उसूलवादी, कोमल हृदय, बुद्धिजीवी औरतों की बहुतायत है,
जो करोड़ो रुपये, या मुहब्बत के लिए एक बिल्ली या कुत्ते के बच्चे तक की हत्या नहीं कर सकतीं, किंतु समाज याद रखता है अपवादों को....!
Kavita250
इस सप्ताह का शीर्षक:
'मेरा गाँव'
(थीम: शहर में तपती दीवारें हैं, गाँव में फूलों का आंगन...)
एक ही पोस्ट (250 कैरेक्टर) में एक अच्छी सी, नयी सी कविता लिखें, और हैशटैग #Kavita250 लगा कर, 30.6.26 तक पोस्ट करें।
नश्वर जीवन - शाश्वत प्रेम
मुझे मृत्यु से भय नहीं लगता,
भय लगता है
तुम्हारे स्नेहसिक्त स्पर्श
को प्राप्त करने की
सामर्थ्य को खो देना का|
मैं यदि कहीं भी ना रहूँ,
तब भी तुम्हारे आस पास ही रहूँगा,
जब मैं तुम्हारे प्रेम की पोटली बाँधे
क्षितिज के उस ओर निकल जाऊँगा,
परंतु स्मृति मात्र के
मेरे अस्तित्व के
माथे की झुर्रियों में
तुम अपनी उँगलियों से
ऊर्जा कैसे भर सकोगी,
जब मैं धुंध में उकेरी
एक आकृति मात्र रह जाऊँगा
और
एक निराकार स्मृति हुआ मैं
किस प्रकार
तुम्हारे बालों
की चाँदी में सिंदूर भर सकूँगा।
स्नेह स्मृति के शाश्वत शावक
सत्य के कठोर धरातल पर
कैसे नृत्य कर सकेंगे
और कैसे
अपने प्रेम की निरंतरता का
व्याकुल शून्य,
कैसे,
अपने स्पर्श की नश्वरता से
पूर्ण कर सकेंगे हम|
यह सोच कर कई रातों को
उठ उठ कर जाग जाता हूँ मैं,
और धीमे से तुम्हारे माथे
से नाक पर उतर आए
केशों को समेट कर
एक अनजाने अनंत विरह
के दुख की पीड़ा के साथ
धीमे से मुस्कुरा देता हूँ,
इस अल्पकालिक स्पर्श
के सुख में और दुख में डूब कर।
- साकेत
और वह योजना यह थी कि मस्जिद के चारों तरफ़ से पिल्लर देके उसके ऊपर छत बनाकर मंदिर का निर्माण कर दिया जाए। जिससे बवाल और क्रांतिकारी व स्थाई हो जाए।जो नरसिम्हा राव को भी पता था कि यह विहिप मानेगा नहीं।
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के अलावा बाक़ी कोई शंकराचार्य इसपे सहमत नहीं थे।
नरसिम्हा राव ने इसीलिए मस्जिद गिरने पर ज़्यादा उग्र प्रतिक्रिया नहीं दी कि उनका असेसमेंट था कि भाजपा अब कुछ वर्षों बाद मुद्दा-विहीन हो जाएगी और राजनीति कांग्रेस के पिच पर वापस लौटेगी।
लेकिन कांग्रेस में भी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उनका विरोधी धड़ा तैयार था जो इस विवाद को मुसलमानों के नजरिये से केंद्रित करके स्वयं के पीछे मुस्लिम वोटबैंक को लामबंद करना चाहता था।
नरसिम्हा राव को उनके दांव की जानकारी थी, इसलिए कांग्रेस के बैठक में उन्होंने पहले ही पासा फेंक दिया कि कांग्रेस पुनः उसी जगह पर मस्जिद बनाएगी। संघ-भाजपा पर बैन लगाया जाएगा। विरोधी धड़े के पास विरोध के लिए कुछ बचा नहीं।
लेकिन वहीं नरसिम्हा राव जब दूरदर्शन पर आए तो ऐसा कुछ भी बयान नहीं दिया। जिसका जिक्र उन्होंने कांग्रेस के मीटिंग में किया था। विरोधी खेमा पराजित हुआ। नरसिम्हा राव ने मार्केट खोलने के बाद अपना कार्यकाल पूरा किया।
कांग्रेस उनके दिखाए रास्ते के बजाय पराजित और कुंठित खेमे के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ी। और आज सेमी-इस्लामिस्ट और कम्युनिस्ट पार्टी बनकर खड़ी है। जिसका एक ही सपना है कि समाज को ढेर सारे भागों में तोड़ ले और फिर उन सब टूटें भागों को मोब्लाइज़ करके कैसे भी जोड़-तोड़ से सत्ता में आ जाए।
वन्दे भारत
भारत मंडपम
लोक कल्याण मार्ग
ये वे कुछ नाम है जिन्हे मोदी सरकार ने भारत, भारतीयता का बोध कराने के स्थापित किये हैं।
पर गुलाम मानसिकता से बाहर आने के लिये अभी बहुत कुछ करना शेष है।
नोट:- #वन्दे_भारत मे THE TIMES OF INDIA है किन्तु हिंदी अख़बार ढूंढे से भी नही है।
Kavita250
इस सप्ताह का शीर्षक:
समुद्र/सागर
एक ही पोस्ट (250 कैरेक्टर) में एक अच्छी सी, नयी सी कविता लिखें, और हैशटैग #Kavita250 लगा कर, 14.6.26 तक पोस्ट करें। एक हैंडल से एक से अधिक कविताएं लिखी जा सकती हैं।
सर्वश्रेष्ठ/श्रेष्ठ लेखकों के नाम 16.6.26 को घोषित किए जाएँगे !
✒️
शहरी क्षेत्रों में बढ़ते #अग्निकांड विकास का एक क्रूर चेहरा है ! नियमों, मानकों की नजरअंदाजी कई बेगुनाहों को भारी पड़ती है ! उपभोक्ता और नागरिक के तौर पर सतर्क रहें और सुरक्षित रहें..
#मनेकहरहेहैं
20 से 25 डिग्री सेल्सिययस तापमान वाले अपने वातानुकूलित कक्ष से गमन कर, 45 डिग्री सेल्सियस तापमान मे पौधा रोप कर, पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले समस्त सज्जनों व देवियों को पर्यावरण दिवस की अंतः करण से बधाई।✍️
#WorldEnvironmentDay#विश्व_पर्यावरण_दिवस
कोई नही चाहता कि प्रधानमंत्री @narendramodi जी अपने सुरक्षा बेड़े मे कटौती करें।
आमजन चाहता है कि गाड़ियों की संख्या से अपना रोब गाँठने वाले तमाम भाजपा विधायक, सांसद, निगमो के अध्यक्ष सहित संगठन के छोटे बड़े पदाधिकारी अपने जीवन मे मितव्ययिता को अपनाये।
#petrodiesal