यह 'कारवाँ' ग्रुप है―जो पूरी वाइब और ऊर्जा के साथ गाते हैं। इस पेशकश में इन्होंने दो पुराने गीतों को मिश्रित रूप में प्रस्तुत किया है। पहले गाने से दूसरे गाने में, और फिर दूसरे से पहले गाने में ये इतनी सहजता से आते हैं कि पता ही नहीं चलता। सचमुच एक काबिल-ए-तारीफ़ प्रयोग है।