सोचिए... वो महिला कितनी बोल्ड होगी?
आज वही राजा भैया, जो समाजवादी पार्टी के समर्थकों को आड़े हाथों ले रहे हैं, उन्हीं को सपा समर्थक ये कहकर चिढ़ा रहे हैं -
"मायावती क��� नाम भूल गए क्या? तुम्हारा ट्रीटमेंट कैसे किया था?"
बस इसी एक लाइन से बहन मायावती जी के शासन का अंदाज़ा लगा लीजिए।
जहाँ भू-माफिया से लेकर बड़े-बड़े बाहुबली तक, सबको कानून के दायरे में लाकर सीधा कर दिया गया था।
और अब वो किस्सा जो लोग भूल गए...
2 जून 1995 की रात। लखनऊ का स्टेट गेस्ट हाउस।
बहन जी ने मुलायम सरकार से समर्थन वापस लिया था, तो सपा के गुंडे गेस्ट हाउस में घुस गए। बहन जी को एक कमरे में बंद करके जान से मारने की कोशिश हुई। वो रात एक अकेली दलित महिला ने मौत के सामने गुज़ारी। और अगले ही दिन वही महिला उत्तर प्रदेश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनकर शपथ ले रही थी।
ये होती है बोल्डनेस। ये कुर्स��� से नहीं, कलेजे से आती है।
फिर आया 2002-2003 वाला दौर...
बहन जी की सरकार ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया को POTA में जेल भेजा। उनके पिता और भाई समेत।
फिर मुलायम सिंह की सरकार आई, तो शपथ के आधे घंटे के अंदर ही उन पर से POTA हटाया गया और उन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया।
अब बताइए... ये सिर्फ वोट के लिए था?
नहीं। ये इसलिए था क्योंकि श्री मुलायम सिंह यादव को एक स्वतंत्र, स्वाभिमानी दलित महिला का नेतृत्व कभी रास ही नहीं आया।
वो एक अडिग, साहसी महिला को डराना चाहते थे, उसे नीचा दिखाना चाहते थे।
और 2007 में बहन जी ने जवाब दिया, बिना किसी से डरे...
बिना किसी गठबंधन के, अकेले दम पर 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
और आते ही पहला काम क्या किया?
अपराधियों को दी गई सरकारी सुरक्षा वापस ली।
फिर कानून से ऐसा शिकंजा कसा कि इति��ास बन गया:
UPCOCA कानून लाया - संगठित अपराध, भू-माफिया, अपहरण, सुपारी किलर के लिए मौत तक की सज़ा वाला कानून।
पट्टा ज़मीन वापस दिलाई - दलितों-गरीबों की छीनी हुई ज़मीनों के लिए 21,000 FIRs हुईं, 7,200 से ज़्यादा कब्ज़ा करने वाले जेल गए।
अतीक अहमद को मोस्ट वांटेड घोषित किया - जिसके नाम से प्रयागराज कांपता था, उसे बहन जी के राज में भागना पड़ा।
ददुआ जैसे डकैत का आतंक खत्म किया, मोती गोयल जैसे भू-माफिया को 3-4 साल जेल में रखा - जो सपा राज में बाहुबली कहलाता था, वो बहन जी के राज में भीगी बिल्ली बन गया।
और सबसे बड़ी बात - बहन जी ने ये सब बुलडोज़र से नहीं, एनकाउंटर से नहीं, कानून से किया। अपराधी को जेल भेजा, यही उसकी सही जगह है।
अब सोचिए... कितना कुछ सहा होगा आदरणीय बहन जी ने?
जो लड़की IAS की तैयारी कर रही थी, कांशीराम जी ने उससे कहा था - "��ुम एक ज़िले की कलेक्टर बनकर एक ज़िला बदलोगी, मेरे साथ आओ, पूरा समाज बदलो।"
उसने अपना करियर, अपना घर, अपना परिवार सब छोड़ दिया। ना पति, ना बेटा, ना अपनी संपत्ति का मोह। सिर्फ एक मिशन - अंबेडकरवाद।
जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक ही घेरे में खड़े हों, और अकेली एक महिला अंबेडकरवाद पर अडिग खड़ी हो... वो डर किसे कहते हैं, जानती ही नहीं।
और आज कुछ लोग कहते हैं कि मायावती जी भाजपा से डरती हैं?
अरे, जो म��िला गुंडों के बीच गेस्ट हाउस में मौत से नहीं डरी, जो बाहुबलियों को जेल में डालकर भी नहीं डरी, जो सत्ता में रहते हुए भी किसी माफिया, किसी बड़े नेता के सामने नहीं झुकी... वो किसी सरकार से क्या डरेगी?
सिनेमैटिक ड्रैमेटिक फैंटास्टिक😅
मूवी: अग्नि परीक्षा🔥
@AnandAkash_BSP : मैंने पूछा आप हर बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं।
बहनजी @Mayawati ने कहा- बाबा साहेब ने भी परीक्षा दी थी, मैने भी बार बार दी है।
फिर मैंने कहा-जितनी परीक्षा लेनी है लीजिए, तैयार हूं।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्�� आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्द��नज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन ��नको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशन��ी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. ��हनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद स�� अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पित��� श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन��तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
परम आदरणीय बहन जी,
आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।
राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।
श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है।
उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ।
मैं सिर्फ�� आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।
बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।
जय भीम।
जय बसपा।
देश व दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीय नागरिकों व उनके परिवार वालों को भी आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनायें।
आज आज़ादी के दिन को सभी लोग जितने भी हर्ष व उल्लास से आपसी भाईचारा व मेलजोल के साथ मनायें वह कम ही होगा, जबकि उच्च संवैधानिक व क़ानूनी ओहदों पर बैठे लोग अपने दायित्वों के प्रति भी ज़्यादा सचेत रहें तो यह बेहतर, क्योंकि जनता वास्तविक देश व जनहित के प्रति उनकी सही और सच्चे उत्तरदायित्व की अपेक्षा अब ज़्यादा करने लगी है।
स्वतंत्रता दिवस जैसे ख़ास मौक़ों पर लोग यह उम्मीद रखतेे हैं कि यहाँ की उच्च संस्थायें भारतीय संविधान के ’चेक एण्ड बैलेन��स’ के उद्देश्य व ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभायेंगी, तभी भारत के गणतंत्र होने का सही लाभ यहाँ के ख़ासकर करोड़ों दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित सर्वसमाज के ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों, युवाओं व महिलाओं तथा अन्य मेहनतकश लोगों को, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार-मुक्त, ख़ुशी व खुशहाली की ज़िन्दगी के ��ूप में मिलेगा और यहाँ का लोकतंत्र व पवित्र संविधान सभी लोगों की उम्मीदों के अनुसार सार्थक सिद्ध होगा। यही आज के दिन का संदेश।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. ने यूपी में अपनी सरकार के दौरान पुलिस व पंचायती राज विभाग में लगभग सवादो लाख नये सरकारी पद सृजित करके तथा नौकरियों की भर्ती पर लगी रोक को भी हटाकर सर्वसमाज के कई लाख लोगों की सरकारी नौकरियों में बहाली की और फिर उसके बाद सरकार में ना रहने पर काफी लम्बे समय से देश में व ख़ासकर यूपी, उत्तराखण्ड व ��ंजाब अदि राज्यों में व्याप्त ज़बरदस्त महंगाई, अति-ग़रीबी, बेरोज़गारी, अशिक्षा, बदतर स्वास्थ्य व्यवस्था, पिछड़ापन एवं उनके मजबूरी के पलायन, महिला असुरक्षा, पेपरलीक व भ्रष्टाचार आदि से त्रस्त लोगों के दुखी जीवन जैसे ज्वलन्त मुद्दों एवं गंभीर समस्याओं के निदान हेतु प्रभावी कदम उठाने की माँग केन्द्र व राज्य सरकारों से बार-बार करती रही है, लेकिन सभी सरकारें, पूर्व की कांग्रेसी सरकारों की तरह ही, ज़्यादातर मामलों में उदासीन व लापरवाह ही बनी हुई हैं, जो देश के बिगड़��े हुये राजनीतिक, आर्थिक, संसदीय व सामाजिक हालात के मद्देनज़र अति-दुखद एवं अत्यन्त चिन्तनीय।
2. और अब जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नाम से विशेषकर बेरोज़गारी व अंधकार भविष्य आदि से पीड़ित व आहत शिक्षित युवा-युवतियों ने ख़ासकर दिल्ली में जंतर मंतर के 36 दिन तक चले अपने बहु-चर्चित आन्दोलन के ज़रिये इन ज्वलन्त मुद्दों को वास्तव में राष्ट्रीय महत्व का विशेष व गंभीर चर्चा का मुद्दा बना दिया ���ै और जिसको लेकर देश के शिक्षा मंत्री को भी अपनी कुर्सी गवानी पड़ी है, केन्द्र व राज्य सरकारों को देश के क़रीब सवासौ करोड़ ग़रीबों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं व अन्य मेहनतकश लोगों तथा ख़ासकर बेरोज़गारी की मार से पीड़ित लाखों परिवारों की वास्तविक चिन्ता, सब कुछ भुलाकर, तत्काल शुरू कर देनी चाहिये।
3. ऐसे में, अन्य बातों के अलावा, सरकारी नौकरियों पर खा़स ध्यान देने की ज़रूरत है और इस क्रम में राष्��्रीय सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेचना बंद करके तथा सभी सरकार�� विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों पर पेपरलीक व भ्रष्टाचार-मुक्त समयबद्ध भर्तियाँ तत्काल प्रारम्भ करके समस्या के फौरन निदान के प्रति गंभीर प्रयास शुरू कर दें तो यह उचित होगा।
4. इस प्रकार एक परिवार में अगर एक को भी सरकारी नौकरी मिल गयी तो लाखों परिवारों का सीधे तौर पर भला होगा और साथ ही इससे एससी, एसटी व ओबीसी समाज को भी वह सुरक्षा मिल पायेगी जो आरक्षण के काफी हद तक निष्प्रभावी व निष्क्रिय ब��ा दिये जाने के कारण, संविधान प्रदत्त आत्म-सम्मान की ज़िन्दगी जीने के बजाय, ग़रीबी व लाचारी का त्रस्त जीवन जीने को ही मजबूर हैं।
5. कुल मिलाकर, सभी सरकारों को हर हाल में मुनाफाखोरी/लाभ कमाने वाली व्यापारिक सोच/प्रवृति को त्याग कर संविधान की सही मानवतावादी व कल्याणकारी नीति एवं सिद्धान्त को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अमल करके आगे बढ़ाना होगा, जो ’हर हाथ को काम’ देने वाली व्यापक देश व जनहित म���ं लाख दुखों की एक दवा है, यही सभी सरकारों से अपील।
6. इसके साथ ही, जंतर मंतर में आन्दोलित छात्र-छात्राओं व बेरोजगार युवाओं आदि के मुद्दों को लेकर संसद के वर्तमान सत्र में अब तक लगातार जारी गतिरोध को भी समाप्त किया जाना ज़रूरी है, ताकि बिना समुचित बहस/चर्चा के सरकारी विधेयकों को पारित होकर कानून बनने की प्रक्रिया पर विराम लग सके।
कानून का राज केवल बीएसपी के साथ ही संभव है-
1. बहुजन समाज पार्टी की सरकार में बहन जी मुख्यमंत्री थी, बहन जी ने अपने आवास पर बुलाकर एक सांसद को गिरफ़्तार करवा दिया था।
2. नेताजी मुख्यमंत्री थे और उन्होंने एक अपराधी छवि वाले विधायक को जब पुलिस गिरफ्तार करने वाल�� थी उसको लेकर अपने हेलीकॉप्टर से उड़ गए थे।
इन दो उदाहरणों से आप सम�� सकते हैं कि कानून का राज केवल बीएसपी की सरकार में संभव है।
जय भीम
जय भारत
@Mayawati @AnandAkash_BSP @PalVishwnathbsp @ramjigautambsp
ममता बनर्जी की केवल एक हार से उनकी पार्टी का बंटाधार हो गया है। सीधा कुल 28 सांसदों में से 20 सांसदों ने अलग दल बनाकर मान्यता के लिए लोकसभा अध्यक्ष को अर्जी दी है। बाकी 1 या 2 को छोड़कर अन्य भी लाइन में है। इसके साथ ही 20 सांसदों ने एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर दी है।
इससे नरेंद्र मोदी सरकार पर;
1.चंद्रबाबू नायडू का प्रेशर खत्म हुआ।
2.���ीतीश कुमार का जो बचा खुचा प्रेशर था वो भी खत्म।
वर्ष 2024 के चुनाव में मेंने एक लेख लिखा था जो फेसबुक ही नही बल्कि ट्विट्टर व्हाट्सएप्प पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमे मेने बताया था कि सपा मुस्लिम को आश्वासन दे रही है कि बस एक दो साल में सरकार गिर जाएगी, फिर हम बना लेंगे, जबकिं नरेंद्र मोदी सरकार पूरे पाँच साल चलेगी। क्यों चलेगी। पूरा ब्यौरा दिया था। जिसमे ममता �� केजरीवाल के सांसदों का भी जिक्र था। नरेंद्र मोदी के स्वतंत्र रूप से जो 32 कम सांसद है। उनकी पूर्ति आराम से कर लेंगे और धीरे धीरे कर भी ली। इस पूर्ति से;
1.ममता बनर्जी की पार्टी के 20 सासंद पूरे कर रहे है।
2.केजरीवाल की पार्टी के सांसद राज्यसभा में पूर्ति कर रहे है।
दोनो ही पार्टियो को;
"बंगाल व नई दिल्ली में मुस्लिम ने 90% से ऊपर वोट दिया"
अब इस वोट का मजा भाजपा लेगी। इनडायरेक्ट ही सही लेकिन लेगी।
अब;
1.ममता बनर्जी की एक हार से पार्टी खत्म होने के कगार पर कुछ समय बाद दिखेगी।
2.केजरीवाल की पार्टी भी एक तरह से नई दिल्ली में खत्म है। जिस दिन आप पार्टी में भागवत मान ने अलग गुट बना दिया, पंजाब में भी खत्म हो जाएगी।
अब हम इस स्तिथी में बसपा की तरफ ध्यान लाते है।
बहनजी 2012 से लगातार हार रही है। हर चुनाव हार रही है। 1 शीट तक पर आ गयी। लोकसभा में शून्य हो गई। लेकिन;
"पार्टी अभी भी मजबूती के साथ खड़ी है। नींव मजबूत है। टूटने की नौबत कभी नही आई। एक बार भी 2012 के बाद किसी ने बसपा के टूटने की आवा�� तक नही सुनी"
कारण?
"बहनजी की योग्यता। कुशलता। अनुभव। व जब देखा कि इस समय हालात पक्ष में नही है। चुप रहो। लेकिन अपना कैडर, नींव बचाकर रखो"
इसलिए;.."
"चुनाव कोई से भी हो। डर बसपा का रहता है क्योंकि पता है कि हाथी कभी भी उठकर जंगल में तहस नहस मचा सकता है"
जबकिं;
"ममता बनर्जी व केजरीवाल को उधोगपतियों ने भर भरकर बॉन्ड के माध्यम से पैसा दिया। इतना दिया कि बसपा के चुनाव खर्च से कई गुणा ज्यादा ममता व ���ेजरीवाल को मिला। फिर भी एक हार से ही दोनो का अस्तित्व संकट में आ गया"
जबकिं हम 5 से 6 चुनाव 2012 के बाद हार चुके है। हर हार के बाद भी अस्तित्व बरकरार रखा। आप राजनीति को जितना आसान समझते है, उससे कई गुणा ज्यादा टेढ़ी है। आजकल के नौशिखिया एससी युवा जो अभी अभी निक्कर से पेंट में आये है, वो सोचते है कि कुर्ता पजामा पहना बाहर निकले, भारत की जनता उनके सत्कार के लिए खड़ी है। सन्गठन चलाना कोई आसान काम ��ही है और उसमे भी अस्तित्व बचाकर रखना।
समझे?
विकास कुमार जाटव
#BSP#TMC#organization
टीएमसी की बैठक से उसके पदाधिकारी और विधायक गायब है !
ममता बनर्जी किसी को भी पार्टी से बाहर नहीं करेंगी बल्कि इंतजार करेंगी लौट आए उनपर तरस खा जाए !
हारना अलग बात है हार के भी संभले रहना एक लीडर का उच्चतम गुण है !
बहन जी ने संगठन में अनुशासन हीनता के चलते अपने मंत्रिमंडल के लगभग 12 प्रमुख मंत्रियों को बर्खास्त किया था।
इनमें र���जेश त्रिपाठी, अवधपाल सिंह यादव, रंगनाथ मिश्रा, बादशाह सिंह और अनीस अहमद खान जैसे नाम शामिल थे।
इसके अलावा 104 विधायक उठा के बाहर फेंक दिए जिसमे दो को गिरफ्तार करवाया था !
अन्य पार्टी प्रमुख एक एक विधायक के हाथ पैर पकड़ के रोकने की कोशिश करते है वही बहन जी MLA निकालने का शतक मार चुकी है !
जब बात संगठन की मजबूती की हो बहन जी ने अपने भतीजे आकाश आनंद को ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने देर नहीं करी !
याकि कारण है सरकार जाने के 15 साल बाद भी संगठन में कोई फूट नहीं डाल सका एक क्या 100 अमित शाह और मोदी अजाए बसपा के संगठन में सेंध नहीं लगा सकते !
यहीं कारण है अन्य दल सरकार के जाते ही अपने संगठन बचाने की हाय तौबा मचाने लगते है !!
डॉ आंबेडकर ने यूंही नहीं कहा होगा संगठन में शक्ति है उसका जीता जागता उदाहरण बसपा है !
#Baba_Manish
Call me GOD 😎
एक महीने पहले ही लिख दिया था, ममता बनर्जी अपना संगठन ही बचा ले तो गनीमत है, आज TMC के 50MLA नेता चुनाव आयोग के पास अलग #NEW#TMC बनाने पत्र लेकर गए है, सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी से एक महीने संगठन नहीं थमा,
बहन जी जैसा नेता करोड़ो में एक पैदा होता है, बसपा के संगठन का तिल बराबर नुकसान नहीं कर सकता भले ही हज़ार मोदी बुला लो और दो हज़ार अम��त शाह,
ये तो दलितों की बुद्धि खराब है जो कोहिनूर छोड़ के कंकड़ जोड़ते डोले !!
लेख दुबारा पढ़ना और दुबारा समझना !! नमस्ते
विशाल आबादी वाले अपने भारत देश में ’बहुजन समाज’ अर्थात् बहुजनों के मसीहा भारतरत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बे��कर को आज उनकी जयंती पर प्रातः मेरे द्वारा शत्-शत् नमन, पुष्पांजलि एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ ही बी.एस.पी. के लोगों द्वारा पूरे देश भर में ख़ुद व अपने परिवार सहित उन्हें पूरी मिशनरी भावना के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये सभी लोगों का तहेदिल से आभार, शुक्रिया एवं धन्यवाद।
सर्वविदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन देश के ग़रीबों उपेक्षितों, शोषितों तथा जातिवाद एवं सामंतवाद से पीड़ित महिलाओं आदि समेत ’बहुजन समाज’ की सुरक्षा, सम्मान व उत्थान के लिये अत्यन्त ही कड़े संघर्ष में बीता, और अन्तत�� जिसकी गारण्टी उन्होंने संविधान में सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया और अमर हो गये और जिसके लिये देश हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।
किन्तु काश, देश की केन्द्र व यहाँ राज्यों की सत्ता में रहने वाली पार्टियाँ बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति-मानवतावादी, सर्वजन-हितैषी व बहुजन-कल्याणकारी संविधान के पवित्र उद्देश्यों को प्राप्त करने में सही से सफल हो पातीं तो भारत अभी तक स्वावलम्बी/आत्मनिर्भर व विकसित देश बनकर यहाँ के करोड़ों बहुजनों की अपार ग़रीबी, बेरोज़गारी, जातिवादी द्वेष, शोषण व जुल्म-ज़्यादती आदि से मुक्त समता एवं न्याय-युक्त जीवन लोगों को ज़रूर दे पाता।
अगर ऐसा नहीं हो पाया है तो क्यों? इसका जवाब ढूंढने पर देश में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का कारवाँ चुनावी सफलता भी हासिल करके अपनी मंज़िल की ओर ज़रूर आगे बढ़ेगा। जय भी��, जय भारत