बड़ा सवाल ये है कि अगर पायलट ने नशा किया था तो वो उड़ान से पहले की टेस्ट में पकड़ में क्यों नहीं आया? अगर शराब नहीं गाँजा था तो गाँजा पिया मुँह तो और महकता है! कहीं ऐसा तो नहीं कि एयर इंडिया अपनी कमियों को छुपाने के लिए पायलट को बली का बकरा बना रही है और अख़बारों में ख़बरें प्लांट कर रही है? किसी पायलट के सहयोगियों को उसके ख़िलाफ़ खड़ा कर देना भी कोई मुश्किल काम नहीं है! वैसे पायलट मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है… और अगर रिश्तेदार भी होता तो इतनी बड़ी कथित ग़लती के बाद उसका बचाव नहीं कर रहा होता। बात एयर इंडिया के उक्त विमान के रखरखाव की असलियत जानने की है। उसमें ख़ामियों की बात जो ‘मेंटेनेंस रिपोर्ट’ के आधार पर कही जा रही है अगर उसकी गहन पड़ताल कर बात सामने नहीं लायी गई तो आगे किसी बड़े ख़तरे के लिए तैयार रहिए!
Report pic courtesy : @Ashoke_Raj
होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे। हमारी नौसेना की घेराबंदी को हर कोई "स्टील की दीवार" कह रहा है, और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।"
उन्होंने आगे लिखा, " उनके पास न तो नौसेना है, न ही वायु सेना और उनके बचे हुए सैनिकों को सैलरी नहीं मिल रही है। IRGC बर्बाद हो चुकी है और भाग रही है और उनकी "लीडरशिप" की हालत भी बहुत खराब है!"
ट्रंप ने आगे लिखा, "उनके पास पैसे नहीं हैं, उनका देश बर्बाद हो चुका है। उनके पास बस फेक न्यूज और 300% महंगाई है, जो और भी बदतर होती जा रही है!"
"ईरान सिर्फ बातें करता है, काम कुछ नहीं करता, अब वह मिडिल ईस्ट का दादा (Bully) नहीं रहा। अल्लाह का शुक्र है!"
#Trump #Iran #StraitOfHormuz
FCRA बिल को JPC में भेजने पर BJP क्यों राजी हुई? जानिए इस फैसले का पूरा राजनीतिक संदर्भ हमारे पॉलिटिकल रिपोर्टर मनोज सी.जी. से.
'सदन' का नया एपिसोड हमारे YouTube चैनल पर देखिए.
#MonsoonSession#Parliament#IndianExpressHindi#FCRABill#BJP
📍इलाहाबाद विश्वविद्यालय,प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में...
सीट कटौती,
फर्जी मुकदमों,
24 घंटे लाइब्रेरी खोलने,
आदि मांगो के लेकर आज NSUI ने विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय के घेराव का आह्वाहन किया है।
विश्वविद्यालय के छात्रों का जमावड़ा छात्र संघ भवन पर शुरू हो चुका है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 तिरंगा 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
संघ की नज़र से;-
◾◾◾
बाबा मेंढे (Baba Mendhe), रमेश कलम्बे/कालंबे (Ramesh Kalambe) और दिलीप चटवानी/चट्टानी (Dilip Chattani)। ये राष्ट्रप्रेमी युवा दल (Rashtrapremi Yuwa Dal) के सदस्य थे। ~ (Janchowk)
घटना क्या हुई थी?
26 जनवरी 2001 (गणतंत्र दिवस) को ये तीनों नागपुर के रेशमीबाग स्थित आरएसएस मुख्यालय/डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन (Smruti Bhawan) में घुसे। उन्होंने देशभक्ति के नारे लगाए और जबरन तिरंगा फहरा दिया। उनका कहना था कि आरएसएस ने आज़ादी के बाद अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया था (1947 और 1950 के दो मौकों को छोड़कर) ~ (BBC)
परिसर के प्रभारी (सुनील काठले) ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे झंडा फहरा सके।
उनके साथ क्या हुआ?
◾◾◾
आरएसएस/हेडगेवार स्मृति मंदिर की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस नंबर 176/2001 दर्ज किया।
आरोप थे जबरन घुसना (trespassing), बॉम्बे पुलिस एक्ट और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत। ~ (Indianexpress)
तीनों गिरफ्तार हुए/मुकदमे का सामना किया। मामला करीब 11-12 साल तक नागपुर की अदालत में चला।
अगस्त 2013 में जस्टिस आर.आर. लोहिया की अदालत ने सबूतों के अभाव में तीनों को बाइज्जत बरी (acquitted/discharged) कर दिया। ~ (Thequint)
◾◾◾
इस घटना के बाद विवाद बढ़ा। 26 जनवरी 2002 से आरएसएस ने अपने नागपुर मुख्यालय पर नियमित रूप से तिरंगा फहराना शुरू किया (कुछ स्रोतों के अनुसार फ्लैग कोड में बदलाव के बाद)। ~ (Indianexpress)
ये तथ्य कई समाचार स्रोतों (जैसे The Quint, Indian Express, BBC Hindi, PTI रिपोर्ट्स आदि) और विकिपीडिया में उपलब्ध ऐतिहासिक रिकॉर्ड से मेल खाते हैं।
घटना को लेकर राजनीतिक बहस होती रही है, लेकिन नाम, तारीख और अदालती नतीजा एक जैसे बताए जाते हैं।
#तिरंगा_यात्रा 🇮🇳
हाल ही में जारी पेंटागन के दस्तावेज़ों ने ईरान युद्ध के शुरुआती चरण में अमेरिकी सैनिकों के छिपाए गए हताहतों की संख्या का खुलासा कर दिया है।
पेंटागन ने महीनों तक जिन आंकड़ों को सार्वजनिक करने से बचाया, अब उन्हें नजरअंदाज करना संभव नहीं है। दस्तावेज़ों के अनुसार, युद्ध के शुरुआती हफ्तों में कम से कम 400 अमेरिकी सैनिक हताहत हुए, जिनमें कुछ को गंभीर और जानलेवा चोटें आईं। सिर में लगी चोटें सबसे आम थीं, जो कम से कम 170 सैनिकों को हुईं।
अमेरिकी सेना (Army) में सबसे अधिक हताहत हुए—270 से ज्यादा, जिनमें 64 अधिकारी, दो जनरल और लगभग 30% रिज़र्व सैनिक शामिल थे।
👉 युद्ध की सबसे घातक घटना 1 मार्च को हुई, जब एक ईरानी ड्रोन हमले ने कुवैत के पोर्ट शुआइबा स्थित अमेरिकी ऑपरेशंस सेंटर को निशाना बनाया। इसमें छह अमेरिकी सैनिक मारे गए। आरोप है कि अमेरिकी जनरलों ने पहले से मिली खुफिया चेतावनियों को नजरअंदाज किया था, जिनमें इस ठिकाने की कमजोरियों के बारे में चेतावनी दी गई थी।
CENTCOM को सीमित जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है। 3 मार्च को 29 और 18 मार्च को 70 सैनिकों के हताहत होने वाले दो सबसे खून-खराबे वाले दिनों के बारे में कमांड ने कभी सार्वजनिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं दी। CENTCOM अब भी केवल मासिक हताहत आंकड़े जारी करता रहा है।
8 जुलाई को ट्रंप द्वारा संघर्षविराम समाप्त करने के फैसले के बाद, अमेरिकी बलों को दोबारा शुरू हुए हमलों में 200 से अधिक अतिरिक्त हताहतों और चार और मौतों का सामना करना पड़ा है।
क्या भाजपा ने “रेवड़ी कल्चर” का नाम बदलकर “जनकल्याण” कर दिया है, मोदी जी?
उत्तर प्रदेश की ख़बर मिली कि नहीं आपको?
या अब अपनी सरकार चुनाव से पहले पैसा बाँटे, तो वह देश के लिए “घातक” नहीं होता?
रेवड़ी वही है, बस हलवाई अपना है!
IRGC के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि तेहरान को ऐसा डर पैदा करना होगा कि दुश्मन उन पर हमला करने की कभी हिम्मत न करे.
IRGC कमांडर के सीनियर सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा यह टकराव कोई छोटी-मोटी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह एक बहुत लंबी जंग है.
अधिकारी ने इस युद्ध के खत्म होने का समय सीधे डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद से हटने से जोड़ दिया. यानी, जब तक ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने रहेंगे, तब तक यह टकराव जारी रहेगा.
पूरी खबर: https://t.co/k3k2WdOIPS
गर्भावस्था और बच्चों से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए इस नंबर पर मैसेज या वॉइस नोट भेजें: 8448820700
अगर आपको लगता है कि यह सेवा गाँव-गाँव, हर माँ और हर परिवार तक पहुँचना चाहिए, ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ❤️🙏 #Health
🚨 BREAKING 🇵🇰
बलूचिस्तान के सुराब में पाक सेना का एयर अटैक, 27 नागरिकों की मौत
▪️ रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य विमानों ने बलूचिस्तान के सुराब जिले के पास गिदार इलाके में हवाई हमले किए।
▪️ इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 27 नागरिकों के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने का दावा किया गया है।
▪️ रिपोर्टों में कहा गया है कि हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे घरों और अन्य नागरिक ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा।
▪️ #Rukshana के अनुसार, हमलों में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं।
📌 Source: طلوعنیوز
#Balochistan #Surab #Pakistan #Airstrike #HumanRights #Breaking
कैश कांड में नप गए जज साहब, Justice Yashwant Verma को लोकसभा जांच समिति ने माना दोषी, अब आगे क्या होने वाला है?
Justice Yashwant Verma | India News | Cash Fraud | India News | #JusticeYashwantVerma
'मेरे भाषण के बाद BJP के लोगों
ने मैदान का शुद्धिकरण किया'
Parliament Monsoon Session के दौरान Rajya Sabha के नेता विपक्ष Mallikarjun Kharge ने BJP पर आरोप लगाया. उन्होंने जहां भाषण दिया, वहां BJP के लोगों ने मैदान का शुद्धिकरण किया, जिसका बाद सदन में हंगामा हो गया.
देखिए वीडियो -
दुष्कर्म के आरोपी और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना जेल की कोठरी के अंदर फोन पर आराम से बात करते हुए दिखाई दिया। इस दौरान उसने जेल की वर्दी के बजाय अपने निजी कपड़े पहन रखा था।
यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बीते दिनों सीसीबी ने छापेमारी की थी और उसकी कोठरी से एक मोबाइल फोन बरामद किया था।
गुरुग्राम के DTP आर एस बाठ की भाषा सुनिए , कैसे एक गरीब आदमी से बदतमीजी करते हुए धमका रहे है ,
" तेरी ड्यूटी लगा दूंगा रोड़ पर , तू मुझे बताएगा , तेरे खिलाफ़ FIR करवा दूंगा , तू एक नौकर मुझे सिखाएगा , तू शहर मे एक दुकान पर काम करता है तू मुझे बताएगा , मैं आर एस बाठ हूं , तू मुझसे पूछेगा , चल सॉरी लिखकर दे , तेरे खिलाफ़ FIR करवा दूंगा , काम मे बाधा डालने वाली " ,
एक दुकान पर बाहर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकान मलिक जो रिटायर्ड पुलिस थे उनके पैर मे लग गयी , इसके बाद दुकान पर काम करने वाले नौकर ने कहा आप सही से काम करो , इस पर DTP सर ने गरीब युवक को धमकी दे डाली , दुकान पर काम करने की वजह से उसे नीचा दिखाया गया , क्या देश मे गरीब होना अपराध है क्या ?