राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार की सर्वोच्च पुरस्कार योजना ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ के अंतर्गत वर्ष 2025-2026 के लिए ‘द्वितीय पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सिडको एग्जिबिशन सेंटर, नवी मुंबई में दिनांक 14 सितंबर, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस समारोह 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय और श्री बंडी संजय कुमार, वंदे मातरम् के अध्येता डॉ. मिलिंद प्रभाकर सबनीस, लेखक श्री जॉयदीप चट्टोपाध्याय तथा श्रीमती अंशुली आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग के कर कमलों से बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, मुंबई अंचल, श्री मधुर कुमार, प्रमुख-राजभाषा एवं संसदीय समिति डॉ. पुनीत कुमार मिश्र, नवी मुंबई क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री मनीष कुमार सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पिछले पाँच वर्षों में बैंक को लगातार पाँचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है जिसमें तीन वर्ष ‘प्रथम पुरस्कार’ तथा दो वर्ष ‘द्वितीय पुरस्कार’ शामिल है। इसके साथ ही, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की श्रेणी में बैंक के संयोजन में कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय), अयोध्या को ‘क’ भाषाई क्षेत्र के अंतर्गत “द्वितीय पुरस्कार” प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त, बैंक के संयोजन में कार्यरत 18 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को भी दिनांक 15.09.2026 को ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार समग्र रूप से बैंक को कुल 20 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
#HindiDiwas #BankofBaroda #RajbhashaKirtiPuraskar #Rajbhasha #HindiLanguage #Awards #ExcellenceInRajbhasha #RajbhashaSamman
किए गए वायदों को पूरा नहीं करना अनुचित है। 5day banking समय की मांग है। बहुत ज़रुरी है। बैंकिंग सेक्टर में इसे शीघ्र लागू किया जाए। #Implement5DayBanking
@RailMinIndia
शताब्दी का टिकट बुक करते समय No Food का विकल्प नहीं आ रहा। यदि यह किसी तकनीकी दिक्कत के कारण है तो इसे शीघ्र ठीक किया जाए। यदि नहीं, तो यह उन ग्राहकों के साथ घोर अन्याय है जो रेल का भोजन नहीं करना चाहते।
@RailMinIndia@IRCTCofficial@AshwiniVaishnaw बुकिंग करते समय No Food का विकल्प नहीं आ रहा है। ऐप और वेबसाइट, दोनों स्थानों पर। इसका अर्थ यही है कि सरकार ने अब यह निर्णय कर लिया है कि यदि आपको शताब्दी में यात्रा करनी है तो जलपान-भोजन का भुगतान करना ही होगा। उसकी भुगतान किए बगैर आप टिकट बुक नहीं करा सकेंगे। अधिसूचना जारी??

@RailMinIndia शताब्दी एक्सप्रेस 12029 कोच नंबर सी-4 - जिस ओर से 1,2,3... सीटें हैं, उस ओर के सभी प्रसाधन गंदे हैं। प्रवेश द्वार दिए गए नंबर 09717631479 पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। अविलंब सफाई करवाएं।