3 days have gone by and yet we don't see any tweet or reaction coming from the over-speaking PM Modi. This shows that either he is least interested in such matters, or he is hiding the culprits. #Naukri_Ke_Dalal
आज नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होकर झारखंड की पंचायतों के अधिकारों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से रखा।
झारखंड को वर्ष 2026-27 से 2030-31 के बीच लगभग 14,231 करोड़ की अनुदान राशि प्राप्त होगी, जिसमें 11,385 करोड़ बेसिक ग्रांट एवं 2,846 करोड़ परफॉर्मेंस ग्रांट शामिल हैं। यह राशि ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को सशक्त बनाते हुए स्थानीय विकास और जनसेवा को नई गति देगी।
केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 15वें वित्त आयोग की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।16वें वित्त आयोग की अनुदान राशि समय पर जारी हो, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। परफॉर्मेंस ग्रांट के निर्धारण में झारखंड जैसे राज्यों की वास्तविक परिस्थितियों और सीमित राजस्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए उदार दृष्टिकोण अपनाया जाए और पंचायत कर्मियों को 15वें वित्त आयोग के तहत पूर्व की भाँति मिल रही वित्तीय सहायता को निरंतर जारी रखा जाए.
@HemantSorenJMM
क्या आपकी मैपिंग नहीं हुई? घबराइए नहीं।
वर्ष 2026 की मतदाता सूची में शामिल हर मतदाता को गणना प्रपत्र मिलेगा।
प्रपत्र भरकर BLO के पास जमा करें और रसीद सुरक्षित रखें।
#Jharkhand#SIR2026#ElectionCommission#VoterAwareness
बड़े भाई डॉ. जमाल हसन जी के ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार ज़िला कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर उन्हें कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मज़बूत होगा तथा कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पहुँचेगी।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ✋🇮🇳
@DrJamalINCIndia
I had the privilege of taking the oath of office as a Member of the Council of States, again. It is a matter of immense pride and responsibility to continue serving this august Upper House as the Leader of the Opposition.
I extend my sincere gratitude to the Hon’ble Vice President of India and Chairman of the Rajya Sabha, Shri C. P. Radhakrishnan, and to the Hon’ble Deputy Chairman, Shri Harivansh, for their continued support.
I also express my heartfelt gratitude to the leadership of the Indian National Congress, especially CPP Chairperson, Smt. Sonia Gandhi and Leader of Opposition in the Lok Sabha, Shri @RahulGandhi, my fellow colleagues & MPs in the Congress Party, and to the countless party workers and supporters whose unwavering faith and encouragement have sustained me throughout my long journey in public life and Parliamentary service.
I am equally grateful to the Floor Leaders of all political parties, especially our colleagues in the INDIA bloc, and the wider Opposition, for their cooperation and camaraderie. I look forward to even stronger coordination during the forthcoming Monsoon Session of Parliament so that, together, we can make the government of the day more accountable.
We will continue to raise the burning concerns, aspirations and voices of the people with sincerity, conviction and determination. That remains our foremost responsibility, and I shall discharge it with the utmost commitment.
Jai Bapu. Jai Bheem. Jai Samvidhaan
Jai Hind🇮🇳
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनका दशकों पुराना अनुभव, उनकी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आदरणीय श्री खरगे जी ने आज एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
@kharge
सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
ज़रा सोचिए - जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया - वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहा है।
पर यह कोई नई बात नहीं: अन्नदाता किसानों को "आंदोलनजीवी और परजीवी" कहा। सवाल पूछने वाले को “Anti-National” कहा। और अब युवाओं को “दहशतगर्द।”
जो भी सरकार से सवाल पूछे - उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
धर्मेंद्र प्रधान जी, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी माँगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए।
और रही मेरी बात - आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए। मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूँ: यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूँगा।
हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले - इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं। उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान करते हैं। राम मंदिर में चोरी करने वालों ने धर्म और आस्था की मूल भावना को खंडित करने का महापाप किया है।
यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि क्या छोटे कर्मचारी अकेले CCTV बंद कर हजारों करोड़ के चढ़ावे में हेराफेरी कर सकते हैं, या इसके पीछे कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत है?
इस मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने की जगह पारदर्शी तरीके से जांच हो और जो भी लोग इस चौर्य कर्म में संलिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा मिले।
“We are slipping further into Israel’s strategic orbit, at a time when the world is increasingly pivoting away from it. The Prime Minister’s visit to Israel will go down in history as a bewildering strategic decision.
The spirit of Indian nationhood demands that we speak up for our Palestinian brothers and sisters whose children have been so brutally targeted.”
Through her editorial, Congress Parliamentary Party Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji calls on India to reclaim its independent foreign policy, uphold humanitarian values, and speak up with moral clarity on Gaza.
एक और पेपर लीक।
एक और परीक्षा रद्द।
इस बार महाराष्ट्र का TET।
देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,
यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।
युवाओं, जागो!!! जब तक अपनी आवाज़ बुलंद नहीं करोगे, तब तक तुम्हारे भविष्य के साथ यही आतंक चलता रहेगा। एक बार फिर से तुम्हारे साथ धोखा हुआ है। महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया और परीक्षा टल गई।
NEET, CBSE, SSC, CUET और अब TET... यह सिलसिला बंद तभी होगा जब आंदोलन खड़ा करके अपनी ताक़त दिखाओगे। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी की तुम्हारे प्रति कोई जवाबदेही नहीं बनेगी। न वे परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगायेंगे, न तुम्हारे भविष्य की ज़िम्मेदारी लेंगे।
भाजपा की लूटमार और जेबकतरी की आदत —
ज़मीन पर लुढ़क रहा है कच्चा तेल,
पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर राहत न देकर..
मोदी सरकार कसती जा रही बचत पर नकेल !
हमारे तीन सवाल -
⛽️ जब West Asia का युद्ध चरम पर था, तब कच्चा तेल USD 138 प्रति बैरल था। उस समय पेट्रोल ₹94.77/लीटर और डीज़ल ₹87.67/लीटर था। आज कच्चा तेल गिरकर USD 70.71 प्रति बैरल पर आ चुका है। फिर मोदी सरकार, पेट्रोल ₹102.12/लीटर और डीज़ल ₹95.20/लीटर में क्यों बेच रही है?
⛽️युद्ध का हवाला देकर भाजपा सरकार ने कमर्शियल LPG के दाम दोगुना कर दिये। अब जब सप्लाई सामान्य हो चुकी है, तो LPG के दाम वापस क्यों नहीं किए जा रहे? जनता को एक पैसे की भी राहत क्यों नहीं?
⛽️ घरेलू सिलेंडर, प्रवासियों के काम आने वाला 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर और CNG, हर चीज़ महँगी कर दी। अब जब हालात सामान्य हैं, तो दाम घटाने में मोदी सरकार के हाथ क्यों काँप रहे हैं?
जब कच्चा तेल महँगा था, तब भी जनता ने भुगता। अब कच्चा तेल सस्ता है, फिर भी जनता ही क्यों भुगत रही है?
ज़ाहिर सी बात है - भाजपा के लिए जनता सिर्फ़ टैक्स और वसूली का ज़रिया बनकर रह गई है !!
राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से पूरी अयोध्या बहुत दुखी है।
एक तरफ BJP-RSS वालों ने राम मंदिर का प्रचार किया और दूसरी तरफ राम जी के नाम पर चोरी की।
जो रक्षक बन रहे थे, वही भक्षक बन गए हैं।
"The calculus of national interest demands that we respond to the global public opinion against the Israeli regime’s genocidal actions in Gaza and its brutal displacement and dispossession of lakhs of Palestinian families in the occupied West Bank. The Modi government’s continued silence simply cannot be explained rationally or morally."
-Smt. Sonia Gandhi ji, CPP Chairperson
पटना में बिहार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश गरीब दास जी की बहन अन्नु प्रिया की शादी में सम्मिलित होकर परिवारजनों संग खुशियां साझा की।
अन्नु प्रिया और प्रिंसकुमार को सुखी, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
@GaribShiv@TunnaAmit
क्या आपको पता है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में 168 एकड़ के 137 प्लॉट अपने नाम कर लिए हैं। 🤔
सरकारी परियोजनाओं और मास्टर प्लान की जमीन पर कब्जा कर लिया।
सत्ता में भाजपा जनता का काम करने के लिए नहीं बल्कि स्वयं सेवा करने के लिए है l
बाकी जनता की सेवा तो पाखंड है l
#MadhyaPradesh