श्री राजेंद्र जी गुर्जर आर.पी.एस का आज प्रातः सड़क हादसे में देहांत हो जाना उनके परिवार, सम्पूर्ण समाज और पुलिस महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर परिजनों को ये वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति।
आप सभी दौसा लोकसभा क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और समर्थन से दिनांक 27 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे विवाह पैलेस गुप्तेश्वर रोड दौसा में आयोजित सभा को संबोधित कर अपना नामांकन दाखिल करूंगा। आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मुझे समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें। #Dausa
जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार जयपुर ग्रामीण आगमन पर सरहद प्रवेश द्वार "कोटपूतली" से लेकर कांग्रेस जनसेवा केंद्र ग्राम खैरवाड़ी, आमेर तक पूरे रास्ते में समर्थन यात्रा में विभिन्न स्थानों पर स्वागत-सत्कार करने पधारे समस्त कार्यकर्ताओं व जनता-जनार्दन के बीच रहूँगा।
रेलवे ड्राइवर भर्ती साल/पद:-
● 2018 - 63,000 पद
● 2019 - 00 पद
● 2020 - 00 पद
● 2021 - 00 पद
● 2022 - 00 पद
● 2023 - 00 पद
● 2024 - 5,696 🤔😠
*रेलवे कुल रिक्त पद संख्या - 3 लाख +
यह करोड़ों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा नहीं है?
#ShameOnRRB@PMOIndia@RailMinIndia
लोकतंत्र में जनता ही माई-बाप है और जनादेश शिरोधार्य है, विनम्रता से स्वीकार है।
मैं नतीजों से आहत जरूर हूँ, लेकिन अचंभित नहीं हूँ..
कांग्रेस पार्टी #Rajasthan में निःसंदेह रिवाज़ बदल सकती थी लेकिन अशोक गहलोत जी कभी कोई बदलाव नहीं चाहते थे। यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत जी की शिकस्त है।
गहलोत के चेहरे पर, उनको फ्री हैंड देकर, उनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा और उनके मुताबिक प्रत्येक सीट पर वे स्वयं चुनाव लड़ रहे थे।
न उनका अनुभव चला, न जादू और हर बार की तरह कांग्रेस को उनकी योजनाओं के सहारे जीत नहीं मिली और न ही अथाह पिंक प्रचार काम आया।
तीसरी बार लगातार सीएम रहते हुए गहलोत ने पार्टी को फिर हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया। आज तक पार्टी से सिर्फ़ लिया ही लिया है लेकिन कभी अपने रहते पार्टी की सत्ता में वापसी नहीं करवा पाए गहलोत..
आलाकमान के साथ फ़रेब, ऊपर सही फीडबैक न पहुँचने देना, किसी को विकल्प तक न बनने देना, अपरिपक्व और अपने फायदे के लिए जुड़े लोगों से घिरे रहकर आत्ममुग्धता में लगातार गलत निर्णय और आपाधापी में फैसले लिए जाते रहना, तमाम फीडबैक और सर्वे को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी और अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को उनकी स्पष्ट हार को देखते हुए भी टिकट दिलवाने की जिद...
आज के ये नतीजे तय थे। मैं स्वयं मुख्यमंत्री को यह पहले बता चुका था, कई बार आगाह कर चुका था लेकिन उन्हें कोई ऐसी सलाह या व्यक्ति अपने साथ नहीं चाहिए था जो सच बताए।
मैं छः महीने लगातार घूम-घूम कर राजस्थान के कस्बों-गांव-ढाणी में गया, लोगों से मिला, हजारों युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किये, लगभग 127 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्ट सीएम को लाकर दी, ज़मीनी हक़ीकत को बिना लाग-लपेट सामने रखा ताकि समय पर सुधारात्मक कदम उठाते हुए फैसले किये जा सकें जिससे पार्टी की वापसी सुनिश्चित हो... मैंने खुद ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, पहले बीकानेर से फिर सीएम के कहने पर भीलवाड़ा से, जिस सीट को हम 20 साल से हार रहे थे, लेकिन ये नया प्रयोग नहीं कर पाए, और बीडी कल्ला जी के लिए मैंने 6 महीने पहले बता दिया था कि वे 20 हजार से ज्यादा मत से चुनाव हारेंगे और वही हुआ। अशोक गहलोत जी के पार्ट पर इस तरह फैसले लिए गए कि विकल्प तैयार ही नहीं हो पाए...
25 सितंबर की घटना भी पूरी तरह से प्रायोजित थी जब आलाकमान के खिलाफ़ विद्रोह कर अवमानना की गई और उसी दिन से शुरू हो गया था खेल....
#ElectionResults #RajasthanElectionResult
लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है और इस बार जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का फैसला सुनाया है, जिसे हम मजबूती से निभाएंगे और जनता के मुद्दों पर मजबूती से डटे रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को मेरी बधाई।
राजस्थान में बनने वाली नई सरकार को बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वो जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज़ बनें रहेंगे।
सम्माननीय @SachinPilot जी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं।
@kharge@RahulGandhi@INCIndia