Official Spokesperson for the Ministry of #JalShakti, Govt of India.
✨@MoJSDDWS
✨@DoWRRDGR_MoJS ✨@swachhbharat ✨@jaljeevan_ ✨@cleanganganmcg ✨@CGWB_CHQ
आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की । लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों के बीच सहमति बनना जल संसाधन प्रबंधन और सहकारी संघवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है ।
यह परियोजना जल संरक्षण, सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगी। केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों से देश की दीर्घकालिक जल सुरक्षा एवं सतत विकास के लक्ष्य को और अधिक मजबूती मिलेगी।
#KishauDam #WaterSecurity #CooperativeFederalism #ViksitBharat
DDWS Organises 9th District Collectors’ Peyjal Samvad
Five Districts Showcased Innovative Practices on Source Sustainability, Jan Bhagidari, Women Empowerment and O&M
Read more: https://t.co/5IzSHy2cEb
@CRPaatil@VSOMANNA_BJP@PMOIndia@PIB_India@jaljeevan_
आज उत्तर प्रदेश के आगरा एवं फिरोजाबाद जनपदों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, भारत सरकार के राज्य मंत्री एवं सांसद श्री एस. पी. सिंह बघेल जी, सांसद श्री राजकुमार चाहर जी, जल शक्ति मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने करोड़ों परिवारों के जीवन में गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का नया अध्याय जोड़ा है।
खुले में शौच मुक्त भारत से लेकर स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामों के निर्माण तक, यह परिवर्तन जनशक्ति और जनसहभागिता की अद्भुत मिसाल है। स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत और विकसित भारत की दिशा में यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
#SwachhBharatMission #GaribKalyanKe12Saal #ViksitBharat #JanBhagidari #SwachhGaonSwasthGaon
From Rooftops and Ponds to Aquifers: Odisha's Groundwater Revival under ‘Jal Sanchay, Jan Bhagidari’
Read More: https://t.co/zm0JSsrydJ
@CRPaatil@PIB_India@DoWRRDGR_MoJS
Honouring Everyday Heroes Of India!
Join the PeoplesPadma 2026 Reel Contest on #MyGov and celebrate the remarkable individuals whose extraordinary contributions have made a lasting impact on society. Create inspiring reels that reflect how these Padma Award stories motivate you to serve the nation and make meaningful differences through your own actions and values.
Visit: https://t.co/hHXxczb0Gn
#NewIndia
#PeoplesPadma
@HMOIndia@MIB_India@PadmaAwards
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और पहाड़ी राज्य मणिपुर के बीच आज MoU पर हस्ताक्षर किए । मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी तथा उपमुख्यमंत्री एवं पीएचईडी मंत्री श्री लोसीई दीखो जी की उपस्थिति रही।
विशेष रूप से, इस पहाड़ी राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 80% ग्रामीण परिवारों तक नल जल कनेक्शन पहुंचाए जाने की उपलब्धि सराहनीय है।
इस MoU के माध्यम से राज्य में तकनीकी सुदृढ़ीकरण, क्षमता निर्माण, जल गुणवत्ता निगरानी तथा जन भागीदारी को और अधिक सशक्त किया जाएगा। साथ ही, मणिपुर जैसे दुर्गम एवं पहाड़ी भू-भाग वाले राज्य में भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति योजनाओं की स्थिरता, पहुंच एवं संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
भारत सरकार के गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, देश माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं कठिन क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मणिपुर राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) के सचिव एवं जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
@YKhemchandSingh
#JalJeevanMission #HarGharJal #12YearsOfGaribKalyan #7YearsOfJalJeevanMission
आज माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जल संरक्षण, नदियों को जोड़ने की पहल तथा देश के जल संसाधनों के प्रभावी, समावेशी एवं सतत प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
इस अवसर पर राज्य मंत्री, जल शक्ति डॉ. राजभूषण चौधरी जी भी उपस्थित रहे।
@CPR_VP
Vice President Shri C. P. Radhakrishnan was briefed on various initiatives and projects being undertaken by the Ministry of Jal Shakti to strengthen water conservation and water resource management across the country at Uprashtrapati Bhavan today .
He was also briefed on measures being taken for river interlinking projects, including intra-state river-linking initiatives, and on key programmes such as Namami Gange, the National River Conservation Plan, Jal Shakti Abhiyan, and the Flood Management and Border Areas Programme.
The Vice-President appreciated the Department’s flagship initiative “Jal Sanchay Jan Bhagidari”, launched to strengthen water conservation and groundwater recharge through a whole-of-society approach.
Union Minister for Jal Shakti Shri C. R. Patil, Minister of State Dr. Raj Bhushan Choudhary, and senior officials of the Ministry were present at the meeting.
@DoWRRDGR_MoJS@CRPaatil
#12YearsOfGaribKalyan
जल जीवन मिशन : बदलाव की ओर एक ऐतिहासिक कदम
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से आज 12.60 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ जल की सुविधा पहुंचाई जा चुकी है।
यह केवल जल आपूर्ति की योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, बेहतर स्वास्थ्य, समय की बचत और जीवन की गुणवत्ता में सुधार का एक व्यापक अभियान है। जिन घरों में कभी पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहां आज नल से जल पहुंच रहा है।
अंत्योदय की भावना और जनभागीदारी के संकल्प के साथ केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जल जीवन मिशन, विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधारशिला बनकर उभरा है और ग्रामीण भारत को आत्मविश्वास, सुविधा तथा नई संभावनाओं से जोड़ रहा है।
“हर घर तक जल, हर परिवार तक सम्मान” यह नए भारत की पहचान है।
#JalJeevanMission #HarGharJal #ViksitBharat #GaribKalyan #PMModi #JalShaktiMinistry
जल सुरक्षा के प्रति केंद्र और राज्यों की दृढ़ साझेदारी को रेखांकित करते हुए, आज का पांचवा
MoU पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (जल शक्ति मंत्रालय) और नागालैंड राज्य सरकार के बीच जल जीवन मिशन 2.0 के तहत हस्ताक्षरित किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के ‘हर घर जल’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, यह पहल राज्य के दूर-दराज और दुर्गम पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सतत पेयजल सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। नागालैंड ने अब तक काफी प्रगति की है जिसके लिए मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया और उनसे इस पेयजल योजना के दीर्घकालीन रखरखाव एवं जन भागीदारी के तहत कार्य करने हेतु आगे बढ़ने की सलाह दी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर नागालैंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री नेफियू रियो जी, श्री जैकब झिमोमी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHED) मंत्री, सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
पहाड़ी और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जल सेवा की पहुंच को मजबूत करना समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रमाण है और यह ‘जन भागीदारी से हर घर जल’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं डीडीडब्ल्यूएस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#JalJeevanMission #HarGharJal
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में देश में पेयजल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं समग्र विकास की दिशा में आज जल जीवन मिशन 2.0 के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू जी @PemaKhanduBJP , PHED मंत्री श्री मामा नाटुंग जी एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार ने जल संरक्षण एवं दीर्घकालिक जल सुरक्षा के लिए ‘अरुणाचल जल संकल्प’ अभियान तथा ‘अरुणाचल प्रदेश कैचमेंट एरिया प्रोटेक्शन एक्ट’ के तहत कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम एवं आकांक्षी जिलों सहित कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में जल सेवाओं को सुदृढ़ करना, समावेशी विकास और ‘हर घर जल’ के संकल्प को मजबूत करेगा।
माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा डीडीडब्ल्यूएस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#JalJeevanMission #HarGharJal
Do you know who is responsible for managing solid waste in your village? ♻️
The Solid Waste Management Rules, 2026 have come into effect from 1st April 2026.
#SBMG#SWMRules2026#WED2026#SGSJ