गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर योगी जी ने याद दिलाया कि भारत में गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की आत्मा हैं।
कृषि और आध्यात्मिक परंपराओं पर आधारित इस देश में गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है। वह पोषण, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का स्रोत है, और धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष, इन चारों पुरुषार्थों से गहराई से जुड़ी है।
दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा गौसेवा और गौसंरक्षण की इसी सनातन परंपरा का उत्सव है, और आज उत्तर प्रदेश में यह परंपरा ठोस नीतियों के रूप में धरातल पर उतर रही है।
#Janta_Ke_Yogi
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला। इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया। सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है।