प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ गर्भवती महिलाओ को दिलाने एवं इस योजना के प्रति आम-जन मे जागरूकता लाने तथा गर्भवती महिलाओ के पोषण, स्वास्थय जाच, संस्थागत प्रसव, शिशु के टीकाकरण पर चर्चा के लिए 01 से 07 सितम्बर 2018 तक मातृ वंदना योजना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह (1 से 7 सितम्बर 2018) में हम सबका प्रयास हो कि हमारे आसपास की प्रथम प्रसव के लिए गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिले। विस्तृत जानकारी नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र में प्राप्त कर सकते है।