बेटी सुनीता चौधरी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव स्वस्थ, सुखी और सफलता से परिपूर्ण जीवन जिए।
उसका जीवन सेवा, संस्कार और सद्भावना के मार्ग पर अग्रसर रहे — यही मेरी कामना है।
@AdvSunita_
यह लड़की जिस भी यूनिवर्सिटी में पहुंचेगी
छात्र संघ अध्यक्ष से कम कुछ नहीं बनेगी
जालोर के मेंगलवा गांव स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छा���्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन।
पूर्व सरपंच और हमारे पारिवारिक सदस्य शम्भु पालीवाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
#Mandalgarh@vandanamathur@SachinPilot
कल विधानसभा माण्डलगढ में ग्राम पंचायत सराणा के नयागांव और गोवटा गांव में विभिन्न शोक सभाओं में सम्मिलित होकर शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाया।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#Mandalgarh
@vandanamathur@SachinPilot
अस्पताल, स्कूल भवन, सड़क … सब जर्जर!
प्रदेश में आधारभूत ढांचे की स्थिति बहुत खराब और बदहाल है। हर दिन एक नया हादसा सामने आ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ��य, सड़क — ये सभी ही विकास में पीछे छूट रहे हैं।
थोड़ी ही बारिश में ही शहर की सड़कों पर इतने बड़े गढ्ढे बन जाएं कि उनमें वाहन ही समा जाए तो समझ लेना चाहिए कि समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
आखिर भाजपा के विकास का मॉडल क्या है?
सरकारी अस्पताल हो या विद्यालय — अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में ह��ं। आए दिन हादसे होने के बावजूद भी ना तो सरकार चेत रही है और ना ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। हाल ही में — काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल, अलवर में छत का प्लास्टर एवं पंखा गिरने से एक चिकित्सक और मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लापरवाही का एक और उदाहरण है।
हमेशा क्रेडिट लेने और ग़लत प्रोपेगेंडा में भाजपा का कोई सानी नहीं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसे भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वो UPA की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी की दूरदृष्टि और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की सोच का नतीजा है। इस रिफाइनरी का 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था।
फिर भी क्रेडिट लेने के चक्कर में भाजपा ने इस रिफाइनरी का दो बार शिलान्यास करवा दिया और लागत को 39,000 करोड़ रूपये से 90,000 करोड़ रूपये से ज्यादा तक पहुंचा दिया।
खैर और कुछ नहीं बता पा रहे, तो ये ही बता दें की मोदी जी से खेजड़ी बोलकर पीपल का पौधा किसने लगवा दिया??!
और नौबत क्यों आई कि प्रधानमंत्री जी को सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट करनी पड़ी?
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपू���्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामि��ाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खंडार के पूर्व विधायक श्री अशोक बैरवा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@INCAshokBairwa
झुंझुनूं सांसद श्री बृजेंद्र सिंह ओला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
सामाजिक जीवन और जनसेवा में आपका योगदान निरंतर जारी रहे। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए आप सदैव समर्पित रहें।
@Brijendra_ola
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जी��न की कामना करता हूँ।
@yadavakhilesh
राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आप सदैव छात्र शक्ति एवं जनता की एक मजबूत आवाज बनकर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
@NirmlChoudhary