उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत दिनांक 14-09-2026 से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा / परीक्षा स्थल पर जल भराव के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा तथा परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू संचालन के दृष्टिगत अल्पकाल के लिए स्थगित की जाती है।अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की नवीन तिथियाँ यथाशीघ्र बोर्ड की वेबसाइट पर विज्ञप्ति / सूचना के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। नवीन तिथियों के प्रवेश-पत्र अभ्यर्थियों को डाउनलोड करने हेतु तत्समय बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये जायेगें।
विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 15-09-2026 से आयोजित की जायेगी।
उक्त के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र दिनांक 13-09-2026 को बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर अपलोड किये जायेंगे। अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।
संशोधित तिथियों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व तिथियों हेतु निर्गत प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।
विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें ।
- परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 15-09-2026 से आयोजित की जायेगी।
उक्त के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर अपलोड कर दिए गये हैं। अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट पर दिये गये लिंक https://t.co/rVMcFAdvDI पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि पूर्व की तिथियों के निर्गत प्रवेश पत्र अमान्य होंगे।
विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) दिनांक 15-09-2026 से प्रचलित है।
उक्त सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि लगातार वर्षा से रनिंग ट्रैक खराब होने के कारण "रिजर्व पुलिस लाइन्स, संतकबीरनगर" में निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा को संशोधित कर दिनांक 18-09-2026 से "डॉ० शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया जायेगा।
"रिजर्व पुलिस लाइन्स, संतकबीरनगर" के अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र दिनांक 16-09-2026 को बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर अपलोड किया जायेगा, जिन्हे अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। संशोधित परीक्षा केन्द्र / तिथियों हेतु, शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व परीक्षा केन्द्र / तिथियों हेतु निर्गत प्रवेश पत्र मान्य नही होंगें।
विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
@upprpb रायबरेली 175 me se 45 फेल
7:30 वाले बैच का 11:30 पर दौड़ाए है
इस वजह से काफी फेल हो रहे है
इतना लेट कर रहे है धूप इतना अधिक है बिचारे जिनका 9 बजे होगा वो तो मर ही जाएंगे कृपया निर्देश दीजिए कि running प्रक्रिया जल्द खत्म करे और ग्राउंड में एक डिजिटल घड़ी लगाने की कृपा करे
@upprpb माननीय डीजीपी सर संत कबीर नगर में होने वाली home गार्ड भर्ती की सेंटर बदल दिया जाए यहां की ग्राउंड की स्थिति बहुत खराब है कृपया सेंटर चेंज कर ने की कृपा करे
@upprpb संत कबीर नगर पुलिस लाइन का ग्राउंड बहुत खराब है वहां पर होमगार्ड का रनिंग न करवाया जाए कहीं और शिफ्ट किया जाए इसपर भर्ती बोर्ड ध्यान दे। ये विनम्र निवेदन है
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 25.04.2026 व दिनांक 26.04.2026 को सकुशल संपन्न होने के उपरान्त आज दिनांक 27.04.2026 को आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट -2025 की लिखित परीक्षा प्रदेश के 74 जनपदों के 1053 परीक्षा केंन्द्रो पर 02 पालियों में शान्तिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई । आज दिनांक 27.04.2026 को विभिन्न जनपदों के परीक्षा केन्द्रों पर भी उक्त परीक्षा अवधि में कतिपय आपराधिक गतिविधियों के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं जिनका विवरण निम्नवत् हैः-
1. जनपद हापुड़ के परीक्षा केन्द्र चौ0 ताराचन्द जनता इण्टर कालेज तगासराय में प्रवेश पत्र पर जन्मतिथि में हेरफेर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात, जनपद हापुड़ पर मु0अ0सं0 176/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता(बी एन एस), 2023 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा कूटकरण करने वाले व्यक्त छोटेलाल पुत्र कृपाल सिंह निवासी आजमपुर हुसैनपुर थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए, आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
2. जनपद फतेहपुर के परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज जनपद फतेहपुर में प्रवेश पत्र पर जन्मतिथि में हेरफेर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 318 भारतीय न्याय संहिता(बी एन एस), 2023 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा कूटकरण करने वाले व्यक्ति विक्रम सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी लोधीपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए, आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
3. जनपद अलीगढ़ के परीक्षा केन्द्र उदय सिंह जैन कन्या इण्टर कालेज में बॉयोमैट्रिक सत्यापन के दौरान प्रतिरूपण द्वारा छल व धोखाधड़ी के सम्बन्ध में थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ पर मु0अ0सं0 327/2026 धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता(बी एन एस), 2023 एवं धारा 7, 13(3) उत्तर प्रदेश सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम 2024 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा प्रतिरूपण करने वाले व्यक्ति अमित कुमार पुत्र ओमकार निवासी दतौजी खुर्द फिरोजाबाद को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए, आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
4. जनपद हाथरस के परीक्षा केन्द्र वागला इण्टर कालेज, हाथरस में बॉयोमैट्रिक सत्यापन के दौरान प्रतिरूपण द्वारा छल व धोखाधड़ी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस पर मु0अ0सं0 178/2026 धारा 318(2)/318(4)/336(3),338,340(2) भारतीय न्याय संहिता(बी एन एस), 2023 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा प्रतिरूपण करने वाले व्यक्ति धर्मपाल सिंह पुत्र तिलक सिंह निवासी नगला गोपाल थाना जलेसर जनपद एटा को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए, आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
होमगार्ड एनरोलमेंट -2025 की लिखित परीक्षा में उपरोक्त के अतिरिक्त दिनांक 25.04.2026 व दिनांक 26.04.2026 को पूर्व में कतिपय आपराधिक गतिविधियों के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं जिनका विवरण निम्नवत् हैः-
1. जनपद एटा के परीक्षा केन्द्र डी ए वी इण्टर कालेज, सकीट, एटा में प्रवेश पत्र पर अनुक्रमांक, परीक्षा का समय, उपस्थिति का समय आदि में हेरफेर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने के सम्बन्ध में थाना सकीट, जनपद एटा पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 318(4)/336(2)/338 भारतीय न्याय संहिता(बी एन एस), 2023 एवं धारा 4,8,13(2) व 13(4) उत्तर प्रदेश सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम 2024 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा प्रतिरूपण करने वाले व्यक्ति तेजवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए, कूटरचित प्रवेश पत्र निर्मित करने वाले लोकवाणी जनसेवा केन्द्र के संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
2. जनपद कानपुर नगर के परीक्षा केन्द्र बी एन एस डी इण्टर कालेज, चुन्नीगंज में एनसीसी कक्ष में प्रतिबन्धित इलैक्टानिक डिवाइस के अनुचित प्रयोग हेतु छुपा कर रखे जाने के सम्बन्ध में थाना कर्नलगंज, जनपद कानपुर नगर पर मु0अ0सं0. 37/26 धारा 8/11,13(6) व 14 उत्तर प्रदेश सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम 2024 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा तीन व्यक्ति जिनमें सहायक अध्यापक अखिलेश यादव एवं संदीप चन्द्र विश्वकर्मा व निर्मल कुमार को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है ।
3. जनपद आगरा के परीक्षा आगरा कालेज आगरा के मेनकैम्स ब्लाक-ए, में बॉयोमैट्रिक सत्यापन के दौरान प्रतिरूपण व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने के सम्बन्ध में थाना लोहामण्डी, जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 4,7,13 उत्तर प्रदेश सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम 2024 में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा प्रतिरूपण करने वाले व्यक्ति करन दूबे पुत्र रमाकान्त दूबे निवासी नौ गाँव थाना कुरावली मैनपुरी को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए, आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।
4. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू ट्यूब चैनल arjun with rojgar तथा टेलीग्राम चैनल Up home guard paper द्वारा भ्रामक सूचना प्रसारित करने के सम्बन्ध में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0सं0- 54/2026 धारा- 221,292 भारतीय न्याय संहिता-2023, धारा 66D आई0 टी0 एक्ट, एवं धारा 4,13 (2) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनों का निवारण ) अधिनियम - 2024 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
5. आज दिनांक 26.04.2026 को जनपद बरेली के परीक्षा केन्द्र साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी जिसका नाम अनुराग पुत्र राज बहादुर निवासी हरिहरपुर थाना टड़ियावां जनपद हरदोई है, जो दिनांक 25.04.2026 को दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज पीलीभीत रोड रिठौरा परीक्षा केन्द्र पर भी परीक्षा में सम्मिलित हुआ था । छानबीन करने पर परीक्षार्थी के दो परीक्षा केन्द्रों पर बायो मेट्रिक, फोटो एवं रिकॉर्ड एक समान पाए गए, जबकि नाम का अंतर पाया गया । इस प्रकार परीक्षार्थी द्वारा जानबूझकर प्रतिरूपण कर अनुचित लाभ प्राप्त / प्रदान करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली, जनपद बरेली पर मुकदमा अपराध संख्या-190/26 धारा 318(4) ,319(2), 336(3), 340 भारतीय न्याय संहिता -2023 व धारा 3,10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनों का निवारण ) अधिनियम - 2024 के तहत पंजीकृत कर तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP