पश्चिम बंगाल में नव प्रभात! वाम के अन्तिम गढ़ को भारतीय जनमानस ने दक्षिण में उचित मार्ग दिखाया! प्राग्ज्योतिषपुर में शतदल कमल खिला! तमिल में द्रविड़ राजनीति के नए थलपति! चुनाव के दंगल से राष्ट्र के मंगल का मार्ग प्रशस्त हो! 🪷🪷🪷
हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्गं जित्वा वा भोक्ष्यसे महीम्।
तस्मादुत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चयः॥
सुकुमार दसुगुरु..
अब नहीं रहे…
लोकनाथ मंदिर, बारबागुडा, बांग्लादेश के पुजारी।
पिछली एक रात कट्टर जिहादियों द्वारा उन्हें निर्ममता से भीषण प्रताड़ना के बाद फाँसी पर लटका दिया गया।
#Jyotirgamya2024: "Deep Se Deep Jale", translates to Knowledge Sharing practice in a progressive society, underscored by Professor Pankaj Arora, Chairperson NCTE during #ITEP Inter-institutional meet at CIE today. It aims to foster an inclusive & innovative learning environment.
“हर समय परिस्थितियाँ हमारे अनुकूल नहीं होतीं। हमें बाधाओं और प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। निर्भयता एक नायक का पहला गुण है, अन्य सभी महान गुणों का प्रारंभिक बिंदु है।”
- पूज्य श्री माधव सदाशिव गोलवलकर “गुरुजी”
पूज्य “गुरुजी” को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन 💐🙏💐
बाबा विश्वनाथ और माँ जगदम्बा की असीम अनुकम्पा, माता-पिता, गुरुजनों, परिवारजनों, अभिभावकों, मित्रों, अग्रज-अग्रजा, अनुज-अनुजा, शुभचिन्तकों आदि सभी के यथोचित आशीर्वाद, स्नेह, शुभेच्छा से आज मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में आचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयन्ती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि वन्दन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंचालक प.पू.माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर उपाख्य पू. गुरुजी की जयन्ती पर उनको कोटि-कोटि नमन।
🔥राष्ट्राय स्वाहा इदं न मम्।🔥
वसन्त पञ्चमी की अनन्त शुभकामनाएँ। वाग्देवी माता सरस्वती हम सभी की विद्या को विवेकवती बनाएँ। माता की कृपा हम सभी पर बनी रहे।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना के पुनीत दिवस वसन्त पञ्चमी के अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी को अशेष शुभकामनाएँ।
लखनऊ विश्वविद्यालय के यू.जी.सी.- मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित रिफ़्रेशर कार्यक्रम में आज “भारतीय ज्ञान परम्परा के मूल तत्व” व “भारतीय ज्ञान परम्परा के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” विषयों पर विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ।डॉ. आकांक्षा सिंह का आभार।
धर्म-अध्यात्म संयुक्त भौतिक विकास से ही सही अर्थों में राष्ट्र का उत्थान व ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ की सिद्धि संभव है। सन्तद्वय को सादर नमन
💐🙏💐
https://t.co/iwUaTSZmbR
अनेकों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, वरिष्ठ प्रचारक श्री रंगाहरि जी का गोलोकवासी होना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत दिव्यात्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शान्ति: 🌺🙏🌺
हमारे श्री रंगा हरि जी के दुःखद निधन ने हमसे एक गहन विचारक, कुशल कार्यकर्ता, व्यवहार के आदर्श, और सबसे बढ़कर एक स्नेही और उत्साहवर्धक वरिष्ठ को छीन लिया है। श्री रंगा हरि जी ने अपना जीवन पूर्ण एवं सार्थक ढंग से जीया। जब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख थे, तब से उनके सानिध्य में आए लाखों कार्यकर्ता आज पूरे भारत में उनके निधन पर शोक मना रहे होंगे। अपने बीमारी के दिनों में, अपने अंतिम दिनों में उन्हें अपनी क्षीण होती शक्ति का पूरा एहसास था, लेकिन उन्होंने पढ़ने, लिखने और उनसे मिलने आने वाले स्वयंसेवकों को सुखद सलाह देने की अपनी गतिविधियों को बंद नहीं किया। अभी 11 अक्टूबर को ही पृथ्वी सूक्त पर उनकी टीका दिल्ली में प्रकाशित हुई। वाचाघात के बाद भी वह आगंतुकों को सुनते थे और अपने चेहरे के भावों से प्रतिक्रिया देते थे। मैं व्यक्तिगत रूप से, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से, उनकी प्रेरक स्मृति के प्रति अपनी आदरपूर्ण संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांतिः ।
डॉ. मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ