ने��नल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन धमतरी तक पहुंचा। भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू सड़क पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
छत्तीसगढ़ में बाबा गुरु घासीदास जयंती पर रेलवे स्टेशनों से पंथी ��ीतों की गूंज ने यात्रियों और आमजन को भावविभोर कर दिया। यह पहल सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुई।
जशपुर जिले के बिमड़ा धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था से परेशान किसानों ने बुधवार को अंबिकापुर-जशपुर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि केंद्र में धान की खरीदी मनमाने तर���के से की जा रही है, जिससे उन्हें भा��ी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कोरबा के दर्री रोड पर व्यापारी की कार में आगजनी, CCTV में कैद हुई वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार। देर रात तीन युवकों ने व्यापारी की खड़ी कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, घटना का वीडियो हुआ वायरल, व्यापारियों में आक्रोश।
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपारा इलाके में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि स्कॉर्पियो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहे थे, जिन्होंने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े क��� वाहनों को टक्कर मार दी।
टिकरापारा आर्य समाज मंदिर में सुरक्षा शून्य! शादी करने आए युवक-युवती को परिजन पीटकर ले गए। संचालक बना मूकदर्शक, न बचाव किया, न सामने स्थित थाने को कॉल किया।
मंदिर प्रबंधन की यह लापरवाही भयानक है! @RaipurPoliceCG @ChhattisgarhCMO@AaryaSamaj@SafetyFirst@chhattishgarh
टिकरापारा आर्य समाज मंदिर में सुरक्षा शून्य! शादी करने आए युवक-युवती को परिजन पीटकर ले गए। संचालक बना मूकदर्शक, न बचाव किया, न सामने स्थित थाने को कॉल किया।
मंदिर प्रबंधन की यह लापरवाही भयानक है! @RaipurPoliceCG
@ChhattisgarhCMO@AaryaSamaj@SafetyFirst@chhattishgarh@IG
आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के हैदराबाद-बेंगलुरु NH-44 पर एक भयानक बस दुर्घटना हो गई, जिसमें 20 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार,कावेरी ट्रैवल्स की लक्जरी बस की एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।
न्यू बलबीर ढाबा में स्वच्छता पर बड़ा सवाल!भोजन के दौरान टेबल पर रखी कटोरी में बिल्ली ने किया मलमूत्र,दूसरी बिल्ली टेबल के नीचे घूमती रही।ग्राहकों ने वीडियो किया वायरल।ढाबा संचालक ने नहीं ली सुध।स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग।क्या ऐसे ढाबों पर भरोसा करना सेहत से खिलवाड़ नहीं?
VIP चौक स्थित बेबीलॉन टावर में आग का कहर, शीशे की इमारत में फंसे लोग, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन । कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और SDM कुमार चौबे ने स्वयं मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की.....
छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल!
पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने आज उनके जन्मदिन पर किया गिरफ्तार।
विपक्ष ने इसे "सरकार की साजिश" बताया और विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।
हसदेव जंगल की कटाई पर भी गरमाया माहौल।
शनिवार रात बेमेतरा के नवागढ़ क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बायपास रोड पर हमला क��� दिया। पत्थरबाज़ी इतनी तेज़ थी कि यदि वाहन धीमी गति से चलता, तो बड़ा हादसा संभव था। विधायक जी सुरक्षित हैं।
शनिवार रात बेमेतरा के नवागढ़ क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बायपास रोड पर हमला कर दिया। पत्थरबाज़ी इतनी तेज़ थी कि यदि वाहन धीमी गति से चलता, तो बड़ा हादसा संभव था। विधायक गुरु खुशवंत सिंह सुरक्षित हैं।