फरक्का बैराज के विषय पर नीतीश कुमार के ऐसे नौसिखिए बोल रहे है जिन्हें इस मुद्दे और विषय का कोई इतिहास- भूगोल मालूम नहीं! कोई समझ नहीं?
हमने संसद में और राज्य में हमारी सरकार ने हर मंच पर हमेशा फरक्का बांध का कड़ा विरोध किया क्योंकि हमारी दूरदृष्टि ने गंभीरता से इससे बिहार को होने वाले नुक़सान और खतरे को पहचान लिया था।
नीतीश कुमार ने पार्लियामेंट में इस विषय पर कभी एक शब्द नहीं बोला, बोलेंगे भी क्यो? उन्होंने जीवन में कभी भी दीर्घकालिक नहीं बल्कि क्षणिक लाभ के लिए सदैव तात्कालिक मुद्दों की सहूलियत भरी राजनीति की है।
नीतीश कुमार के खेवनहार बने नौसिखियों को ज्ञानार्जन के लिए जल संसाधन विभाग, बिहार जाकर गंगा नदी में जल उपलब्धता की कमी, बांग्लादेश के साथ अन्तरराष्ट्रीय संधि के दुष्प्रभाव और तत्कालीन राज्य सरकार के प्रयास एवं सिंचाई मंत्री जगदा भाई के केंद्र सरकार के साथ पत्राचार को पढ़ना चाहिए।
#LaluYadav #Bihar #farakkabarrage
"👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपके सपने पूरे हों!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपकी उम्मीदें लौटें!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपके हाथ में नौकरी-रोजगार हो!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि जितने बसस्टैंड, रेलवे-स्टेशन और हवाईअड्डे पर जाते उतने सिर मुझे बिहार की ही फैक्ट्रियों में दिखें!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि अपने बच्चों और परिवार को छोड़कर कोई बाहर न जाए!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपको अच्छी शिक्षा मिले!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपको सरकारी नौकरी मिले!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपको इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपके घर स्वस्छ पेयजल जाए! आपकी नाली-ग्ली पक्की हो! आपके गाँव में स्टेडियम व खेल का मैदान हो!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि आपके गाँव में लाइब्रेरी📚 हो!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली मिले!
👉🏻 मैं चाहता हूँ कि बिहार की महिलाओं को ढाई हज़ार रुपये मिले!"
@yadavtejashwi
#TejashwiYadav #RJD #Bihar #CMTejashwi #तेजस्वी_सरकार #Viral #trending
सरकार की गलत नीतियों के कारण शारीरिक मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रही जीविका दीदियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने वाली ऐतिहासिक घोषणाएं की है।
𝟏. जीविका 𝐂𝐌𝐬 (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को 𝟑𝟎𝟎𝟎𝟎/-₹ प्रतिमाह दिया जाएगा।
𝟐. जीविका समूह की दीदियों द्वारा लिए गए लोन के सूद को माफ़ करेंगे।
𝟑. जीविका समूह की दीदियों को 𝟐 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
𝟒. जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रति माह 𝟐𝟎𝟎𝟎/- भत्ता दिया जाएगा।
𝟓. जीविका कैडरों का 𝟓 लाख तक बीमा कराया जाएगा।
𝟔. 𝐂𝐋𝐅, 𝐕𝐎 एव समूह के अध्यक्ष एव कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा।
बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश।
दलित-पिछड़ा-अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक के वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने का खेल शुरू।
मोदी-नीतीश संविधान और लोकतंत्र को कुचलने तथा आपके मत का अधिकार छिनने के लिए संकल्पित होकर चुनाव आयोग के माध्यम से कार्य कर रहे है। ये लोग प्रत्यक्ष हार देखकर अब बौखला गए हैं। जब मतदाता का मत ही समाप्त कर देंगे तो काहे का लोकतंत्र और संविधान।
#ElectionCommission #TejashwiYadav
माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री
@yadavtejashwi
जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति तथा आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
@laluprasadrjd
जी को पुन: दादा बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नन्हे राजकुमार का जीवन सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
अद्वितीय प्रतिभा के धनी, महानायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लोकप्रिय राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, महान योद्धा, देश के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर हार्दिक मंगलकामनाएँ। #AmbedkarJayanti #ambedkar #TejashwiYadav
मोबाइल से 10 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी- माननीय श्री श्री नीतीश कुमार
पर्यावरण के दृष्टिकोण से सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने की व्यवस्था की गयी है। अगर किसी माननीय सदस्य को पूरक प्रश्न पूछना है तो उसे मोबाइल अथवा टैब से देखकर पूछना ही होगा लेकिन बिहार के कम्प्यूटर संबंधित निरक्षर मुख्यमंत्री को उससे भी दिक्कत है।
दुर्भाग्य है कि बिहार को ऐसे रूढ़िवादी कालग्रस्त मुख्यमंत्री मिले है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ युवा ,छात्र और महिला विरोधी है। निंदनीय! #Bihar #TejashwiYadav
पत्रकार लोग नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू ले रहे है लेकिन कोई अपना पत्रकारिता धर्म नहीं निभा रहा। किसी ने डर के मारे प्रधानमंत्री से नहीं पूछा कि,”
𝟏. आपने सालाना 𝟐 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? आपने वह वादा किस आधार और अध्ययन के तहत किया था?
𝟐. आपने कहा था कि लाखों करोड़ काला धन विदेशों में है, प्रत्येक के खाते में 𝟏𝟓-𝟏𝟓 लाख रुपए यूं ही आ जाएगा, वह क्यों नहीं आया? यह किसी पत्रकार ने नहीं पूछा?
𝟑. आपने गंगा सफ़ाई की बात की? उसका क्या हुआ? बल्कि गंगा मैया को पहले से अधिक प्रदूषित कर दिया है। किसी पत्रकार ने नहीं पूछा?
𝟒. पहले देश पर कितना कर्ज था, अब कितना है? 𝟏𝟎 वर्षों में इन्होंने चार गुणा कर्ज क्यों बढ़ा दिया?
𝟓. इन्होंने पूँजीपतियों का 𝟐𝟓 लाख करोड़ माफ़ क्यों किया?
𝟔. कोई नोटबंदी का ज़िक्र नहीं कर रहा? ना ही इसके फायदे पूछ रहा है?
𝟕. इनके कार्यकाल में रिकॉर्डतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी क्यों बढ़ी?
𝟖. बिहार ने आपको इतने सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को क्या दिया?
ये इंटरव्यू नहीं पटकथा है। एक सवाल पूछने से पहले पत्रकार लोग 𝟑 मिनट मक्खन लगाते है, फिर चासनी में लपेट एक सवाल पूछते है, फिर 𝟑 मिनट मक्खन लगाते है।इतना स्क्रिप्टड भी नहीं होना चाहिए।
मोदी सरकार हटेगी तभी महंगाई घटेगी
मोदी सरकार हटेगी तभी नौकरी बटेगी
मोदी सरकार हटेगी तभी बेरोजगारी भागेगी
मोदी सरकार हटेगी तभी किसानों की आय बढ़ेगी
मोदी सरकार हटेगी तभी भेदभाव नफरत हिंसा मिटेगी
2024 लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जीतेगी।
2024 लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जीतेगी।
#india #Bihar #RJD
देश में ‘रोज़गार क्रांति’ का आगाज़ हो रहा है।
‘भर्ती भरोसा’ और ‘पहली नौकरी पक्की’ गारंटी पर युवाओं का उत्साह अभूतपूर्व है।
हर तरफ ‘30 लाख सरकारी नौकरियों’ और ‘1 लाख रू वार्षिक अप्रेंटिसशिप’ की गारंटी चर्चा में है।
इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोज़गारी ही है जिसे देश भर से अलग-अलग माध्यमों द्वारा मिल रहे संदेशों ने स्पष्ट कर दिया है।
नरेंद्र मोदी के ‘नौकरी खत्म करो अभियान’ से निराशा के अंधकार में डूबे युवाओं के लिए कांग्रेस की गारंटी रोशनी की किरण है।
युवा अब समझ चुका है कि 10 वर्षों में भावनात्मक और बांटने वाले मुद्दों में उलझा कर नरेंद्र मोदी ने उसके भविष्य निर्माण के कीमती वर्ष बर्बाद किए हैं, जिसके कारण उनमें भारी आक्रोश है।
यह आक्रोश देश में क्रांति का रूप लेने जा रहा है जो युवा और उनके रोज़गार के बीच खड़ी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
नरेंद्र मोदी और उनका मित्र मीडिया कितना भी भटकाने की कोशिश करें, युवा प्रण ले चुका है - अब देश में ‘मन की बात’ नहीं ‘रोज़गार की बात’ होगी।
#BhartiBharosa
#PehliNaukriPakki
युवाओं एक और खुशखबरी सुनो!
कांग्रेस की ‘भर्ती भरोसा योजना’ 30 लाख पदों पर स्थायी नियुक्ति की गारंटी है।
हम न सिर्फ विभिन्न सरकारी संस्थानों, पब्लिक सेक्टर्स और आशा/आंगनवाड़ी जैसी योजनाओं में रिक्त पड़े पदों को भरेंगे बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रेलवे जैसे विभाग जहां अतिरिक्त वर्क फोर्स की ज़रूरत है वहां नए पद भी क्रिएट करेंगे।
सभी भर्तियां पारदर्शी ढंग से कैलेंडर के अनुसार पूरी हों यह सुनिश्चित करने के लिए हम ‘पेपर लीक से मुक्ति’ का कानून बनाएंगे।
इसके तहत न सिर्फ विश्वस्तरीय परीक्षा पैटर्न लागू होगा बल्कि पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार हर अविश्वसनीय तत्व को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
हम ग्रुप D तक की परीक्षा में UPSC जैसा मानक स्थापित करेंगे, हर भर्ती को बराबर महत्व देंगे।
‘भर्ती भरोसा योजना’ से न सिर्फ युवाओं के लिए रोज़गार पैदा होगा बल्कि गवर्नेन्स की गुणवत्ता भी बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा देश की जनता को होगा।
युवाओं, जागो और अपने भविष्य निर्माण का सही रास्ता चुनो।
अब देश में ‘रोज़गार क्रांति’ होगी।
#BhartiBharosa
प्रिय बिहारवासियों,
कल पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली के जरिए मुहब्बतों और उम्मीदों का जन सैलाब लाकर आपने एक नया इतिहास रच डाला। ऐसा लगा मानो पूरा बिहार ही गांधी मैदान में उपस्थित होकर नए बिहार का नया अध्याय लिखने को समर्पित और आतुर हो।
22 फरवरी को ही पटना के गांधी मैदान में रैली करने का निर्णय लिया गया। मात्र 8-9 दिनों की तैयारी, खराब मौसम तथा 15 घंटों की लगातार बारिश के बावजूद भी आपने पूर्व के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नया इतिहास लिख डाला। मैदान में जितनी संख्या थी उतनी ही बाहर सड़कों और जाम में फँसी गाड़ियों में थी। इतने कम समय में इतनी बड़ी रैली का आयोजन अद्भुत, आश्चर्यजनक, अद्वितीय और अकल्पनीय है।
बिहार के बदलाव की इस यात्रा में भागी बनने के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ । मैं आप सभी को वचन देता हूँ कि बिहार के हर घर में नौकरी, रोजगार, अधिकार और विकास का सूरज पंहुचा कर ही दम लूँगा। कल गांधी मैदान से भरोसे और प्रगति जो नया सूर्योदय हुआ है वो बिहार के विकास की नई पटकथा लिखेगा।
कल की तारीख़ को भविष्य का बिहार हमेशा याद रखेगा, एक नया क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए, हर एक बिहारवासी की उम्मीद को सच में परिवर्तित करने के लिए। हर धर्म-जाति, हर वर्ग, हर समुदाय, किसान, मज़दूर,नौजवान एवं बुजुर्ग जिस तरह से कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ चल पड़े हैं, वो नए बिहार की नींव रखने में अहम योगदान देंगे।
जन विश्वास महारैली को आपने जन तीर्थ रैली में तब्दील कर दिया। इस रैली को असाधारण, अकाल्पनिक और अलौकिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी का ह्रदय से पुन: बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ। अब जन विश्वास से ही जन विकास होगा। #TejashwiYadav #Bihar
आपका अपना,
तेजस्वी यादव
बीजेपी के तमाम षड्यंत्र व साजिशों के बावजूद झारखंड में महागठबंधन सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने पर मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren जी तथा JMM कार्यकारी अध्यक्ष श्री @HemantSorenJMM सहित महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद के सभी मा॰ विधायकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।