धीरज की बड़ी वापसी, दिव्या,
संजना और विजय की छुट्टी !
धीरज गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है । जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ की ज़िम्मेदारी मिली है । वहीं दिव्या मदेरणा, संजना जाटव और विजय जांगिड की छुट्टी हो गई है। इसे संगठन में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है ।
#dheerajgurjar #sanjanajatav #divyamaderna #vijayjangid @PandeyKumar313
राजस्थान के एक दिग्गज नेता बेहद
शान्त है, कुछ बड़ा होने वाला है ?
पिछले दिनों दिल्ली से लौटने में बाद एक नेता बेहद शांत है । सूत्रों का कहना है कि उन्हें सही समय का इंतज़ार है । आग सुलग रही है । अमूमन वो शांत रहते नहीं है ।
#polltalk#rajasthan@PandeyKumar313
नागौर में भी अब प्रमुख के समीकरण
में बदलाव आ रहा है ? RLP बिगाड़...
पोल टॉक के एग्जिट पोल में नागौर में भाजपा की बढ़त थी । लेकिन अब अंदर से आ रही जानकारी के अनुसार बेनीवाल ने मामला रोचक कर दिया है ।
#nagour#polltalk#politics#नागौर@PandeyKumar313
उत्तर प्रदेश में अजेय कुमार,
राधे राधे, कमल खिला दे ?
यूपी के पश्चिम में राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार उतर चुके हैं । इन्हें सरकार रिपीट कराने का अनुभव है। इस बार यूपी में भाजपा के लिए पश्चिमी बेहद अहम रहने वाला है । इस क्षेत्र में अजेय बढ़त चाहिए । @PandeyKumar313@ajaeybjp
टोंक जिला प्रमुख का पलट
रहा गेम,अब BJP की बढ़त
पोल टॉक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त थी लेकिन अब खेल पलट गया है। भाजपा बढ़त बना रही है । #tonk#rajasthan#politics@PandeyKumar313
राजस्थान की राजनीति के कर्मयोद्धा
भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी की पहचान कर्मयोद्धा है । जन्मदिन पर भी कर्मक्षेत्र में डटे हुए हैं। इन्हें संगठनात्मक कौशल के लिए भी जाना जाता है । गाँव से निकलकर प्रदेश में अपनी जगह बनाई है ।
#ashoksaini #पोलटॉक #polltalk #politics @AshokSaini_BJP@PandeyKumar313
यूपी का नया नायक कौन,
क्या पलटेगा पूरा खेल ?
पोल टॉक पर अब यूपी के विधानसभा चुनाव की खबरें भी । इस बार यूपी में बड़ा उलटपुलट होगा या सबकुछ पहले जैसा रहेगा। वर्ष 2017, 22 जैसा माहौल या कुछ अलग रहने वाला ?
@PandeyKumar313
अभी तो सांप सीढ़ी का
खेल चल रहा है ?
राजस्थान की पॉलिटिक्स में अभी कई नेता घायल हो चुके हैं । उन्हें राहत नहीं मिलने वाली है । चूँकि, खेल साँप सीढ़ी का चल रहा है । इसका असली नतीजा दिसंबर में दिखने वाला है ।
#polltalk#politics#rajasthan@PandeyKumar313
राजस्थान की पहली किन्नर सरपंच !
राजस्थान में पंचायत चुनाव बहुत रोचक होता है । दिग्गज हार जाते हैं और नए नए चुनाव जीत जाते हैं। इस बार ब्यावर जिले की कुशालपुरा ग्राम पंचायत से किन्नर मनीषा सरपंच बनीं। मनीषा को राजस्थान की पहली किन्नर सरपंच बताया जा रहा। 301 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। 42 साल की मनीषा पर लोगों ने भरोसा जताया है ।
#manishabhai #kinnar #sarpanch #polltalk @PandeyKumar313
अशोक गहलोत कांग्रेस के
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ?
अशोक गहलोत को राजस्थान की राजनीति से दूर करना इतना आसान नहीं है । उन्होंने साफ़ साफ़ कह दिया ऐसा तीन साल से सुन रहा हूं । #ashokgehlot#congress#polltalk#rajasthan@PandeyKumar313
अथ श्री कथा महामंत्री ! दाल गलाने की एक महीन कोशिश
एक पावरफुल नेता की स्थिति गजब हो गई है ! पहले उन्होंने एक नेता को भाव नहीं दिये ! मगर, वो नेता अब मजबूत हो चले हैं । इन दिनों महामंत्री जितने आये सब इस पावरफुल नेता की पहुंच से दूर हैं । मामला सही बैठ नहीं पा रहा है । सूत्रों का कहना है कि अब दाल गलाने की एक महीन कोशिश की गई है । जो बहुत लाभकारी नहीं रही। #polltalk #politics #rajasthan @PandeyKumar313
इन दो दिग्गज नेताओं
की प्रतिष्ठा दांव पर ?
सबकी नजर चूरू में राजेंद्र राठौड़ और झुंझनूँ की संतोष अहलावत पर है। ये दोनों भाजपा नेता है। पंचायत चुनाव में इनकी दूसरी पीढ़ी मैदान में है । जो परिणाम आएगा उसके आधार पर इनके विधानसभा चुनाव का भविष्य तय होगा ।
#rajendrarathore #santoshahlawat #polltalk #exitpoll @PandeyKumar313