आज ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का दिन और उस मौके पर "प्लुरल्स प्रतिभा खोज" में क्विज का आयोजन।।
हंसवाहिनी के इस पावन दिन के मौके पर अश्लील गानों और डीजे से बाहर निकल शिक्षा की सोच प्लुरल्स ही कर सकता है।
@pushpampc13@pushpampc13@plurals_s
ये क्या तमाशा है? छात्रों से राय ली गई? या उनको डिसिजन मेकिंग में शामिल करने की ज़रूरत ही नहीं समझी जाती? सौ वर्ष से पुरानी परंपरा को आप यूँ ही मनमाने तरीक़े से नहीं रोक सकते। चुनाव कराने और रैली कराने में कोरोना नहीं होता है? रेगुलेट कीजिए, बैन करना तानाशाही है। प्रतिरोध होगा।
प्रोग्रेसिव, पॉज़िटिव, प्लुरल। प्लुरल्स स्टूडेंट फेडरेशन में लड़की-लड़के शामिल हों और राजनीति में फिर से पढ़ाई-लिखाई का संस्कार लाएँ जैसा नेताजी के जमाने में था, जो खुद सिविल सर्विस परीक्षा के टॉपर भी रहे, और असली नेता भी बने।
#जयहिंद#नेता_तुम्हीं_हो_कल_के
नेताजी की 125 वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर प्लुरल्स स्टूडेंट फ़ेडरेशन की शुरुआत। पीएसएफ देश के स्कूलों-कॉलेजों-विश्वविद्यालयों के ब्वॉयज-गर्ल्स को ब्रिलियंट छात्र से नेताजी बने बोस की तरह असली नेता बनने की प्रेरणा देगा। तभी राजनीति बदलेगी, देश बदलेगा।
#जयहिंद
नालंदा के Plurals के युवा कार्यकर्ता मिलने आए। अब जबकि प्लुरल्स पार्टी की अलग स्टूडेंट विंग की स्थापना की जा रही है, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के इन छात्रों को भी छात्र-छात्राओं की स्थानीय टीम गठित करने को कहा है।
“बिहारी यूथ के रूप में यह सिर्फ़ हमारी ज़िम्मेदारी नहीं है बल्कि यह एक अवसर भी है कि आने वाले बिहार को हम बेहतर बना सकते हैं।” आज मुज़फ़्फ़रपुर के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिली और पंचायत स्तर तक सघन सदस्यता अभियान के साथ-साथ जनसरोकार के मुद्दों को उठाने का निर्देश दिया।
“बिहार नंबर एक तभी बनेगा जब कैमूर नंबर एक बनेगा, जब रामगढ का सर्वांगीण विकास होगा, जब नुआंव जैसे जगह में डिग्री कॉलेज होगा, इंडस्ट्री लगेगी, रोज़गार मिलेगा...” (रामगढ, कैमूर)
कल रात नवादा ज़िले में गोविंदपुर विधानसभा के प्रत्याशी दयानंद प्रसाद जी के साथ ग्रामीण सभा और बिहार के लिए खोंयछा लेते हुए। दयानंद जी दुबई से लेकर सिंगापुर तक शेफ रहे हैं और अब अपनी मातृभूमि लौटे हैं ताकि गोविन्दपुर और बिहार को ग्लोबल स्टैंडर्ड का विकास दे सकें।
“इश्क़ में जीना इश्क़ में मरना, और हमें अब करना क्या, जब प्यार किया तो डरना क्या!” बाहर छुप-छुप कर आहें भरने और घुट-घुट कर मरने से बेहतर है अपने वतन बिहार के लिए जीना और मरना! Live long and prosper Bihar! 🖖#LoveBiharHatePolitics
लखीसराय विधानसभा में प्लुरल्स के प्रत्याशी सुधीर कुमार जी के लिये रोड शो में। सुधीर जी एनआईठी से एमटेक ख़ूब होनहार इंजीनियर हैं और लखीसराय को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने बच्चों के भविष्य और बिहार के मज़ाक़ की जगह सम्मान के लिए सुधीर जी जैसे प्रत्याशियों को मौक़ा दें।
जमालपुर विधानसभा में प्लुरल्स की हमारी प्रत्याशी प्रिया राय जी के साथ रोड शो में। राजनीति की गंदगियों से त्रस्त जमालपुर की जनता युवा और प्रखर प्रिया जी और बिहार के साथ है, बदलाव के लिए। #ChooseProgress
लोग पूछते हैं विकल्प क्या है! मुंगेर विधानसभा में तो विकल्प बस शालिनी कुमारी जी हैं। प्लुरल्स पार्टी की प्रत्याशी शालिनी जी मुंगेर की ‘वैज्ञानिक बहू’ हैं और 24 कैरेट गोल्ड शालीन व्यक्तित्व हैं। और जब वे संबोधन करने लगीं तो लगा कि उनमें मुंगेर की बड़ी दुर्गा का अंश आ गया हो!