जैसी कभी नहीं होती। भला कोई इन रास्तों पर क्यों चलना चाहेगा ?
मां तुझे सलाम। 🙏🙏
#माँ#माँकासंघर्ष #माँकीममता #माँकात्याग #संघर्ष #मेहनत #मजदूरमाँ #MotherLove #MothersSacrifice #StruggleStory #HardWork #RespectMother #Inspiration #EmotionalStory #HeartTouching #Motivation #Humanity #ViralReels #TrendingReels #ViralVideo #ReelsIndia
मेडल क्वीन- मीराबाई चानू
मणिपुर की इस बेटी ने देश के लिये तमाम अवसर दिये जब हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। कई बार तिरंगा लहराया, अमित इतिहास रचे। उनकी मेहनत और एक हल्की मुस्कान हमारे देश की झोली में एक मेडल लेकर आती है।
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 के 49 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। उनका वजन उठाना, मतलब मेडल।
भारत ने अब तक 1 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है। 🇮🇳 ऐतिहासिक। बधाईयां।
#MirabaiChanu #AsianGames2026
#Weightlifting #TeamIndia #SilverMedal
#IronLady #Cheer4India #Weightlifting
#PrideOfIndia #TeamIndia #HistoryCreated
#BharatKiBeti
जीवन बचाने वाले मछुआरे
आज की कहानी के हीरो समुंदर के साहिल पर नाव चलाने वाले मछुआरे हैं, जिन्होंने हथिनी के नन्हे बच्चे की जान बचा ली। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में गजोल्डोबा के पास तीस्ता नदी की घटना है, जिसके के तेज बहाव में 3-4 दिन के नन्हे हाथी बह गये थे। पांच मछुआरों ने सूझबूझ से नया जीवन दिया। बाद में वन विभाग ने उसकी मां से मिलवाया। इन बहादुर मछुआरों का दिल से धन्यवाद। 💐💐
#TeestaRiver #Gajoldoba #Jalpaiguri
#WestBengal #BabyElephantRescue
#ElephantRescue #WildlifeRescue
#FishermenHeroes #HumanityStillExists
#Coexistence #MotherElephant
#HeartwarmingStories #GoodNews #India
हनीट्रैप में फंसाकर मांगने लगी 10 लाख रंगदारी
जबलपुर में रियल एस्टेट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपए मांगने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ढाई लाख रुपये नकद बरामद हुये हैं। गोपालबाग स्तिथ एक फाइव स्टार होटल में सादे कपड़े में पुलिस ने पहुंचकर कार्यवाही की। ये युवती झूठे रेप केस में फंसाने की बात कह रही थी। कईयों को शिकार बनाया था।
#JabalpurNews #JabalpurPolice #HoneyTrapCase #CrimeNews #PoliceAction
बाढ़ पीड़ितों के मसीहा
बिहार बाढ़ से प्रभावित है, सरकार के साथ सामाजिक लोग भी पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। जरूरत का सामान पहुंचाने वाले फ़रिश्ते से कम नहीं हैं। मदद करने वालों का धन्यवाद।
#BiharFloods#KhanSir#AlakhPandey#PhysicsWallah#BiharFloodRelief#TeachersAsHeroes #HumanityFirst
#RealHero #FloodReliefWork #HelpingHands
#TrendingReels #ViralVideo #Inspiration
...ये है देश की खुशबू
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच 3 T20I मैच की सीरीज हुई। फ्रेंडशिप कप 2026 के तीनों मैच इंडियन टीम ने जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया। ट्रॉफी के साथ इंडियन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को बुलाया। इज़्ज़त दी और बीच में खड़े करके फोटोशूट करवाये। इंडिया ने सीरीज ही नहीं जीती दिल भी जीत लिया। यही हमारे देश की असली खुशबू है। बधाई हो। 💐💐
"मेरे देश में मेहमानों को भगवान कहा जाता है,
"वो यहीं का हो जाता है जो कहीं से भी आता है।"
#INDvsAFG #INDvAFG #INDvsAFG2026
#TeamIndia #IndiaWin #CleanSweep
#BleedBlue #MenInBlue #INDvsAFG #TeamIndia #IndiaWin #CleanSweep #BleedBlue
9 साल बाद मां-बेटे का मिलन
गुजरात की एक 55 वर्षीय मां 9 साल पहले परिवार से बिछड़ गयी। सालों भटकने के बाद वह हजरतगंज इलाके लखनऊ
में पहुंची। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनके साथी थाने ले गये। नहाया, धुलाया खाना खिलाया और टूटी फूटी गुजराती भाषा के आधार पर गुजरात पुलिस से संपर्क किया। आखिरकार दो राज्यों की पुलिस उस बिरह को खत्म करने में सफल हो गयी, जिसकी बूढ़ी मां को बड़ी जरूरत थी। बेटा विशाल अपनी मां रतनबेन को देखकर फुट-फुटकर रोने लगा। इससे बड़ा मिलन दुनिया में कोई नहीं। नेक और पुण्य कार्य करने वालों को बधाई।
#RatanBen #LucknowPolice
#EmotionalReunion #SuratToLucknow
#HumanityFirst #KhakiWithCompassion
#GoodGovernance #PositiveNews #UttarPradesh #Lucknow #Mother #Son #UPPolice
बॉलीवुड की सबसे प्यारी, सफल और लोकप्रिय जोड़ी
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी, सफल और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। तमाम फिल्मों में एक साथ काम करने वाले इस प्यारे कपल ने 2012 में शादी की। उनके दो बेटे हैं। वे एक दूसरे को इज्जत देते नजर आते हैं।
#RiteishGenelia #GeneliaAndRiteish
#CoupleGoals #RiteishDeshmukh #GeneliaDeshmukh #BollywoodCouples
#RiteishDeshmukh #GeneliaDeshmukh #RiteishGenelia #BollywoodCouple #CoupleGoals #LoveAndRespect #BeautifulCouple #TrueLove #BollywoodLove #MadeForEachOther
बिहार में मदद को उतरे समाजसेवी
बिहार बाढ़ से जूझ रहा है। कई जिले प्रभावित हैं। प्रशासन की मदद के साथ समाजसेवी मैदान में हैं। रौशन आनंद सर, खान सर और हुसैन मंसूरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर मदद कर रहे हैं। #StandWithBihar#HelpBihar#BiharFloodRelief#BiharNeedsUs
#PrayForBihar #KhanSir #HussainMansuri
#RaushanSir #GyanBinduGSAcademy #HumanityFirst #BiharFloods #BiharFlood
#FloodRelief #HumanityAboveAll #BiharNews
देश की बेटियों का जलवा बरकरार
विश्वकप हो या एशिया कप महिला क्रिकेट टीम का जलवा बरकरार है। महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। 20 ओवर में भारत ने 5 विकेट खोकर 183 रन बनाये, जिसमें शेफाली वर्मा ने 68 रन, स्मृति मंधाना 59 रन बनाये। श्रीलंका की टीम 111 रन पर ऑल आउट हो गयी। श्रीश्री चरणी 4 विकेट, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर जीत की नींव रखी। लख- लख बधाईयां। 💐💐
🏆 🇮🇳 🏏
#TeamIndia #WomensCricket #AsiaCup2026
#Champions #HistoryCreated #BleedBlue
#WomenInBlue #IndianCricket #HarmanpreetKaur #ShafaliVerma
#SmritiMandhana #Sheroes
देश की बादशाहत बरकरार, छठी बार जीता एशिया कप
चीन के मोकी में आयोजित जूनियर एशिया कप 2026 में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम का दबदबा कायम रहा। टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। वह लगातार चौथी बार कारनामा करने वाली टीम भी बनी। देश के लिए अजीत यादव, अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह और आशु मौर्य ने गोल किए। पुराने गौरव की ओर मजबूत कदम बढ़ाने वाले युवा खिलाड़ियों को ढेरों बधाईयां। 🇮🇳 🔥
#JuniorAsiaCup #HockeyIndia #ChampsAgain
#IndianHockey #MenInBlue #IndiaKaGame
#BleedBlue #ProudIndian #Champions
#6thTitle #BackToBackChampions #FutureStars