Ex President bjp,Ex Vise president Nagar Palika,Pradesh Sachiv Rajpoot Samaaj Bhopal,Ex Mahamantri bjp Chachoda,Ex Dist.Mantri bjym,Ex President bjym Chachoda
चांचौड़ा विधानसभा के बीनागंज में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के मुख्य आतिथ्य में 'पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना' के लिए आयोजित 'आभार सभा' मे सहभागिता की।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में जल प्रबंधन, सिंचाई और कृषि नवाचारों को गति मिल रही है।
यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना हर खेत को पानी, हर किसान को समृद्धि और क्षेत्र को प्रगति से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
यह केवल नदियों को जोड़ने की योजना नहीं, बल्कि गांव, खेत और भविष्य को जोड़ने का संकल्प है।
इस दौरान मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री- (जलसंसाधन विभाग) श्री तुलसी सिलावट जी, जिला प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह जी राजपूत, राजगढ़ लोकसभा सांसद श्री रोडमल नागर जी, जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
#PriyankaPenchi #BJP
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
आगामी आयोजन की तैयारियों को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल आचार्य, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री प्रदुमन मीना, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजेश जी खंडेलवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री भोला सोनी, सहित प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन सफल और सुव्यवस्थित हो सके।
#PriyankaPenchi
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@Hkhandelwal1964@BJP4MP
आज बल्लभ भवन भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी से शिष्टाचार भेंट की और कुंभराज बृहत सिंचाई परियोजना के लिए स्वीकृत किए गए 5200 करोड़ के बजट हेतु विधानसभा चाँचोडा के समस्त नागरिकों की तरफ़ से धन्यवाद ज्ञापित किया।
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि- कोटि नमन।
#पं_दीन_दयाल_उपाध्याय
दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम स्नेहिल पत्र लिखकर भेजा है!
मध्य प्रदेश वासियों के लिए "मोदी जी के मन के भाव", आप भी अवश्य पढ़िए!..
॥ श्री गणेशाय नमः॥
देशवासियों के लिए गौरव का अवसर!!
आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में गिना जायेगा।
चंद्रयान-3 आज दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।
मंगलकामनाएँ!!
#Chandrayaan3
शिवपुरी मे माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @nstomar जी का मार्गदर्शन मिला साथ ही विधानसभा चाचौड़ा की अनौपचारिक बैठक ली जिसमे सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। विधानसभा के प्रभारी श्री @shailendraBJPmp जी, जिला प्रभारी डॉ गोपाल आचार्य जी, जिला अध्यक्ष श्री @Dharmendrasguna जी उपस्थित रहे।